Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

विस्कॉन इंडस्ट्रीज के आईपीओ के बाद स्टॉक मार्केट में हुआ कमजोर प्रदर्शन, निवेशकों को हुआ नुकसान

नई दिल्ली, 04 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। विस्कॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टॉक ने आज स्टॉक मार्केट में फ्लैट एंट्री करते हुए अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। कंपनी के फ्लैगशिप ब्रांड विस्कॉन के अंतर्गत एलईडी टीवी, एयर कूलर, वाशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स का कारोबार होता है। आईपीओ के तहत शेयर 204 रुपये पर जारी किए गये थे और आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने के बाद वही 204 रुपये पर खुला रहा।

लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे शेयर 194 रुपये तक गिर गए। इस गिरावट के बाद खरीदारों ने फिर से खरीदारी शुरू कर दी, जिसके कारण शेयर की कीमत में कुछ सुधार हुआ और 2:40 बजे तक कारोबार 201 रुपये पर था। इस प्रकार, आईपीओ निवेशकों को प्रति शेयर तीन रुपये यानी 1.47 प्रतिशत का नुकसान हुआ।

इस कंपनी का 110 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 से 29 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिये खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से फीका रिस्पॉन्स मिला, जिससे ओवरऑल 1.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व पोर्शन 2.24 गुना (एक्स एंकर) सब्सक्राइब हुआ था। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन पूरी तरह से सब्सक्राइब नहीं हो पाया था; NII के लिए रिजर्व पोर्शन में सिर्फ 62 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन आया था, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 65 प्रतिशत सब्सक्राइब हो सका था।

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 53,92,200 शेयर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *