Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: युवा

केंद्रीय बजट: अरुण सिंह का दावा, भारत के भविष्य को देगा मजबूती

केंद्रीय बजट: अरुण सिंह का दावा, भारत के भविष्य को देगा मजबूती

राष्ट्रीय
रांची, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद अरुण सिंह ने कहा कि सदन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 9वीं बार लगातार प्रस्तुत बजट सराहनीय, ऐतिहासिक और भारत के भविष्य को सशक्त बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के हर नागरिक के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में मजबूत नींव रखने वाला है। यह बातें श्री सिंह ने सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देगा, किसानों के विश्वास को मजबूती देगा, महिलाओं को आत्मनिर्भरता प्रदान करेगा और मध्यम तथा गरीब वर्ग को मजबूत करेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज का भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म में विश्वास करता है। इस बजट में मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत दी गई है। जिला स्तर पर बायोफार्मा क...
बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सेना में सिख युवाओं की घटती भागीदारी पर चिंता जताई, पीएम और गृह मंत्री को ई-मेल भेजा

बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सेना में सिख युवाओं की घटती भागीदारी पर चिंता जताई, पीएम और गृह मंत्री को ई-मेल भेजा

राष्ट्रीय
आसनसोल, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सेना में सिख युवाओं की घटती भागीदारी पर चिंता जताते हुए पश्चिम बर्दवान जिलाधारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, और रक्षा मंत्री को ई-मेल कर त्वरित पहल करने की अपील की। कमेटी के सचिव सुरेन्द्र सिंह अत्तू ने बताया कि सिखों का सेना से गहरा नाता रहा है, और उन्होंने हमेशा गुरु परंपरा, बलिदान एवं देशप्रेम का परिचय दिया है। यह पत्र विरोध की भावना से नहीं बल्कि चिंता, आत्मनिरीक्षण, और रचनात्मक समाधान की उम्मीद के साथ लिखा गया है। हाल के दिनों में भारत सरकार, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व सैनिक पंजाब के सिख युवाओं से भारतीय सेना में शामिल होने के लिए सार्वजनिक रूप से अपील करते देखे गए हैं। यह स्थिति एक गंभीर और परेशान करने वाला सवाल उठाती है। क्यों ऐसा समय आ गया है जब जिस समुदाय को कभी भारतीय सेना की ...
वित्तमंत्री का बजट भाषण: किसानों, एससी-एसटी, युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

वित्तमंत्री का बजट भाषण: किसानों, एससी-एसटी, युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में स्पष्ट किया कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों, युवाओं, महिलाओं, और गरीबों को लाभ मिलता रहे।
हिंदू समाज की एकता से संस्कृति और अखंडता की सुरक्षा संभव: दत्तात्रेय होसबाले

हिंदू समाज की एकता से संस्कृति और अखंडता की सुरक्षा संभव: दत्तात्रेय होसबाले

राष्ट्रीय
दरभंगा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार में दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड अंतर्गत लगमा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एकदिवसीय विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की एकता पर विशेष जोर दिया। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब-जब हिंदू समाज में विभाजन की दरार उत्पन्न हुई है, तब-तब विदेशी आक्रांताओं ने देश पर शासन किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही भारत को सशक्त बनाती रही है और यही देश की सबसे बड़ी ताकत रही है। जब समाज संगठित रहा, तब राष्ट्र ने उन्नति की और जब समाज में बंटवारा हुआ, तब देश को बाहरी आक्रमणों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कह...
बिहार के मधेपुरा में सड़क हादसे में चार युवकों की निधन

बिहार के मधेपुरा में सड़क हादसे में चार युवकों की निधन

राष्ट्रीय
मधेपुरा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार के मधेपुरा जिले में शनिवार सुबह मधेपुरा-वीरपुर नेशनल हाईवे (एन एच 106) पर एक तेज रफ्तार हाइवा और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली कार्यालय (पावर ग्रिड) और बीएन मंडल यूनिवर्सिटी के समीप घटित हुआ। जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के कोहरे और अंधेरे के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और हाइवा के नीचे जा घुसा। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहल गए।...
कैंपस टू मार्केट-दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ

कैंपस टू मार्केट-दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ‘कैंपस टू मार्केट - दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ आज किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार के प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीटीई) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्रीजयंत चौधरी और मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों से आए युवा इनोवेटर्स, शिक्षकों, निवेशकों और स्टार्टअप संस्थापकों से संवाद किया और छात्र-नेतृत्व वाले इनोवेशन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। केंद्रीय राज्यमंत्रीजयंत चौधरी और मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता ने स्टार्टअप प्रदर्शनी में प्रस्तुत विभिन्न इनोवेशन, प्रोटोटाइप्स और बिजनेस मॉडलों को देखा और युवा उद्यमियों की रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता और तकनीकी दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कई छात्र टीमों से उनके स्टार्टअप आइडियाज, मार्केट स्ट्रेटेजी और सामाजिक...
रायगढ़ : भूतपूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, प्रशासन हर सहयोग को तत्पर

रायगढ़ : भूतपूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, प्रशासन हर सहयोग को तत्पर

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज बुधवार को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में 10वां सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस पूरे सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस हमारे लिए सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के प्रति आदर व्यक्त करने के लिए एक अवसर है। इस दौरान शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी एवं माता आशा त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की गरिमा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सेना से जुड़ा हुआ है। भारतीय सेना, चाहे वह थलसेना, ...
खेलो एमपी यूथ गेम्स की वॉटर प्रोजेक्शन और लेजर-शो के साथ हुई रंगारंग शुरुआत

खेलो एमपी यूथ गेम्स की वॉटर प्रोजेक्शन और लेजर-शो के साथ हुई रंगारंग शुरुआत

राष्ट्रीय
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार शाम को भोपाल के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब पर खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। उन्होंने मशाल प्रज्जवलन के साथ "खेलो एमपी यूथ गेम्स" की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर-शो, भव्य आतिशबाजी के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरुआत हुई। समारोह में पार्श्व गायक शेफाली अल्वारेस एवं दिव्या कुमार ने प्रस्तुति दी। देर रात चली उनकी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलो एमपी यूथ गेम्स की भव्य लांचिंग ओलम्पिक खेलों की तरह हुई है। आगाज़ ऐसा हुआ है तो अंजाम भी बहुत सुखद ही होगा। राज्य सरकार खेल, खिलाड़ी और खेल मैदानों के उन्नयन के लिये कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को लाखों नहीं, करोड़ों तक की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरक...
स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है : मुख्यमंत्री साय

स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्काउट जीवन जीने की एक पद्धति है, जो व्यक्ति को कठिनाइयों में आत्मनिर्भरता, टीम भावना और समाज की सेवा करना सिखाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न राज्यों से आए रोवर-रेंजरों और स्काउट-गाइड्स का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह जंबूरी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता का अद्भुत उत्सव है। انہوں نے کہا कि यह पहली बार है कि देश में इस स्तर की राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में हुआ है, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करता यह आयोजन विभिन्न रा...
देश सेवा का जज्बा लेकर सेना भर्ती में युवा दिखा रहे हैं दमखम

देश सेवा का जज्बा लेकर सेना भर्ती में युवा दिखा रहे हैं दमखम

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। धमतरी शहर के इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय अग्निवीर सेना भर्ती रैली का दूसरा दिन धूमधाम से मनाया गया, जहां भारी संख्या में युवा देश सेवा के इच्छुक होकर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। भर्ती में शामिल 671 अभ्यर्थियों में से 495 ने दौड़ में सफलता हासिल की और इसके बाद शारीरिक नापजोख एवं अन्य गतिविधियों में भाग लिया। तीसरे दिन बालोद जिले से 587 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 398 ने दौड़ की परीक्षा पास की। रैली में भाग लेने वाले युवाओं का आत्मविश्वास और जोश स्पष्ट दिखाई दे रहा था। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के युवा शामिल होकर अपनी शारीरिक दक्षता का परीक्षण कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्...