Wednesday, November 11खबर जो असर करे |
Shadow

MP: रायसेन में नर्मदा किनारे मिला विशालकाय जानवर के जबड़े की आकृति जैसा रहस्यमयी पत्थर

रायसेन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन जिले (Raisen district) में नर्मदा नदी (Narmada River) के किनारे एक रहस्यमयी पत्थर (Mysterious Stone) मिला है. इसकी बनावट किसी विशालकाय जानवर (Gigantic Animal) के जबड़े जैसी दिखाई दे रही है. पत्थर में कई दांत जैसी आकृतियां नजर आ रही हैं और इसका काफी हिस्सा जमीन के अंदर धंसा हुआ है. यह पत्थर देवरी क्षेत्र के पतई गांव में मिला है.खास बात यह है कि नर्मदा घाटी के इस इलाके में पहले भी डायनासोर के अंडों और अन्य जीवाश्मों के मिलने की जानकारी सामने आ चुकी है।


दरअसल, पतई गांव में कुछ बच्चे नर्मदा नदी के किनारे खेल रहे थे. इसी दौरान मिट्टी की खुदाई करते समय उन्हें अजीब आकार का एक पत्थर दिखाई दिया. इसकी आकृति सामान्य पत्थरों से अलग है. इसमें कई दांत जैसी संरचनाएं बनी हुई हैं, जो इसे किसी बड़े जीव के जबड़े जैसा रूप देती हैं।


पत्थर का बड़ा हिस्सा जमीन के अंदर धंसा हुआ है. इसकी अजीब बनावट देखकर ग्रामीण भी हैरान हैं. कुछ ग्रामीण इसे अज्ञात देवता की आकृति मानकर पूजा करने लगे हैं। ग्रामीणों ने इस रहस्यमयी पत्थर के फोटो और वीडियो साझा किए हैं। उन्होंने इसकी वास्तविक पहचान पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों से रिसर्च कराने की अपील की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद रायसेन कलेक्टर रोहित सिसोनिया को भी पूरे मामले से अवगत कराया।


नर्मदा घाटी में पहले भी मिले हैं डायनासोर के जीवाश्म
नर्मदा घाटी का यह क्षेत्र पहले भी प्राचीन जीवों के जीवाश्म मिलने के कारण चर्चा में रहा है. यहां डायनासोर के अंडों और अन्य जीवाश्मों के मिलने की जानकारी सामने आती रही है. हालांकि, ऐसे अवशेषों के संरक्षण को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।


अब पतई गांव में मिले इस पत्थर ने एक बार फिर इलाके के प्राचीन प्राकृतिक इतिहास को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. इसकी बनावट किसी विशालकाय जानवर के जबड़े जैसी नजर आ रही है, लेकिन यह वास्तव में जीवाश्म है या कोई प्राकृतिक चट्टानी संरचना, इसकी पुष्टि वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगी।


प्रशासन ने स्थल सुरक्षित करने की बात कही
रायसेन कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने बताया कि संबंधित स्थल को सुरक्षित किया जा रहा है. इस संबंध में वैज्ञानिकों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि पत्थर की वास्तविक पहचान और महत्व का पता लगाया जा सके। फिलहाल इस रहस्यमयी संरचना को लेकर ग्रामीणों में उत्सुकता है. अब सबकी नजर वैज्ञानिक जांच पर है, जिससे पता चल सकेगा कि जमीन में धंसी यह आकृति आखिर किस चीज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *