Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: June 2026

West Bengal: TMC में बड़ा फेरबदल…… अभिषेक बनर्जी के साथ दो और राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

West Bengal: TMC में बड़ा फेरबदल…… अभिषेक बनर्जी के साथ दो और राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बगावत और अपनी ही पार्टी में मिल रही सीधी चुनौती के बीच तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress.-TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने संगठन में 360-डिग्री बदलाव का ऐलान किया है। पार्टी में जारी बगावत को शांत करने और असंतुष्ट नेताओं को साधने के लिए ममता ने एक साथ कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें सबसे चौंकाने वाला कदम उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के अधिकारों में कटौती करना है। अब तक पार्टी में नंबर 2 और अघोषित बॉस माने जाने वाले राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (National General Secretary Abhishek Banerjee) के पर कतर दिए गए हैं। संगठन में उनकी मनमानी से उपजे असंतोष को देखते हुए ममता ने अब उनके साथ दो और राष्ट्रीय महासचिवों की नियुक्ति की है। डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन ये दोनों सांसद अब अभिषेक बनर्जी के साथ राष्ट्रीय महासचिव के रूप में काम करेंगे और संग...
न्यायपालिका सभी के लिए इतनी सुलभ हो कि उसका संरक्षण वास्तविक रूप से महसूस होः CJI सूर्यकांत

न्यायपालिका सभी के लिए इतनी सुलभ हो कि उसका संरक्षण वास्तविक रूप से महसूस होः CJI सूर्यकांत

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
लंदन। भारत के प्रधान न्यायाधीश (Chief Justice of India) (सीजेआई) सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने कहा है कि ऐसा न्यायालय जो केवल उन लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है जो मुकदमेबाजी का खर्च उठाने में सक्षम हैं, वह अपने संवैधानिक कार्य को पूरा नहीं कर रहा है, बल्कि केवल उसकी औपचारिकता निभा रहा है। सीजेआई ने कहाकि न्यायपालिका (Judiciary) को न केवल अधिकारों का संरक्षक होना चाहिए, बल्कि यह इतनी सुलभ होनी चाहिए कि उसका संरक्षण वास्तविक रूप से महसूस हो। जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार को ‘क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन’ (Queen Mary University of London) में वाणिज्यिक विधि केंद्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। उन्होंने छात्रों के साथ व्यापक चर्चा की और छात्रों ने उनसे न्यायपालिका, न्याय तक पहुंच और कानूनी पेशे के भविष्य समेत विभिन्न मुद्दों पर कई सवाल पूछे। समान राष्ट्रीय न्यायिक नीति...
एलन मस्क ने भारत की घटती जन्म दर पर जताई चिंता… बोले- जनसंख्या संरचना पर होगा बड़ा असर!

एलन मस्क ने भारत की घटती जन्म दर पर जताई चिंता… बोले- जनसंख्या संरचना पर होगा बड़ा असर!

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
न्यूयॉर्क । टेस्ला और स्पेसएक्स (Tesla and SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (CEO Elon Musk) ने भारत (India) की घटती जन्म दर (Birth rate.) को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि भारत की जन्म दर अब रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंच चुकी है, जो लंबे समय में जनसंख्या संरचना पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है। सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया डेटाएलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट को साझा करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत की जन्म दर कई साल पहले ही शिक्षित वर्ग में रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे आ चुकी है। मस्क ने जिस डेटा का हवाला दिया, उसमें कहा गया है कि भारत की कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate - TFR) घटकर लगभग 1.9 पर आ गई है, जबकि रिप्लेसमेंट लेवल 2.1 माना जाता है। बड़े शहरों में और तेज गिरावटरिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश की राजधानी दिल्ली में फर्टिलिटी र...
Meta ने भारत में लॉन्च किया इंस्टाग्राम प्लस पेड प्लान, यूजर्स को Rs 299 मंथली में मिलेंगे कई नए फीचर्स

Meta ने भारत में लॉन्च किया इंस्टाग्राम प्लस पेड प्लान, यूजर्स को Rs 299 मंथली में मिलेंगे कई नए फीचर्स

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मेटा (Meta) ने अब इंस्टाग्राम प्लस पेड सब्सक्रिप्शन प्लान (Instagram Plus Paid Subscription Plan) को पेश कर दिया है, जिसकी कीमत भारत में 299 रुपये मंथली है. इस प्लान के तहत यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेंगे। इंस्टाग्राम प्लस प्लान के तहत यूजर्स चोरी छिपे दूसरों की स्टोरीज भी देख सकेंगे. कंपनी ने कुछ दिन पहले ही अपने पॉपुलर ऐप्स इंस्टाग्राम, फेसबुक, WhatsApp के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं। इंस्टाग्राम प्लस के तहत यूजर्स को एडिशनल फीचर्स, बेहतर इनसाइट्स और बहुत से एक्सक्लूसिव फीचर्स भी मिलेंगे. हालांकि स्टैंडर्ड वर्जन भी मुफ्त में काम करता रहेगा, लेकिन जो यूजर्स एक्स्ट्रा और एडवांस्ड फीचर्स चाहते हैं, उनको 299 रुपये मंथली चार्ज देना होगा। सीक्रेट तरीके से देख सकेंगे स्टोरीइंस्टाग्राम प्लस के तहत कई खास फीचर्स स्टोरीज से जुड़े हैं. इस प्लान के तहत यूजर्स आसानी से ...
US: राष्ट्रपति ट्रंप के AI पॉलिसी एडवाइजर श्रीराम कृष्णन ने किया इस्तीफा देने का ऐलान

US: राष्ट्रपति ट्रंप के AI पॉलिसी एडवाइजर श्रीराम कृष्णन ने किया इस्तीफा देने का ऐलान

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस (White House) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence .-AI) पॉलिसी एडवाइजर श्रीराम कृष्णन (Sriram Krishnan) इस्तीफा देंगे. शनिवार को उन्होंने इसका ऐलान किया. कृष्णन ने कहा कि वे जून के आखिर में अपना पद छोड़ देंगे. कृष्णन ने इस नई और अहम टेक्नोलॉजी के लिए पॉलिसी बनाने में अमेरिका की मदद की थी। कृष्णन ने कहा कि यह सफर उनके लिए जीवन भर का एक खास अनुभव रहा है. उन्होंने पद छोड़ने की कोई वजह नहीं बताई। श्रीराम कृष्णन का भारत से गहरा कनेक्शन है, हालांकि वह अब अमेरिकी नागरिक हैं. उनका जन्म चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था. उन्होंने चेन्नई की SRM University से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 2007 में अमेरिका चले गए. बाद में उन्होंने Microsoft, Yahoo, Facebook, Twitter (X) और Snap जैसी बड़ी टेक कंपनियों में काम किया. 2016 में वह अमेरिकी नागरिक बने. उनकी पत्नी आरती राममूर्ति...
MP: कांग्रेस ने कहा- मीनाक्षी नटराजन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं पार्टी MLAs, उनकी जीत तय!

MP: कांग्रेस ने कहा- मीनाक्षी नटराजन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं पार्टी MLAs, उनकी जीत तय!

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 3 राज्यसभा सीटों (3 Rajya Sabha seats) के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है. शनिवार शाम को भोपाल स्थित कांग्रेस के राज्य मुख्यालय, इंदिरा भवन में कांग्रेस विधायक दल (Congress Legislature Party- CLP) की एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक के बाद कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पार्टी के सभी विधायक राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Rajya Sabha candidate Meenakshi Natarajan) के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और उनकी जीत तय है। बैठक में कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित अन्य बड़े चेहरे वीडियो कॉन्फ्रें...
मशहूर मलयाली एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन

मशहूर मलयाली एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन

मनोरंजन, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मशहूर एक्टर (Famous Actor) सलीम कुमार (Salim Kumar) का निधन हो गया है. वे सिर्फ 56 साल के थे. दुनिया से उनका जाना मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (Malayalam film industry) के लिए बड़े झटके जैसा है. एक्टर की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी. शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. सलीम कुमार को 2010 में समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म 'अदमिंते मकान अबू' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) मिला था. उन्हें चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका था. उनके बेटे चंदू सलीम कुमार भी एक एक्टर हैं. कॉमेडी रोल्स के किंग थे सलीम कुमारसलीम मुख्य रूप से कॉमेडी एक्टर थे और उन्होंने मलयालम की कुछ सबसे बड़ी कॉमेडी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था. उनके कॉमेडी डायलॉग्स क...
MP: कूनो में भारत में जन्मी 27 माह की मादा चीता की मौत. 5 दिन पहले मिली थी घायल

MP: कूनो में भारत में जन्मी 27 माह की मादा चीता की मौत. 5 दिन पहले मिली थी घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां पर भारतीय मूल की 27 महीने की एक घायल मादा चीता (Female Cheetah.) KGP-11 की शनिवार को वेटेरिनरी सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह चीता 1 जून को मुरैना जिले के पहाड़गढ़ इलाके के पास घायल अवस्था में मिली थी। जिसके बाद उसे तुरंत रेस्क्यू करके इलाज और गहन देखभाल के लिए पालपुर के वेटेरिनरी सेंटर ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। चीता परियोजना के क्षेत्रीय निदेशक उत्तम शर्मा (Uttam Sharma) ने बताया कि, 'पशु चिकित्सकों और मैदानी दल के सदस्यों की तरफ से उसे बचाने के लिए की गई सभी कोशिशों के बावजूद आज शाम को चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।' उन्होंने बताया कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए सात जून को उसका पोस्टमार...
स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट अंतिम चरण में…. अमित शाह बोले- घुसपैठियों और तस्करों की खैर नहीं

स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट अंतिम चरण में…. अमित शाह बोले- घुसपैठियों और तस्करों की खैर नहीं

राज्य, राष्ट्रीय
अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट (Smart Border Project) अंतिम चरण में है और नया सुरक्षा ग्रिड मॉडर्न तकनीक, स्थानीय प्रशासन व सीमा पर तैनात सैनिकों को शामिल करेगा। शाह ने त्रिपुरा (Tripura) के लंकामुरा बॉर्डर (Lankamura Border) आउटपोस्ट में बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां भी बल के जवान तैनात हैं, वहां हम स्मार्ट बॉर्डर बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘स्मार्ट बॉर्डर जल्द ही नए सुरक्षा ग्रिड के साथ शुरू किए जाएंगे जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, स्थानीय प्रशासन और सीमा सैनिक शामिल होंगे। गृह मंत्री ने कहा, 'देश में 7-8 जगहों पर स्मार्ट बॉर्डर की अवधारणा को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। मैं केंद्रीय गृह सचिव और बीएसएफ महानिदेशक से अनुरोध करता हूं कि वे सीमा क्षेत्रों का दौरा करें और बातचीत कर...
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ी टेंशन….. BGB-BSF ने एक-दूसरे पर लगाए अवैध घुसपैठ कराने के आरोप

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ी टेंशन….. BGB-BSF ने एक-दूसरे पर लगाए अवैध घुसपैठ कराने के आरोप

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश की सीमा (India and Bangladesh Border) पर एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति (Stressful Situation) पैदा हो गई है। सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force- BSF) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (Border Guard Bangladesh.- BGB) ने एक-दूसरे पर घुसपैठ कराने और अवैध रूप से लोगों को सीमा पार धकेलने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस तनातनी के बीच सीमा पर स्थित नो-मैन्स लैंड पर बच्चों और महिलाओं सहित दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। यह गतिरोध ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बल (BGB) ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया कि भारतीय बीएसएफ ने गुरुवार और शुक्रवार के शुरुआती घंटों में कई बार लोगों को बांग्लादेशी क्षेत्र में धकेलने ...