Wednesday, May 6खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर युवक को जमकर पीटा, ठाणे में छात्र ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर युवक को जमकर पीटा, ठाणे में छात्र ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 19 साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यहां लोकल ट्रेन में मराठी भाषा न बोल पाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की थी। इस घटना से छात्र इतना परेशान हो गया कि उसने घर पर आत्महत्या कर ली।अधिकारियों ने बताया कि अर्नव लक्ष्मण खैरे नाम का यह छात्र विज्ञान संकाय का प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके साथ मारपीट की घटना मंगलवार सुबह उस वक्त हुई, जब वह मुलुंड स्थित अपने कॉलेज जा रहा था। इसके बाद कल्याण पूर्व में स्थित अपने अपार्टमेंट में उसने फांसी लगा कर जान दे दी। शाम को उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।कल्याण के सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणजी गेटे ने बताया कि अर्नव ट्रेन से यात्रा कर रहा था। तभी कल्याण और ठाणे स्टेशन के बीच एक यात्री से उसकी हल्की बहस हुई। अर्नव ने भीड़भाड़ वाले डिब्बे में थोड़ा आगे बढ़ने का अनु...
कैंसर ट्रीटमेंट से थक चुकी हैं दीपिका कक्कड़, टूटकर बोलीं- मेरे दिल में डर है’ कि….

कैंसर ट्रीटमेंट से थक चुकी हैं दीपिका कक्कड़, टूटकर बोलीं- मेरे दिल में डर है’ कि….

मनोरंजन
नई दिल्ली। ‘ससुराल सिमर का’ से दर्शकों के दिलों में बसने वाली सबकी प्यारी सिमर इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से जूझ रहीं और वो काफी समय से इसका इलाज करा रही हैं. एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट जारी है और इन सबके बीच वो समय-समय पर फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करती रहती हैं. अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उनका ट्रीटमेंट जारी है और वो रिकवर कर रही हैं, लेकिन इन सबके बीच में कई ऐसे मौके भी होते हैं जब वो हारकर टूट जाती हैं. एक्ट्रेस खुलकर फैंस से अपनी दिल की बात करने के लिए जानी जाती हैं. वो कहती हैं कि कई बार वो ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स से थक जाती हैं और परेशान होकर रोने लग जाती हैं. उनके दिल में डर सा बैठ गया है. दीपिका बताती हैं, ‘ऐसा नहीं है कि मैं हर समय निराश महसूस करती हूं. कुछ दिन मैं वास्तव में खुश और आशा...
US : राष्ट्रपति ट्रंप ने 6 डेमोक्रेट सांसदों को बताया द्रेशद्रोही…, बोले- क्यों न इन्हें जेल में डाल दिया जाए?

US : राष्ट्रपति ट्रंप ने 6 डेमोक्रेट सांसदों को बताया द्रेशद्रोही…, बोले- क्यों न इन्हें जेल में डाल दिया जाए?

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने गुरुवार को 6 डेमोक्रेटिक सांसदों (6 Democratic Lawmakers) को 'देशद्रोही' करार दिया। ये सांसद अमेरिकी सैन्य और खुफिया कर्मियों (US Military and Intelligence Personnel) से राष्ट्रपति तथा उनके प्रशासन के गैरकानूनी आदेशों को मानने से इनकार करने की अपील कर रहे थे। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म (Truth Social Platform) पर लिखा कि यह सचमुच बहुत गलत और हमारे देश के लिए खतरनाक है। उनके इस तरह के शब्द बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। देशद्रोहियों का यह व्यवहार सरासर देशद्रोह है! क्या इन्हें जेल में डाल देना चाहिए? डेमोक्रेट सांसदों का वीडियो संदेशये डेमोक्रेटिक सीनेटर और प्रतिनिधि ( जिनमें से सभी की सैन्य या खुफिया सेवा की पृष्ठभूमि है ) ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा था कि यह प्रशासन हमारे वर्दीधारी...
Delhi: कार ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा… आतंकी मुजम्मिल को विदेश से भेजे गए थे बम बनाने के 42 वीडियो

Delhi: कार ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा… आतंकी मुजम्मिल को विदेश से भेजे गए थे बम बनाने के 42 वीडियो

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) लाल किला कार ब्लास्ट केस (Red Fort car blast case) में नया खुलासा हुआ है. फरीदाबाद (Faridabad) के अल फलाह यूनिवर्सिटी (Al Falah University) से अरेस्ट आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल (Terrorist Doctor Muzammil) को विदेश से बम बनाने के वीडियो मिले थे. विदेशी हैंडलर ने एनक्रिप्टेड ऐप के जरिए आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनई को बम बनाने के लिए 42 वीडियो भेजे थे. यहां बताना जरूरी है कि आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल अभी एनआईए की कस्टडी में है. यह लाल कार ब्लास्ट के आंतकी उमर नबी का सहयोगी और कलीग था. 10 नवंबर को डॉक्टर आतंकी उमर ने लाल किले के पास कार विस्फोट किया था. उसने अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक के साथ कार में खुद को उड़ा लिया था. उस आतंकी हमले में कम से कम 14 लोगों की जान गई है। एक खबर के मुताबिक, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में गिरफ्तार डॉक्टरों में मुजम्मिल ही वह शख्स है, जिसे विदेशी है...
दिल्ली को पीछे छो़ड देश का सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद… जानें क्या बोले वैज्ञानिक?

दिल्ली को पीछे छो़ड देश का सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद… जानें क्या बोले वैज्ञानिक?

राज्य, राष्ट्रीय
गाजियाबाद। गाजियाबाद (Ghaziabad) एक बार फिर देश का सबसे प्रदूषित शहर (Most Polluted City in India) बन गया है. सीपीसीबी के हालिया आंकड़े बताते हैं कि इस शहर ने दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर का तमगा हासिल कर चुके दिल्ली (Delhi) को भी खराब एक्यूआई (AQI) के मामले में पीछे छोड़ दिया है. गाजियाबाद की हवा इस कदर जहरीली हो चुकी है कि यहां रहने वाले स्वस्थ लोग भी इस हवा में सांस लेने के बाद बीमार हो रहे हैं, जिसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के आंकड़े बताते हैं कि 20 नवंबर को एक बार फिर गाजियाबाद का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंचकर 430 हो गया. जो कि दिल्ली और नोएडा से कहीं ज्यादा रहा. इससे पहले गाजियाबाद 17 और 19 नवंबर को भी प्रदूषित शहरों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया था. 17 नवंबर को प्राइवेट एक्यूआई मॉनीटर...
आसमान में घूम रही इंटरस्टेलर वस्तु एक सामान्य धूमकेतु है…एलियन का जहाज नहीं, वैज्ञानिकों ने शेयर की तस्वीरें

आसमान में घूम रही इंटरस्टेलर वस्तु एक सामान्य धूमकेतु है…एलियन का जहाज नहीं, वैज्ञानिकों ने शेयर की तस्वीरें

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय और अमेरिकी वैज्ञानिकों (Indian and American scientists) ने इंटरस्टेलर वस्तु 3I/ATLAS की ताजा तस्वीरें जारी की हैं। इसी के साथ वैज्ञानिकों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह एक सामान्य धूमकेतु (Normal Comet) है, न कि कोई ‘एलियन स्पेसशिप’ ('Alien Spaceship')। इससे पहले कुछ खगोलविदों ने अनुमान लगाया था कि ये चमकती चीज एलियन का जहाज हो सकती है। अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (Physical Research Laboratory- PRL) के वैज्ञानिकों ने 12 से 15 नवंबर के बीच इस इंटरस्टेलर धूमकेतु का अवलोकन किया और इसकी खास तस्वीरें कैद कीं। इसी के साथ बुधवार को नासा ने भी 3I/ATLAS की नई तस्वीरें जारी कीं और विदेशी जीवन की किसी भी संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया। माउंट आबू से मिली स्पष्ट झलकइसरो के अनुसार, PRL के वैज्ञानिकों ने माउंट आबू में 1.2-मीटर टेलीस्कोप (ऊंचाई 1680 मीटर) की मदद से ...
MP: बैतूल में एंबुलेंस से गौवंश की तस्करी…. महाराष्ट्र भेजे जा रहे 10 पशुओं को पुलिस ने बचाया

MP: बैतूल में एंबुलेंस से गौवंश की तस्करी…. महाराष्ट्र भेजे जा रहे 10 पशुओं को पुलिस ने बचाया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) से गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक तस्करों ने डायल 108 वाली एंबुलेंस (Dial 108 Ambulance) का इस्तेमाल इस काम के लिए किया। आपातकालीन सेवाओं (Emergency services) के दुरुपयोग का मामला सामने आया, तो पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल एक्शन लिया और 10 गौवंशों की जान बच गई। पुलिस विभाग के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, 19 नवंबर की रात मासोद क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि मुलताई मार्ग से एक एंबुलेंस में गौवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर अवैध रूप से भेजे जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बिसनूर जोड़ पर चेकिंग प्वाइंट जमाया गया। संदिग्ध एंबुलेंस आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे मुलताई रोड से तेज रफ्तार में आती दिखी। एंबुलेंस को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन को मोड़कर फरार होने ...
MP समेत देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड… इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

MP समेत देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड… इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के तमाम हिस्सों में मौसम (Weather) इन दिनों तेजी से करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, लक्षद्वीप और मालदीव (Lakshadweep and Maldives) के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर दिशा (West-North direction.) में आगे बढ़ रह है। दूसरी ओर, चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 22 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर नया कम दबाव क्षेत्र बनेगा। यह 24 नवंबर तक मध्य दक्षिण बंगाल की खाड़ी (Central South Bay of Bengal) पर डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके प्रभाव से 21 से 26 नवंबर तक तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। केरल-माहे में 21-23 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश व रायलसीमा में 26 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 21-22 नवंबर को कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश का अ...
ओप्पो इंडिया ने भारत में लांच किया अपना S-9 सीरीज़

ओप्पो इंडिया ने भारत में लांच किया अपना S-9 सीरीज़

Uncategorized
मुंबई। आज ओप्पो इंडिया ने भारत में अपनी फाइंड एक्स9 सीरीज़ पेश की। यह भारत में प्रीमियम सेगमेंट में एक बेहतरीन पेशकश है। फाइंड एक्स की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस नई सीरीज़ में फाइंड एक्स9 और फाइंड एक्स9 प्रो स्मार्टफोन शामिल हैं, जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं। यह नई सीरीज़ शानदार ऑल-राउंड अनुभव प्रदान करती है। इसमें नए युग का हैसलब्लैड कैमरा सिस्टम, जबरदस्त बैटरी लाईफ, शक्तिशाली परफॉरमेंस और सुगम एवं स्मार्ट कलर ओएस16 जैसी अनेक खूबियाँ हैं। ओप्पो में हेड ऑफ प्रोडक्ट स्ट्रेट्जी, पीटर डोह्युंग ली ने कहा ओप्पो की फाइंड एक्स9 सीरीज़ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से यूज़र्स की अपेक्षाओं को बदल देगी। पिछली कुछ तिमाहियों से भारत में ग्राहक लगातार प्रीमियम स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। हम एक ग्राहक-केंद्रित ब्रांड हैं, इसलिए हम ऐसे उत्पाद पेश करते हैं, जो ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप ...
कूनों में गूंजी किलकारी: मादा चीता मुखी ने दिया पांच शावकों को जन्म

कूनों में गूंजी किलकारी: मादा चीता मुखी ने दिया पांच शावकों को जन्म

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
मुरैना। कूनो नेशनल पार्क में पहली भारतीय मादा चीता मुखी ने बड़ी खुशखबरी दी है। कूनो में  मुखी ने  5 चीता शावक को जन्म दिया है। पार्क  प्रबंधन की ओर से मुखी की देखभाल के विशेष प्रबंध किए गए है। नर चीतों के बचाने के लिए मुखी और उसके बच्चों की निगरानी की जा रही है। आज गुरुवार को कूनो चीता अभ्यारंड मे फिर से खुशखबर आई है। यहां पहली भारतीय मादा चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। भारत में ही जन्मी 33 महीने की मादा चीता मुखी द्वारा शावकों को जन्म देना चीता प्रोजेक्ट की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। चीता शावकों के जन्म की खबर को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर दी कूनो पार्क के अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी है। भारत मे बोत्सवाना से आने वाली चीतो की तीसरी खेफ में आने वाले 8 चीतों से  श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क से खु...