(अपडेट) कोलकाता‑साइरंग एक्सप्रेस गुवाहाटी के नजदीक डिगारू में दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित
गुवाहाटी, 11 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। आज सुबह लगभग 06:54 बजे गुवाहाटी के नजदीक स्थित डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता‑साइरंग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13125) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा के अनुसार, ट्रेन को दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के उद्देश्य से रोका जा रहा था। इस दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके, जिसके परिणामस्वरूप इंजन और पाँच कोच पटरी से उतर गए।
कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के समय ट्रेन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण यह घटना घटित हुई। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना के बाद तुरंत ही बचाव दल को मौके पर भेजा गया, और सभी यात्रियों को बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित पाया गया। सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई है।
राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए ...
