IndiGo Crisis : रिसेप्शन की खुशियों पर ब्रेक… दूल्हा-दुल्हन समेत पूरी बारात एयरपोर्ट पर फंसी
नई दिल्ली। शादी का रिसेप्शन (Wedding Procession) हो और दूल्हा-दुल्हन (Bride and groom.) समेत पूरी बारात (Barat) एयरपोर्ट (Airport) पर अटक जाए, यह नजारा रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर देखने को मिला। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रद्दीकरण ने नवविवाहित जोड़े की खुशियों पर ब्रेक लगा दिया। तकनीकी खराबी और स्टाफ की कमी के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका और सैकड़ों लोग रातभर एयरपोर्ट की ठंडी फर्श पर इंतजार करते रहे। उन्हें तत्काल में न तो वैकल्पिक उड़ान मिली और न ही रिफंड का तुरंत इंतजाम हो पाया। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने समय पर जानकारी नहीं दी और न ही मदद के पर्याप्त इंतजाम किए।
एयरपोर्ट पर फंसे लोगों ने हंगामा किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखा कि लोग चिल्ला रहे थे कि हमारी जिंदगी रुक गई है। एक यात्री ने बताया कि शादी का खास मौका था, सब कुछ बर्बाद हो गया। इंडिग...









