Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रायगढ़

जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई, झगड़ा–विवाद में लिप्त चार आराेपिताें काे भेजा गया जेल

जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई, झगड़ा–विवाद में लिप्त चार आराेपिताें काे भेजा गया जेल

अपराध
रायगढ़, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जूटमिल पुलिस द्वारा एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए झगड़ा–विवाद में बार-बार लिप्त पाए गए चार आराेपिताें के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आज बुधवार उन्हें जेल भेजा गया है। यह कार्रवाइयाँ दो अलग-अलग मामलों में की गई हैं। पहली कार्रवाई अमलीभौना नीचेपारा क्षेत्र की है, जहां आवेदक हरिकिशन यादव एवं अनावेदक मेवालाल मेहर का मकान आपस में जुड़ा हुआ है तथा दोनों के मकानों की नाली का पानी एक ही रास्ते से होकर बहता है। नाली के गंदे पानी की निकासी को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज, वाद-विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। शिकायत की जांच के दौरान दोनों पक्षों को थाना जूटमिल में तलब किया गया, जहां पूछताछ के दौरान अनावेदक पक्ष द्वारा फिर से उत्तेजित होकर गाली-गलौज एवं झगड़ा शुरू कर दिया गया...
खरसिया- गर्डर लांचिंग के कारण क्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी

खरसिया- गर्डर लांचिंग के कारण क्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। खरसिया और रॉबर्ट्सन स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 311 (भेलवाडीह) में गर्डर लांचिंग एवं चक्रधरनगर और कोतरलिया सेक्शन के मध्य रेलवे ब्रिज संख्या 124A में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसी दिन बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी। इसके अलावा, 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर तथा 14 एवं 16 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेंगी। बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियों में, 15 एवं 17 जनव...
तमनार थाना बना रणक्षेत्र पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने

तमनार थाना बना रणक्षेत्र पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के गारे पेलमा सेक्टर-1 में चल रहे आंदोलन की घटनाएँ अब विकराल रूप ले चुकी हैं। एक दुर्घटना के उपरांत उत्पन्न हालात, हिंसा और उसके बाद पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस विरोध स्वरूप, आज हजारों प्रभावित ग्रामीणों ने तमनार थाना का घेराव कर लिया है। थाने के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा एकत्रित हो चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिला बल के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल और महिला पुलिस भी तैनात की है। बैरिकेडिंग, हेलमेट, ढाल और लाठी से लैस पुलिस बल ने थाने के चारों ओर मोर्चा संभाल रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गारे पेलमा सेक्टर-1 के खिलाफ आंदोलन के दौरान पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए बिना किसी ठोस कारण निर्दोष व्यक्...
रायगढ़ : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान -चित्रकला, स्लोगन व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

रायगढ़ : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान -चित्रकला, स्लोगन व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यातायात पुलिस रायगढ़ ने नटवर स्कूल प्रबंधन और समाजसेवी संस्था दिव्य शक्ति के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज सोमवार को चित्रकला, स्लोगन लेखन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें शहर के 16 शैक्षणिक संस्थानों के 385 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणाम, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, ओवरस्पीडिंग से बचाव जैसे विषयों पर प्रभावशाली चित्र, स्लोगन और रंगोली के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों की रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विचारों की सराहना की गई। विजेताओं को सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के विद्यार्थियों ने वालंटियर के रूप में यात...