Wednesday, October 14खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 14, 2026

मुरुगन के मंत्रि-परिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा…. कैबिनेट में जल्द हो सकता है फेरबदल

मुरुगन के मंत्रि-परिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा…. कैबिनेट में जल्द हो सकता है फेरबदल

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन (L. Murugan) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद (Ministers Council) और राज्यसभा (Rajya Sabha) की सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। मुरुगन ने प्रधानमंत्री को पांच पृष्ठों का पत्र लिखकर राज्य में जाकर संगठन को मजबूत करने की इच्छा जताई है। उनके इस्तीफे से केंद्रीय मंत्रिपरिषद में एक और पद रिक्त हो जाएगा। पहले से ही कई मंत्री पद खाली हैं। वहीं, कुछ राज्यसभा सदस्यों को दोबारा कार्यकाल नहीं मिलने के कारण भी मंत्रिपरिषद में और पद रिक्त होंगे। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इसी माह केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार और फेरबदल हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर भाजपा नेतृत्व की तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। तमिलनाडु में काम करने की जताई इच्छामुरुगन ने ...
MP: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की मची होड़…. अक्टूबर के शुरुआती 13 दिन में 4 लाख से ज्यादा आवेदन

MP: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की मची होड़…. अक्टूबर के शुरुआती 13 दिन में 4 लाख से ज्यादा आवेदन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मतदाता सूची (Voter List) में नाम जुड़वाने के लिए 1 अक्टूबर से अब तक Form 6 के 4,06,338 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 18 से 19 वर्ष की उम्र के युवाओं के 1,92,851 आवेदन शामिल हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) संजीव कुमार झा ने यह जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा (Chief Electoral Officer Sanjeev Kumar Jha) के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के निर्देशों के तहत प्रदेशभर में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) Form 6 के आवेदन एकत्र कर रहे हैं. पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य पात्र नागरिकों को आवेदन जमा करने में मदद करना और उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। क्या है Form 6 और क...
MP: बांधवगढ़ रिजर्व में मानसून में शुरू हुआ प्रयोग हुआ हिट… 100 दिनों में पहुंचे 3780 पर्यटक

MP: बांधवगढ़ रिजर्व में मानसून में शुरू हुआ प्रयोग हुआ हिट… 100 दिनों में पहुंचे 3780 पर्यटक

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उमरिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) में वन्यजीव पर्यटन (Wildlife tourism) को लेकर सैलानियों का उत्साह लगातार चरम पर है. कोर जोन के साथ-साथ अब बफर जोन पर्यटन (Bandhavgarh Buffer Zone Safari) भी भारी लोकप्रियता हासिल कर रहा है. मानसून के दौरान जब कोर जोन में सफारी पूरी तरह बंद रहती है, तब बफर क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां शुरू की गई थीं. यह प्रयोग इतना सफल रहा कि चालू पर्यटन सत्र (2026-27) के शुरुआती 100 दिनों के भीतर परासी और पचपेड़ी बफर जोन में 3,780 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 जुलाई से 8 अक्टूबर तक कुल 802 वाहनों के माध्यम से पर्यटकों ने बफर जोन का भ्रमण किया. इसमें 3,758 भारतीय और 22 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। परासी बफर जोन: यहां 550 वाहनों से 2,588 पर्यटकों ने भ्रमण किया. पच...