Sunday, November 8खबर जो असर करे |
Shadow

बलरामपुर में निजी अस्पतालों की जाँच, नर्सिंग होम एक्ट उल्लंघन पर कार्रवाई

बलरामपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के लिये जाँच-परख कार्यवाही जारी रखी है। उसी क्रम में आज गुरुवार को स्वास्थ्य, औषधि और पुलिस विभाग की संयुक्त जिलास्तरीय टीम ने वाड्रफनगर और रामानुजगंज क्षेत्र के महावीरगंज में संचालित निजी अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने नर्सिंग होम एक्ट के तहत संस्थानों के पंजीयन, आवश्यक दस्तावेज, चिकित्सकीय व्यवस्था और दवाइयों के रख-रखाव की जाँच की। इस दौरान कुछ कमियाँ पाई जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान को नर्सिंग होम एक्ट सहित शासन द्वारा निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। उन्होंने आगे कहा, “दिस”. मरीजों की सुरक्षा, उचित उपचार और दवाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित संस्थानों की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ ने बताया कि निजी स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी और निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या मरीजों के हितों से जुड़ी शिकायत सामने आने पर इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *