Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Day: February 10, 2026

इतिहास में 11 फरवरी: जनता की ताकत और सत्ता परिवर्तन का गवाह बना यह दिन

इतिहास में 11 फरवरी: जनता की ताकत और सत्ता परिवर्तन का गवाह बना यह दिन

नवाचार
नई दिल्ली, 11 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी 11 फरवरी का दिन विश्व इतिहास में राजनीतिक बदलाव, जनआंदोलनों और सत्ता परिवर्तन का प्रतीक रहा है। इस तारीख ने अलग-अलग दौर और महाद्वीपों में ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखे, जिन्होंने देशों की राजनीतिक दिशा ही बदल दी। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी संघर्ष के प्रतीक Nelson Mandela को 11 फरवरी 1990 को 27 वर्षों की लंबी कैद के बाद रिहा किया गया। 1964 में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले मंडेला की रिहाई ने रंगभेद के अंत और लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव को मजबूत किया। ईरान के इतिहास में भी यह दिन निर्णायक रहा। 11 फरवरी 1979 को Ayatollah Ruhollah Khomeini ने इस्लामी क्रांति के बाद सत्ता पर निर्णायक नियंत्रण स्थापित किया। इसी के साथ ईरान में सदियों पुरानी राजशाही का अंत हुआ और इस्लामी गणराज्य की स्थापना हुई। जनआंदोलनों की ताकत का एक और उदाहरण 11 फरवरी ...
कतर ओपन में झेंग किनवेन की शानदार वापसी, एंड्रीएवा ने अंतिम-16 में बनाई जगह

कतर ओपन में झेंग किनवेन की शानदार वापसी, एंड्रीएवा ने अंतिम-16 में बनाई जगह

खेल
दोहा, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता Zheng Qinwen ने चोट से वापसी करते हुए कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की है। झेंग ने अपने पहले मुकाबले में 2020 ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन Sofia Kenin को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में 4-6, 6-1, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी टेनिस में लौटीं झेंग ने इस मुकाबले में 20 ऐस लगाए और अपनी शानदार सर्विस से विरोधी पर दबाव बनाए रखा। वर्तमान में वह विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर हैं। अगले दौर में उनका सामना Alycia Parks से होगा। मैच के बाद झेंग ने कहा, “चोट के बाद वापसी आसान नहीं होती, पूरी तरह दर्द से मुक्त होना समय लेता है। लेकिन मेरी कोहनी में लगातार सुधार हो रहा है और मैं दो घंटे तक लगातार सर्व करते हुए खेल सकती हूं।” उधर, पांचवीं वरीयता प्राप्त Mirra And...
फुट सर्जरी के बाद जैक ग्रीलिश का सीजन खत्म, वर्ल्ड कप 2026 पर संकट

फुट सर्जरी के बाद जैक ग्रीलिश का सीजन खत्म, वर्ल्ड कप 2026 पर संकट

खेल
लिवरपूल, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी एवर्टन के मिडफील्डर Jack Grealish का मौजूदा फुटबॉल सीजन फुट की सर्जरी के बाद समाप्त हो गया है। उन्हें फुट में स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या के चलते ऑपरेशन कराना पड़ा, जिससे इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने की उनकी उम्मीदों को करारा झटका लगा है। 30 वर्षीय ग्रीलिश, जो Everton के लिए Manchester City से लोन पर खेल रहे थे, को यह चोट पिछले महीने एस्टन विला के खिलाफ प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान लगी थी। उस मैच में एवर्टन ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। इस सीजन ग्रीलिश ने सभी प्रतियोगिताओं में 22 मैच खेले, जिसमें उन्होंने दो गोल किए और छह असिस्ट दिए। उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह माना जा रहा था कि उन्हें England national football team में फिर से मौका मिल सकता है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में ग्रीलिश ने कहा, “मैं नहीं चाहता था कि मेरा सीजन इस तरह ...
अमेरिका ने भारत के बाद बांग्लादेश से भी की ट्रेड डील… जानें ट्रंप ने कितना घटना टैरिफ

अमेरिका ने भारत के बाद बांग्लादेश से भी की ट्रेड डील… जानें ट्रंप ने कितना घटना टैरिफ

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। भारत (India) के बाद अमेरिका (America) ने बांग्लादेश (Bangladesh) से भी डील कर ली है। खबर है कि अमेरिका सरकार (US Government) ने बांग्लादेश पर लगाए टैरिफ (Tariff) को कम किया है। साथ ही कुछ कपड़ा उत्पादों पर शुल्क शून्य करने का भी फैसला किया है। खास बात है कि यह डील ऐसे समय पर हुई है, जब खबरें थीं कि अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस (Mohammad Yunus) जल्द ही अमेरिका के साथ सीक्रेट डील करने वाले हैं। अमेरिका ने बांग्लादेश पर लगाए 20 फीसदी टैरिफ को घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है। साथ ही कुछ ऐसे कपड़ों पर जवाबी टैरिफ शून्य कर दिया है, जिन्हें बनाने का सामान अमेरिका से आयात किया जाता है। सोमवार को दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय समझौता हुआ। दोनों देशों की तरफ से औपचारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद यह समझौता प्रभाव में आ जाएगा। खबर है कि बांग्लादेश की तरफ से कॉमर्स एडवाइ...
Russia से कच्चे तेल के आयात में कटौती… विदेश सचिव बोले- भारत किसी एक देश पर निर्भर नहीं

Russia से कच्चे तेल के आयात में कटौती… विदेश सचिव बोले- भारत किसी एक देश पर निर्भर नहीं

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) द्वारा रूस (Russia) से कच्चे तेल के आयात में कटौती (Reduction Imports Crude Oil) की खबरों के बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ किया है कि देश की ऊर्जा नीति और इससे जुड़े सभी फैसले राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर ही लिए जाते रहेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा आयोजित एक विशेष ब्रीफिंग में विदेश सचिव ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में लिए जाने वाले निर्णय, चाहे सरकार द्वारा हों या व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा, राष्ट्रीय हितों से निर्देशित होते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कच्चे तेल की वास्तविक खरीद का निर्णय तेल कंपनियाँ बाजार की परिस्थितियों के आधार पर करती हैं। विक्रम मिस्री ने कहा कि तेल कंपनियाँ उपलब्धता, जोखिम, लागत और लॉजिस्टिक्स जैसे कई कारकों का आकलन कर निर्णय लेती हैं और वे अपनी आंतरिक जवाबदेही तथा वित्तीय जिम्मेदारियों का पालन करती हैं। उन्होंने कहा, “कि...
पूर्वी कांगो में दाएश समर्थित विद्रोहियों का खूनी हमला, 20 लोगों की निर्मम हत्या

पूर्वी कांगो में दाएश समर्थित विद्रोहियों का खूनी हमला, 20 लोगों की निर्मम हत्या

अंतरराष्ट्रीय
किंशासा (कांगो), 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी पूर्वी कांगो के उत्तरी किवु प्रांत में दाएश (आईएसआईएस) समर्थित विद्रोहियों ने एक गांव पर हमला कर कम से कम 20 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी। यह हमला शनिवार तड़के लुबेरो क्षेत्र के माम्बिम्बी-इसिगो गांव में हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए। स्थानीय सैन्य प्रशासक कर्नल एलेन किवेवा मिटेला ने बताया कि इस हमले में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) और रवांडा समर्थित एम-23 (मार्च 23 मूवमेंट) विद्रोही शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अब तक एडीएफ की ओर से इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय सिविल सोसाइटी कार्यकर्ताओं के अनुसार, विद्रोहियों ने पहले किसानों के खेतों पर हमला किया और इसके बाद चाकू व अन्य हथियारों से आम नागरिकों को निशाना बनाया। बापेरे क्षेत्र के सिविल सोसाइ...
USA ने पिछले T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया था… आज फिर होगी दोनों की भिड़ंत, फिर उलटफेर के आसार

USA ने पिछले T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया था… आज फिर होगी दोनों की भिड़ंत, फिर उलटफेर के आसार

खेल
कोलंबो। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) में आज मंगलवार को पाकिस्तान और अमेरिका (Pakistan and America) के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला होने वाला है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में शुरू होगा. लगभग 20 महीने पहले टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका (USA) ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था. पाकिस्तानी टीम (Pakistani Team) और उसके फैन्स के जेहन में उस कड़वी हार की यादें अब भी मौजूद हैं. एक तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने पहले टी20 विश्व कप में ही पाकिस्तान को मात देकर अपने आगमन का संदेश दे दिया था. हालांकि मौजूदा वर्ल्ड कप में उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है. भारत के खिलाफ अपने पहले मैच में हार का सामना करने के बाद अमेरिकी टीम कप्तान मोनांक पटेल की अगुवाई में शानदार वापसी की कोशिश करेगी. नीदरलैंड्स के हाथों हार...
अमेरिकी राजदूत ने की भारत-US के बीच बढ़ती साझेदारी की जमकर तारीफ, ट्रेड डील को लेकर कही ये बात

अमेरिकी राजदूत ने की भारत-US के बीच बढ़ती साझेदारी की जमकर तारीफ, ट्रेड डील को लेकर कही ये बात

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका (India and America) के बीच ट्रेड डील (Trade Deal) को लेकर अंतरिम समझौते पर सहमति बनने के बाद अमेरिका (America) की ओर से बड़ा बयान आया है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (US Ambassador Sergio Gor) ने सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती साझेदारी की जमकर तारीफ की। इस दौरान गोर की तरफ से इस ट्रेड डील का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ((American President Donald Trump) ) के अच्छे संबंधों को दिया गया। अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि पिछले हफ्ते घोषित भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क के पूरा होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की दोस्ती को जाता है। अमेरिकी राजदूत नेवयहां नई दिल्ली में उनके आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बातें कही हैं। कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस ज...
रूस ने फिर दिखाई दोस्ती, विदेश मंत्री बोले- भारत की अध्यक्षता में BRICS का हम करेंगे समर्थन

रूस ने फिर दिखाई दोस्ती, विदेश मंत्री बोले- भारत की अध्यक्षता में BRICS का हम करेंगे समर्थन

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
मास्को। रूस (Russia) के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Foreign Minister Sergei Lavrov) ने सोमवार को कहा कि भारत (India) की अध्यक्षता में हम ब्रिक्स (BRICS) और उनके एजेंडे का पूरा समर्थन करेंगे। एक इंटरव्यू में लावरोव ने कहा कि आज के समय को देखते हुए भारत का एजेंडा बेहद प्रासंगिक, तार्किक है। वह आतंकवाद (Terrorism) और ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) से जुड़ा है। लावरोव ने कहा कि मेरी राय में भारत की अध्यक्षता में जो एजेंडा प्रस्तुत किया जा रहा है, वह भविष्य की तैयारी और वर्तमान चुनौतियों का समाधान करता है। हम इसका सक्रिय रूप से समर्थन करेंगे। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का जोर आतंकवाद विरोधी गतिविधियों पर है जो बेहद जरूरी भी है। क्योंकि इस समय विश्व के कई हिस्से आतंकवाद प्रभावित हैं। अफगानिस्तान सीमा, भारत-पाकिस्तान-अफगानिस्तान गलियारे के साथ-साथ अन्य जगहों पर आतंकी गतिविधियां देखी जा ...
टी20 विश्वकप से पहले भारत-पाक मैच पर टकराव: आईसीसी ने पीसीबी की तीन बड़ी मांगें ठुकराईं

टी20 विश्वकप से पहले भारत-पाक मैच पर टकराव: आईसीसी ने पीसीबी की तीन बड़ी मांगें ठुकराईं

खेल
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत (India) के खिलाफ मैच खेलने से पाकिस्तान (Pakistan) के इनकार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) (Pakistan Cricket Board - PCB) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council - ICC) के बीच तनातनी बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने पीसीबी की तीन प्रमुख मांगों को खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि पीसीबी ने आईसीसी से भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज कराने की मांग रखी, लेकिन आईसीसी ने साफ किया कि द्विपक्षीय सीरीज उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आतीं, भले ही वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा क्यों न हों। इसके अलावा पीसीबी ने भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज का प्रस्ताव भी रखा, जिसे आईसीसी ने अस्वीकार कर दिया। पीसीबी ने यह भी आग्रह किया कि भारत इस वर्ष बांग्...