
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, जिससे डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज भी बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ दिख रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में निरंतर खरीदारी हुई। इसी प्रकार, एशियाई बाजार में आज भी आमतौर पर तेजी का रुख है।
अमेरिकी बाजार में उत्साह भरा माहौल रहा, जिससे वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,976.50 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक ने 136.48 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,598.30 अंक पर कारोबार खत्म किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,463.78 अंक पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में लगातार तेजी का माहौल बना। एफटीएसई इंडेक्स 118.02 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,341.56 अंक पर बंद हुआ। वहीं सीएसी इंडेक्स ने 0.67 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,181.17 अंक पर कारोबार समाप्त किया। डीएएक्स इंडेक्स 258.71 अंक या 1.04 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24,797.52 अंक पर बंद हुआ।
आज एशियाई बाजारों में चौतरफा तेजी का माहौल है। एशिया के सभी नौ बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 710.50 अंक यानी 2.83 प्रतिशत उछल कर 25,846 अंक पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.88 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,935.27 अंक पर पहुंच गया। कोस्पी इंडेक्स ने भी बड़ी बढ़त बनाई है, जो 260.07 अंक यानी 5.25 प्रतिशत उछल कर 5,209.74 अंक पर पहुंच गया है।
निक्केई इंडेक्स 1,901.82 अंक यानी 3.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 54,557 अंक पर पहुंच गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,347 अंक पर है, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 92.07 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,014.80 अंक पर है, ताइवान वेटेड इंडेक्स 361.51 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,985.54 अंक पर है, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत उछल कर 4,031.07 अंक पर हैं और हैंग सेंग इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 26,817 अंक पर कारोबार कर रहा है।
