रेलवे की तैयारियाँ, सिंहस्थ 2028 के लिए 300 से अधिक ट्रेनें चलेंगी
उज्जैन, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिंहस्थ 2028 के लिए अब रेलवे ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की यात्रा सहज और संगठित बनाने के लिए पश्चिम रेलवे ने उज्जैन और इंदौर के लिए 300 से अधिक ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। इसके साथ ही स्टेशन विकास, यात्री सुविधाओं में विस्तार और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक उपाय किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार के सहयोग से रेलवे ने पश्चिम मध्य क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सिंहस्थ के दौरान उज्जैन और इंदौर तक देशभर से 300 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रा में किसी प्रकार की रुकावट न हो।
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने उज्जैन का दौरा कर रेलवे की ...







