मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी… आज इन जिलों में लू चलने का रेड-ऑरेंज अलर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather) के तेवर तीखे हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप (Severe Heat wave) जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों के लिए लू चलने का रेड और ऑरेंज अलर्ट (Red and Orange Heat wave alerts) जारी किया है। एमपी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव (छतरपुर) में दर्ज किया गया। वहीं सूबे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पंचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने सोमवार को सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को ही एमपी के राजगढ़, आगर मालवा, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्...









