Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

खरसिया- गर्डर लांचिंग के कारण क्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी

रायगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। खरसिया और रॉबर्ट्सन स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 311 (भेलवाडीह) में गर्डर लांचिंग एवं चक्रधरनगर और कोतरलिया सेक्शन के मध्य रेलवे ब्रिज संख्या 124A में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसी दिन बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी। इसके अलावा, 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर तथा 14 एवं 16 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेंगी। बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियों में, 15 एवं 17 जनवरी 2026 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार, 15 एवं 17 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *