Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: भारत

एआई पेनेट्रेशन के क्षेत्र में भारत पहले स्थान पर: जितिन प्रसाद

एआई पेनेट्रेशन के क्षेत्र में भारत पहले स्थान पर: जितिन प्रसाद

राष्ट्रीय
लखनऊ, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सोमवार को 'उत्तर प्रदेश एआई और स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन' 2026 का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मुकाम हासिल किया है। साथ ही, एआई पेनेट्रेशन के क्षेत्र में भी भारत ने पहले स्थान पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि देश में मोबाइल कनेक्शन की संख्या 100 करोड़ से अधिक हो चुकी है। प्रसाद ने यह भी कहा कि भारत जल्द ही 'एआई सर्विस प्रोवाइडर ऑफ द वर्ल्ड' बनने की राह पर है। उन्होंने अनुमान जताया कि इस दिशा में यूपी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पूरे प्रदेश में इंटरनेट का जाल विस्तारित हो चुका है और एआई के क्षेत्र में यूपी में काफी प्...
भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे जर्मनी के चांसलर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे जर्मनी के चांसलर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इस दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात होने की उम्मीद है। इस मुलाकात में 52,500 करोड़ रुपये की पनडुब्बी डील पर अंतिम मोहर लगने की संभावना है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, अत्याधुनिक तकनीक के साथ-साथ भारत के लिए महत्वपूर्ण पनडुब्बी सौदे पर चर्चा की जाएगी। चांसलर मर्ज का ये दौरा वैश्विक राजनीतिक अस्थिरता के बीच हो रहा है, और भारत तथा जर्मनी दोनों देश रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए इच्छुक हैं। चांसलर बनने के बाद यह मर्ज का एशिया का पहला दौरा है, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे का मुख्य एजेंडा भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद का प्रस्ताव है, जो लगभग 52,500 करोड़ रुपये का होगा।...
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत पहुंचे, अहमदाबाद में हुआ स्वागत

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत पहुंचे, अहमदाबाद में हुआ स्वागत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेिस ब्यूरो)। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज आज दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। यह उनका पद संभालने के बाद पहला आधिकारिक दौरा है। वे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किए गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि चांसलर मर्ज आधिकारिक यात्रा के तहत अहमदाबाद पहुंचे हैं। इस वर्ष भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष और भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। दौरे के दौरान, चांसलर मर्ज की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात प्रस्तावित है, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस बैठक से भारत-जर्मनी साझेदारी में और मजबूती आने की उम्मीद की ...
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 ड्रॉ से पहले एटीपी रैंकिंग में अल्कराज-सिनर शीर्ष पर बरकरार

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 ड्रॉ से पहले एटीपी रैंकिंग में अल्कराज-सिनर शीर्ष पर बरकरार

खेल
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मेलबर्न में आयोजित होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के ड्रॉ से ठीक पहले सोमवार को ताज़ा एटीपी रैंकिंग जारी की गई है। स्पेन के कार्लोस अल्कराज और इटली के जैनिक सिनर ने क्रमशः पहले और दूसरे स्थान की अपनी स्थिति को मजबूती से बनाए रखा है। यह रैंकिंग ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के आगामी ड्रॉ में इस्तेमाल की जाएगी, जिसका आयोजन गुरुवार को होने वाला है। अल्कराज और डिफेंडिंग चैंपियन सिनर को ड्रॉ में अलग-अलग हाफ में रखा जाएगा, जैसा कि पिछले चार ग्रैंड स्लैम में किया गया था। खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों ने इस सीज़न में अब तक कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। हालांकि, उन्होंने शनिवार को दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एक एग्ज़ीबिशन मैच में आमने-सामने मुकाबला किया। एटीपी टॉप-10 में अन्य महत्वपूर्ण बदलावों की बात करें तो कज़ाख़स्तान के अलेक्जेंडर बब्लिक ने हांगकांग ओपन ...
अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स का आईपीओ खुला, एंकर इनवेस्टर्स से 9.97 करोड़ रुपये जुटाए

अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स का आईपीओ खुला, एंकर इनवेस्टर्स से 9.97 करोड़ रुपये जुटाए

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी अवाना इलेक्ट्रोसिस्टम्स ने 35.22 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया है। इस आईपीओ में 14 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 15 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि 16 जनवरी को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 19 जनवरी को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। आईपीओ में 56 रुपये से लेकर 59 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। रिटेल इनवेस्टर्स को दो लॉट यानी 4,000 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए उन्हें 2,36,000 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 59,70,000 शेयर जारी हो रहे हैं, जिसमें 29 करोड़ रुपये के 48,76,000 नए शेयर और पांच करोड़ रुपये के...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस पर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। आज यानि 9 जनवरी को यह विशेष दिन मनाया जाता है, जो उन लोगों को सम्मानित करता है जो दूसरे देशों में रहकर भारत का मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा - “प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अपनी सांस्कृतिक विरासत व परंपराओं के साथ जुड़ाव और विदेशी धरती पर प्रगति के नए अध्याय लिख रहे अप्रवासी भारतीयों पर हम सभी को गर्व है। आप सभी दुनिया में भारत को गौरवान्वित करते रहें, यही मंगलकामनाएं हैं।”...
एआई में नवाचार से नेतृत्व की ओर बढ़ता भारत

एआई में नवाचार से नेतृत्व की ओर बढ़ता भारत

लेख
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News वर्ष 2026 के आरंभ में भारत एक ऐसे निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता देश की तकनीकी दिशा तय करने वाला प्रमुख आधार बन रही है। यह परिवर्तन किसी एक नीति, संस्था या कंपनी का परिणाम नहीं है। यह भारत की सामूहिक बौद्धिक शक्ति, युवाओं की उद्यमशील सोच और एक स्पष्ट राष्ट्रीय दृष्टि का परिणाम है। जिस वैश्विक एआई प्रतिस्पर्धा में भारत कुछ वर्ष पहले तक दर्शक की भूमिका में माना जाता था, उसी मंच पर आज वह अग्रणी दावेदार के रूप में उभर रहा है। वस्तुत: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी रिपोर्ट में भारत का सातवें स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुँचना इस बदलाव का ठोस प्रमाण है। अमेरिका और चीन के बाद भारत का नाम आना यह दर्शाता है कि भारतीय प्रतिभा, स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी सोच अब वैश्विक स्तर पर गंभीरता से ली जा र...
भारत में वामपंथी वैचारिकी, विश्वविद्यालयी आंदोलन और नक्सली समर्थन

भारत में वामपंथी वैचारिकी, विश्वविद्यालयी आंदोलन और नक्सली समर्थन

लेख
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star Newsभारत का लोकतंत्र अपनी विविधता, मतभिन्नता और खुली बहस की परंपरा के कारण विश्व में विशिष्ट रहा है। किंतु पिछले दो दशकों में एक ऐसी वैचारिक धारा विकसित हुई है, जिसने विश्वविद्यालयों, वामपंथी छात्र संगठनों, शहरी बुद्धिजीवी समूहों और माओवादी हिंसा को व्यापक वैचारिक सूत्र में पिरो दिया है। यह विमर्श केवल छात्र-राजनीति या असहमति तक सीमित नहीं; यह राज्य-विरोध, पहचान की राजनीति, ‘क्रांतिकारी प्रतिरोध’ की संस्कृति और अंततः माओवादी सशस्त्र संघर्ष तक फैला सुनियोजित नैरेटिव बन चुका है। सबसे स्पष्ट उदाहरण दिल्ली के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया तथा हैदराबाद एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय हैं, जहाँ विमर्श का झुकाव धीरे-धीरे राष्ट्रीय दृष्टिकोण से हटकर एक प्रकार के वैचारिक अराजकवाद की ओर दिखाई देता है। जेएनयू में एसएफआई, एआईएसए, डी...
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता को उजागर किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता को उजागर किया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ धाम की महिमा का स्मरण करते हुए कहा कि इसकी भव्य विरासत सदियों से जन-जन की चेतना को जागृत करती आ रही है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ धाम से प्रवाहित होने वाली दिव्य ऊर्जा युग-युगांतर तक आस्था, साहस और स्वाभिमान का दीप प्रज्वलित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर सोमनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाने वाला एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया: आदिनाथेन शर्वेण सर्वप्राणिहिताय वै। आद्यतत्त्वान्यथानीयं क्षेत्रमेतन्महाप्रभम्। प्रभासितं महादेवि यत्र सिद्ध्यन्ति मानवाः॥ इस श्लोक का अर्थ है कि यह क्षेत्र आदि नाथ भगवान शिव द्वारा समस्त प्राणियों के कल्याण हेतु प्रतिष्ठित किया गया है। यह स्थान आद्य तत्वों से युक्त, अत्यंत प्रभावशाली और महान है। हे देवी, यह प्रभास क्षेत्र ऐसा पावन स्थल है जहाँ मानव...
राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली से देश की आंतरिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती: अमित शाह

राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली से देश की आंतरिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती: अमित शाह

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा विकसित राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली (एनआईडीएमएस) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रणाली देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगी। यह एआई-सक्षम राष्ट्रीय मंच देशभर से तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से संबंधित डेटा को एकत्रित कर उसका विश्लेषण करेगा और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करेगा। अमित शाह ने इस मौके पर एनएसजी की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ है। इसकी वीरता, अद्वितीय कौशल और समर्पण के कारण ही देशवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनआईडीएमएस के माध्यम से विस्फोटकों से जुड़ी आतंकी घटनाओं के विश्लेषण, रोकथाम और प्रभावी...