Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Day: February 1, 2026

तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री की हेलीकॉप्टर यात्रा प्रभावित

तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री की हेलीकॉप्टर यात्रा प्रभावित

छत्तीसगढ़, राज्य
नारायणपुर, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से रायपुर लौटने से ठीक पहले आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी पाई गई। हालांकि समय पर समस्या का पता चलने से किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सुरक्षित रूप से रायपुर रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय नारायणपुर जिले के दौरे पर विभिन्न शासकीय एवं विकास कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद जब वे रायपुर के लिए प्रस्थान करने वाले थे, तभी तकनीकी जांच के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी सामने आई। इसके बाद संबंधित तकनीकी टीम द्वारा हेलीक...
छत्तीसगढ़ के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, रेल मार्ग अस्थाई रूप से बाधित

छत्तीसगढ़ के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, रेल मार्ग अस्थाई रूप से बाधित

राष्ट्रीय
मनेन्द्रगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी जिले) में आज कोयले से लदी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतरकर पलट गए। यह घटना नागपुर चौकी क्षेत्र में हुई, जिसके कारण रेल मार्ग पर तीनों लाइनें पूरी तरह अवरुद्ध हो गईं। किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। यह हादसा एमसीबी जिले के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास दोपहर लगभग 12:00 बजे 952/17 से 952/19 के बीच लाइन नंबर 4 पर हुआ। इस घटना के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है, और रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी (नंबर एसजीएनई 125) दर्रीटोला से टाइगर हिल्स की ओर जा रही थी। डिब्बे पलटने के कारण रेल मार्ग की तीनों लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं, और पटरी से उतरे डिब्बों में भरा कोयला ट्रैक पर बिखर गया है। रेलवे ने प्रभावित लाइन पर ट्रेनों का आव...
छत्तीसगढ़ में धान खरीद की प्रक्रिया का समापन

छत्तीसगढ़ में धान खरीद की प्रक्रिया का समापन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में आज धान खरीद की प्रक्रिया का अंतिम दिन है। यह प्रक्रिया पिछले साल 15 नवंबर को प्रारंभ हुई थी। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए ढाई महीने का समय दिया गया। जानकारी के अनुसार, जिन किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर लिया है, वे आज अपने धान को उपार्जन केंद्रों में बेच सकेंगे। सरकारी सूत्रों का कहना है कि समर्थन मूल्य के अंतर्गत पूरी प्रक्रिया को सरल, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाया गया, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। धान विक्रय के लिए टोकन ऑफलाइन तरीके से जारी किया गया था, फिर भी उपार्जन केंद्र में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहीं। यह स्पष्ट करता है कि डिजिटल प्रणाली के साथ-साथ उन किसानों के लिए भी प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जो ऑनलाइन प्रक्रियाओं से पूरी तरह परिचित न...