मुख्य मंत्री साय के 28 अक्टूबर प्रीमनगर दौरे हेतु तैयारियों की समीक्षा
सूरजपुर, 26 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय का 28 अक्टूबर को सूरजपुर जिले के प्रीमनगर में प्रस्तावित दौरा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्टर रेना जमील और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने नगर पंचायत प्रीमनगर के पुष्प वाटिका के समीप निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन और हेलिपैड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में ...








