Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: युवा

हिंदू समाज की एकता से संस्कृति और अखंडता की सुरक्षा संभव: दत्तात्रेय होसबाले

हिंदू समाज की एकता से संस्कृति और अखंडता की सुरक्षा संभव: दत्तात्रेय होसबाले

राष्ट्रीय
दरभंगा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार में दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड अंतर्गत लगमा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एकदिवसीय विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की एकता पर विशेष जोर दिया। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब-जब हिंदू समाज में विभाजन की दरार उत्पन्न हुई है, तब-तब विदेशी आक्रांताओं ने देश पर शासन किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही भारत को सशक्त बनाती रही है और यही देश की सबसे बड़ी ताकत रही है। जब समाज संगठित रहा, तब राष्ट्र ने उन्नति की और जब समाज में बंटवारा हुआ, तब देश को बाहरी आक्रमणों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कह...
बिहार के मधेपुरा में सड़क हादसे में चार युवकों की निधन

बिहार के मधेपुरा में सड़क हादसे में चार युवकों की निधन

राष्ट्रीय
मधेपुरा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार के मधेपुरा जिले में शनिवार सुबह मधेपुरा-वीरपुर नेशनल हाईवे (एन एच 106) पर एक तेज रफ्तार हाइवा और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली कार्यालय (पावर ग्रिड) और बीएन मंडल यूनिवर्सिटी के समीप घटित हुआ। जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के कोहरे और अंधेरे के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और हाइवा के नीचे जा घुसा। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहल गए।...
कैंपस टू मार्केट-दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ

कैंपस टू मार्केट-दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ‘कैंपस टू मार्केट - दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ आज किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार के प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीटीई) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्रीजयंत चौधरी और मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों से आए युवा इनोवेटर्स, शिक्षकों, निवेशकों और स्टार्टअप संस्थापकों से संवाद किया और छात्र-नेतृत्व वाले इनोवेशन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। केंद्रीय राज्यमंत्रीजयंत चौधरी और मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता ने स्टार्टअप प्रदर्शनी में प्रस्तुत विभिन्न इनोवेशन, प्रोटोटाइप्स और बिजनेस मॉडलों को देखा और युवा उद्यमियों की रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता और तकनीकी दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कई छात्र टीमों से उनके स्टार्टअप आइडियाज, मार्केट स्ट्रेटेजी और सामाजिक...
रायगढ़ : भूतपूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, प्रशासन हर सहयोग को तत्पर

रायगढ़ : भूतपूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, प्रशासन हर सहयोग को तत्पर

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज बुधवार को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में 10वां सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस पूरे सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस हमारे लिए सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के प्रति आदर व्यक्त करने के लिए एक अवसर है। इस दौरान शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी एवं माता आशा त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की गरिमा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सेना से जुड़ा हुआ है। भारतीय सेना, चाहे वह थलसेना, ...
खेलो एमपी यूथ गेम्स की वॉटर प्रोजेक्शन और लेजर-शो के साथ हुई रंगारंग शुरुआत

खेलो एमपी यूथ गेम्स की वॉटर प्रोजेक्शन और लेजर-शो के साथ हुई रंगारंग शुरुआत

राष्ट्रीय
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार शाम को भोपाल के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब पर खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। उन्होंने मशाल प्रज्जवलन के साथ "खेलो एमपी यूथ गेम्स" की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर-शो, भव्य आतिशबाजी के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरुआत हुई। समारोह में पार्श्व गायक शेफाली अल्वारेस एवं दिव्या कुमार ने प्रस्तुति दी। देर रात चली उनकी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलो एमपी यूथ गेम्स की भव्य लांचिंग ओलम्पिक खेलों की तरह हुई है। आगाज़ ऐसा हुआ है तो अंजाम भी बहुत सुखद ही होगा। राज्य सरकार खेल, खिलाड़ी और खेल मैदानों के उन्नयन के लिये कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को लाखों नहीं, करोड़ों तक की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरक...
स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है : मुख्यमंत्री साय

स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्काउट जीवन जीने की एक पद्धति है, जो व्यक्ति को कठिनाइयों में आत्मनिर्भरता, टीम भावना और समाज की सेवा करना सिखाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न राज्यों से आए रोवर-रेंजरों और स्काउट-गाइड्स का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह जंबूरी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता का अद्भुत उत्सव है। انہوں نے کہا कि यह पहली बार है कि देश में इस स्तर की राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में हुआ है, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करता यह आयोजन विभिन्न रा...
देश सेवा का जज्बा लेकर सेना भर्ती में युवा दिखा रहे हैं दमखम

देश सेवा का जज्बा लेकर सेना भर्ती में युवा दिखा रहे हैं दमखम

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। धमतरी शहर के इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय अग्निवीर सेना भर्ती रैली का दूसरा दिन धूमधाम से मनाया गया, जहां भारी संख्या में युवा देश सेवा के इच्छुक होकर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। भर्ती में शामिल 671 अभ्यर्थियों में से 495 ने दौड़ में सफलता हासिल की और इसके बाद शारीरिक नापजोख एवं अन्य गतिविधियों में भाग लिया। तीसरे दिन बालोद जिले से 587 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 398 ने दौड़ की परीक्षा पास की। रैली में भाग लेने वाले युवाओं का आत्मविश्वास और जोश स्पष्ट दिखाई दे रहा था। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के युवा शामिल होकर अपनी शारीरिक दक्षता का परीक्षण कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्...
अंबिकापुर: ज्ञान, राष्ट्रप्रेम और कर्मयोग के प्रतीक स्वामी विवेकानन्द को राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया गया स्मरण

अंबिकापुर: ज्ञान, राष्ट्रप्रेम और कर्मयोग के प्रतीक स्वामी विवेकानन्द को राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया गया स्मरण

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द की 163वीं जयंती पर श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानन्द की जीवन यात्रा और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का जीवन भारतीय ज्ञान, आध्यात्म और राष्ट्रप्रेम का अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रेरणागीत प्रस्तुत किया। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार तिवारी ने स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं और उनके जीवन में विभिन्न व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एनईपी के नोडल ...
अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज के विजेताओं का मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे सम्मान

अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज के विजेताओं का मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे सम्मान

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भय नहीं, भ्रम नहीं, पूरा विश्वास, विरासत के साथ विकास के मूलमंत्र पर आधारित डॉ. मोहन यादव का अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज के 24 विजेताओं का सम्मान मंगलवार, 13 जनवरी, सायं 4 बजे मुख्यमंत्री के निवास पर आयोजित समारोह में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं विजेता अभ्यर्थियों को सम्मानित करेंगे एवं सभी विजेताओं के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह एक गौरव का क्षण है जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य ने अपनी विरासत को संरक्षित करते हुए विकास की दिशा में प्रगति की है। सेवा भाव, सुशासन और दायित्वबोध के साथ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश ने विकास के सफल दो वर्ष पूरे किए हैं। परंपरा, धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों की गरिमा के साथ, प्रदेश निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अचूक प...
युवाओं के व्यापार-व्यवसाय को गति देने के लिए राज्य सरकार सहयोग करने को सदैव तत्पर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं के व्यापार-व्यवसाय को गति देने के लिए राज्य सरकार सहयोग करने को सदैव तत्पर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित दो दिवसीय मप्र स्टार्ट शिखर सम्मेलन 2026 में उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश की स्टार्ट-अप नीति सभी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत @ 2047 के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में सभी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के युवा अपने नवाचार और पहलों के माध्यम से न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी उपस्थित थे। उद्यमियों ने अपने स्टार्ट-अप के बारे में मुख्यमंत्री को ...