Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रायपुर में भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रायपुर में भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 31 जनवरी (हिस)। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार सुबह राजधानी पहुँचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनके पहुँचने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, तथा सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री चौहान शनिवार को ग्राम गिरोला और खपरी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कुम्हारी (दुर्ग) में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के 'किसान मेला' में हिस्सा लेंगे। चौहान अपराह्न राजधानी लौटकर नया रायपुर स्थित महानदी भवन में समीक्षा बैठक करेंगे और रात को नई दिल्ली लौटेंगे।...
ग्राम मुकावेल्ली में नेशनल पार्क क्षेत्र में नए सुरक्षा एवं सुविधा कैम्प की स्थापना

ग्राम मुकावेल्ली में नेशनल पार्क क्षेत्र में नए सुरक्षा एवं सुविधा कैम्प की स्थापना

छत्तीसगढ़, राज्य
बीजापुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के छिपने के एकमात्र आश्रय स्थल नेशनल पार्क के इलाके में नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए डीआरजी, जिला बल, छगसबल, और सीआरपीएफ 19 वाहिनी डी बटालियन की संयुक्त टीमों द्वारा थाना फरसेगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत सागमेट्टा के आश्रित ग्राम मुकावेल्ली में नवीन सुरक्षा एवं सुविधा कैम्प स्थापित किया गया है। घने जंगलों में दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियाँ, पहुंच विहीन रास्ते और कड़ाके की ठंड के बावजूद सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए यह कैम्प सफलतापूर्वक स्थापित किया है। भोपालपटनम् से फरसेगढ़, सेण्ड्रा और गढ़चिरौली को जोड़ने के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रगति है। यह उपलब्धि सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है और आगामी समय में नेशनल पार्क क्षेत्र के दूरदराज गांवों को सड़क और अन्य आधारभूत सुव...
राजिम कुंभ (कल्प): श्रद्धालुओं के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल का आमंत्रण

राजिम कुंभ (कल्प): श्रद्धालुओं के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल का आमंत्रण

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की पावन धरती एक बार फिर आस्था और अध्यात्म के महासंगम का साक्षी बनने जा रही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों सहित देशभर के श्रद्धालुओं को राजिम कुंभ (कल्प) में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की पहचान, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के साथ राजिम पहुँचकर इस दिव्य महापर्व के साक्षी बनें। यह दिव्य एवं भव्य आयोजन एक फरवरी से 15 फरवरी (माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि) तक आयोजित होगा। महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्थित राजिम, छत्तीसगढ़ का प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल है, जिसे “छत्तीसगढ़ का प्रयाग” भी कहा जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहाँ संतों, महात्माओं, नागा सन्यासियों और लाखों श्रद्धालुओं का आगमन ...
छग को कृषि और ग्रामीण विकास में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कदम: शिवराज सिंह

छग को कृषि और ग्रामीण विकास में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कदम: शिवराज सिंह

राष्ट्रीय
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कृषि सुधारों, ग्रामीण विकास योजनाओं और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। शनिवार सुबह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे चौहान ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साझा रोडमैप की बात की। उन्होंने दुर्ग जिले में प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की और उनके अनुभवों को साझा किया। चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान अपनी मेहनत और उन्नत कृषि पद्धतियों से एक मिसाल पेश कर रहे हैं। 'विकसित भारत जी रामजी' योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत गाँवों को स्वावलम्बी, गरीब...
महतारी वंदन योजना: सास-बहू के रिश्ते में आया नया सशक्तिकरण

महतारी वंदन योजना: सास-बहू के रिश्ते में आया नया सशक्तिकरण

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का नया अध्याय जोड़ा है। शासन की स्पष्ट मंशा और संवेदनशील दृष्टिकोण के अनुरूप प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का संबल दिया है, जो केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित न रहकर महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को सुदृढ़ कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव आज ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है, जहाँ महिलाएं सशक्त बनकर परिवार और समाज में अपनी भूमिका को मजबूती से निभा रही हैं। कोरबा जिले के रामपुर क्षेत्र में निवासरत बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक, जो गृहिणी ...
महिला सेना पुलिस भर्ती रैली, 23 फरवरी को आयोजित

महिला सेना पुलिस भर्ती रैली, 23 फरवरी को आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 23 फरवरी को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (म.प्र.) में होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल घोषित महिला उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज प्रमाणन एवं अन्य चयन प्रक्रियाओं में सम्मिलित किया जाएगा। 24 फरवरी को पिछले स्थान पर होगी चिकित्सकीय जांच भर्ती रैली के दौरान शारीरिक दक्षता एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिल...
नई भूमि गाइडलाइन से रियल एस्टेट क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा, जनता को मिलेगा लाभ

नई भूमि गाइडलाइन से रियल एस्टेट क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा, जनता को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में भूमि की गाइडलाइन दरों के युक्तिकरण एवं सरलीकरण के तहत रायपुर एवं कोरबा जिलों के लिए जारी संशोधित भूमि गाइडलाइन ने रियल एस्टेट क्षेत्र, स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यवसायिक संगठनों में उत्साह का संचार किया है। नई गाइडलाइन को जनहितकारी बताते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शनिवार को रायपुर स्थित वित्त मंत्री ओपी चौधरी के शासकीय निवास पर पहुंचकर आभार व्यक्त किया। क्रेडाई द्वारा 30 जनवरी से लागू संशोधित भूमि गाइडलाइन के लिए वित्त मंत्री का सम्मान किया गया। एसोसिएशन का मानना है कि रियल एस्टेट सेक्टर एवं आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन ने गाइडलाइन दरों में उचित एवं संतुलित संशोधन किया है। इससे राज्य में मकान, प्लॉट और अन्य अचल संपत्तियों के क्रय-विक्रय में पारदर्शि...
रोजगार और स्वावलंबन हेतु ग्राम पंचायत विकास की दिशा में शिवराज सिंह का दृष्टिकोण

रोजगार और स्वावलंबन हेतु ग्राम पंचायत विकास की दिशा में शिवराज सिंह का दृष्टिकोण

राष्ट्रीय
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य रोजगार और स्वावलंबी ग्राम पंचायतों का विकास करना है। उन्होंने यह बैठक महानदी भवन में आयोजित की, जिसमें उन्होंने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन के लागू होने से ग्रामीण विकास की रफ्तार में तेजी आने की संभावना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट में लगभग डेढ़ गुणा अधिक स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण की प्रगति की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बताया। बैठक में उन्होंने जल संरक्षण के लिए 'मोर गांव मोर पानी' महाअभियान की भी प्रशंसा की। मंत्री चौहान ने प्रदेश में महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया और अधिकारि...
केंद्र सरकार की योजना: कृषि, तकनीक और गांवों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम उठा रही है शिवराज सिंह चौहान

केंद्र सरकार की योजना: कृषि, तकनीक और गांवों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम उठा रही है शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रीय
रायपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। किसान की मेहनत, उसकी फसल और उसके भविष्य से खिलवाड़ अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह स्पष्ट और सख्त नीति-संदेश केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास के दौरान दिया। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा है कि नकली बीज, खाद और नकली कीटनाशकों के जरिए किसानों को नुकसान पहुँचाने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्र सरकार निर्णायक, कठोर और दंडात्मक कार्रवाई के रास्ते पर आगे बढ़ चुकी है। किसानों को कानूनी सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान करने के लिए संसद में शीघ्र ही नए कृषि कानून लाए जाएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसान और उनका सर्वांगीण विकास है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कुछ असामाजिक तत्व नकली कृषि आदानों के माध्...
विद्यार्थियों ने लोकभवन की गतिविधियों का अवलोकन किया

विद्यार्थियों ने लोकभवन की गतिविधियों का अवलोकन किया

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों से जनसामान्य, विशेषकर विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से लोकभवन का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर मठपारा के 50 छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ आज शनिवार को लोकभवन का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने लोकभवन परिसर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी उद्यान तथा सचिवालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। बच्चों ने राज्यपाल से मुलाकात कर सामूहिक फोटोग्राफी कराई। इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सभी विद्यार्थियों को पौधे भेंट किए गए और उन्हें घर, स्कूल तथा गांव में पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया।...