Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

कानपुर में फ्रांस के सहयोग से स्थापित होगा विमानन राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

कानपुर में फ्रांस के सहयोग से स्थापित होगा विमानन राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

राष्ट्रीय
कानपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं रोजगारपरक परिवर्तन योजना (पीएम-सेतु) के तहत उत्तर प्रदेश के कानपुर में विमानन क्षेत्र के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र विमान रखरखाव (एमआरओ), एयरपोर्ट संचालन और एविएशन से जुड़ी आधुनिक कौशलों में प्रशिक्षण प्रदान करेगा। सूत्रों के अनुसार, पिछले केंद्रीय बजट में पीएम-सेतु के अंतर्गत पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई थी, जिसमें कानपुर, हैदराबाद, कोयंबटूर, भुवनेश्वर और अहमदाबाद शामिल हैं। इस योजना के तहत देशभर में 1000 आईटीआई को आधुनिक और उद्योग-संबद्ध बनाने के लिए 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 जनवरी को नई दिल्ली स्थित कौशल भवन में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की सचिव देवश्री मुखर्जी और भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी मैथू के बीच बैठ...
सावित्री ठाकुर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की बैठक में होंगी शामिल

सावित्री ठाकुर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की बैठक में होंगी शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 31 जनवरी (हिस.)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर 02-11 फरवरी तक चलने वाली संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) के 64वें सत्र में भाग लेने अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क जाएंगी। इस दौरान वह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। मंत्रालय के अनुसार संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के अंतर्गत सीएसओसीडी के इस सत्र का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के समग्र विकास लक्ष्यों का समर्थन करने वाली सामाजिक नीतियों को बढ़ावा देना है। साथ ही यह आयोग गरीबी उन्मूलन, सामाजिक एकीकरण को बढ़ावा देने और सभी के लिए पूर्ण रोजगार तथा सम्मानजनक कार्य सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करता है। इसके माध्यम से प्रतिनिधियों को एक दूसरे से संवाद स्थापित करने का मौका मिलता है।...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रायपुर में भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रायपुर में भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 31 जनवरी (हिस)। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार सुबह राजधानी पहुँचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनके पहुँचने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, तथा सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री चौहान शनिवार को ग्राम गिरोला और खपरी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कुम्हारी (दुर्ग) में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के 'किसान मेला' में हिस्सा लेंगे। चौहान अपराह्न राजधानी लौटकर नया रायपुर स्थित महानदी भवन में समीक्षा बैठक करेंगे और रात को नई दिल्ली लौटेंगे।...
खंडवा में यात्री बस का स्टेयरिंग फेल, 16 घायल, 5 गंभीर

खंडवा में यात्री बस का स्टेयरिंग फेल, 16 घायल, 5 गंभीर

मध्य प्रदेश, राज्य
खंडवा, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। यह बस बुरहानपुर जिले के धुलकोट से शिवाबाबा होते हुए पंधाना आ रही थी। यह हादसा जामनिया गांव के पास तब हुआ, जब बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया। चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे खाई में गिर गया। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे और राहत कार्य आरंभ किया। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को निकालने में मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तुरंत पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान...
मिजोरम भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जितेन्द्र सिंह से की वार्ता, सीएसआर परियाजनाओं के लिए ज्ञापन सौंपा

मिजोरम भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जितेन्द्र सिंह से की वार्ता, सीएसआर परियाजनाओं के लिए ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी की मिज़ोरम इकाई के अध्यक्ष डॉ. के. बेइचुुआ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से यहाँ मुलाकात की और सामुदायिक स्तर की विकास पहलों के लिए सहयोग की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य में सामाजिक विकास से जुड़ी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) परियोजनाओं पर विचार करने का अनुरोध किया गया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और परियोजना के उद्देश्यों तथा लक्षित लाभार्थियों से संबंधित बिंदुओं को स्वीकार किया। उन्होंने इस पर जोर दिया कि सीएसआर से जुड़े प्रस्ताव स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित एवं सुविचारित होने चाहिए, जिनके लिए निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्...
पटना में नीट छात्रा हत्या मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश

पटना में नीट छात्रा हत्या मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश

राष्ट्रीय
पटना, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में घटित नीट छात्रा हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। इसकी जानकारी गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा भारत सरकार को भेजे गए पत्र को भी शामिल किया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से पटना में हुई नीट छात्रा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है। शुक्रवार को पीड़िता की मां ने डीजीपी से मुलाकात की थी, और इस घटना के चलते राज्यभर में लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई है। छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों ने लगातार मामले की सीबीआई जांच की मांग की। पीड़िता का परिवार भी न्याय की गुहार लगा रहा है। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही और लीपापोती के गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं।...
प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा, आदमपुर हवाई अड्डे का नाम होगा श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा

प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा, आदमपुर हवाई अड्डे का नाम होगा श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 फरवरी को महान समाज सुधारक और समानता व करुणा के संदेशवाहक संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में पंजाब का दौरा करेंगे। इस विशेष अवसर पर, वह आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री लुधियाना जिले के हलवारा हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे। हलवारा, भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां विकसित नया सिविल एन्क्लेव बड़े विमानों जैसे ए320 का संचालन करने में सक्षम है। इससे पहले, यहां हवाई अड्डे का रनवे छोटा होने के कारण बड़े विमानों का संचालन नहीं हो पाता था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि नए टर्मिनल भवन को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से तैयार किया गया है। इसमें एलईडी...
किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने दी मिशन मोड में काम करने की निर्देश

किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने दी मिशन मोड में काम करने की निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हम सबके अन्नदाता हैं, उनके दुख-दर्द की चिंता करना हमारा कर्तव्य है। किसानों का समग्र कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह सरकार के लिए एक मिशन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर्स और कलेक्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। किसानों का जीवन संवारने और इनकी बेहतरी के लिए पूर्ण समर्पित भाव से मिशन मोड में कृषक कल्याण वर्ष का प्रभावकारी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, स्थानीय सांसद/विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से किसान रथ का शुभारंभ कराया जाए। कृषक कल्याण वर्ष में विभिन्न स्थानों पर किसानों से निरंतर...
बैतूल में ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी विस्फोट से दिव्यांग शिक्षक की मौत

बैतूल में ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी विस्फोट से दिव्यांग शिक्षक की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य
बैतूल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के सारणी में शुक्रवार की रात एक ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी के विस्फोट से आग लगने की घटना में एक दिव्यांग शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सारणी के निवासी दिव्यांग शिक्षक सुनील कुमार लोखंडे (गुड्डू) अपने जीवन यापन के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। घटना के समय वह अपनी ई-ट्राइसाइकिल से जय स्तंभ चौक के निकट पहुंचे, तभी बैटरी में धमाका हुआ और आग भड़क उठी। मौके पर पास में खड़े दुकानदार बिल्लू जगदेव ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लपटें तेज हो चुकी थीं और सुनील को बचाने का कोई तरीका नहीं रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए घोड़ाडोंगरी भेजा। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि सुनील ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और वह दो भाइयों म...
जिले में शांति व कानून व्यवस्था के लिए प्रशासन की मजबूत पहलें

जिले में शांति व कानून व्यवस्था के लिए प्रशासन की मजबूत पहलें

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्ट्रेट में शनिवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की गहराई से समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने, सूचना तंत्र को सशक्त बनाने, और संभावित घटनाओं की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँचाने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने की बात करते हुए क...