Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

डीयू के कॉलेजों में पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत

डीयू के कॉलेजों में पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत

खेल
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों के बीच 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज सोमवार को शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस (आईजीआई) ने प्रभावशाली जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेस प्रो. बालाराम पाणि ने किया। पहले मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को एकतरफा अंदाज में 8-0 से हराया। टीम की ओर से हरषु ने हैट्रिक लगाई, जबकि आशु ने दो गोल किए। नंद किशोर, प्रवीण और प्रत्यूष ने भी एक-एक गोल दागकर जीत पक्की की। शानदार प्रदर्शन के लिए हरषु को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। दूसरे मैच में आईजीआई ने हंसराज कॉलेज को 7-1 से पराजित किया। पुलकित ने चार गोल कर मैच पर अपनी छाप छो...
रिम्स में बायो मेडिकल वेस्ट का उठाव अब नई कंपनी करेगी, अगली सुनवाई 16 फरवरी को

रिम्स में बायो मेडिकल वेस्ट का उठाव अब नई कंपनी करेगी, अगली सुनवाई 16 फरवरी को

कानून
रांची, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में बायो मेडिकल वेस्ट के उठाव का कार्य अब एक नई कंपनी द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में रिम्स ने झारखंड उच्च न्यायालय को शपथ पत्र के माध्यम से जानकारी दी। रिम्स ने सोमवार को हुई सुनवाई में अदालत को बताया कि पुरानी कंपनी का कार्यकाल 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो गया और अब यह कार्य मेसर्स मेडिकेयर एनवायरनमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, लोहरदगा संभालेगी। सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ द्वारा की गई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता समावेश देव ने पक्ष रखा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अधिवक्ता रिचा संचित ने अदालत को बताया कि झारखंड के कई जिलों में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं और अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्टर्ड किया जा ...
सोनभद्र टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता से मारपीट, दो गिरफ्तार

सोनभद्र टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता से मारपीट, दो गिरफ्तार

अपराध
सोनभद्र, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर रविवार को एक महिला अधिवक्ता और उसके परिवार से मारपीट मामले में सोमवार को दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अधिवक्ता संघ ने आक्रामक रूख अपनाते हुए जुलूस निकाला और धरना प्रदर्शन किया था। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरक्त रहे थे। अग्रिम रणनीति पर विचार के लिए मंगलवार को पुनः बैठक कर विचार किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरक्त रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अधिवक्ता एवं टोल कर्मियों के विवाद में दो नामजद आरोपित हमीरपुर निवासी रामजी तिवारी और अम्बेडकर नगर निवासी सर्वेश यादव को गिरफ्तारी किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य 7 से 8 अन्य टोल कर्मियों क...
एआई सम्मेलन: 35 हजार पंजीकरण, 100 देशों की भागीदारी

एआई सम्मेलन: 35 हजार पंजीकरण, 100 देशों की भागीदारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। आगामी 16-20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक एआई सम्मेलन बनने जा रहा है, जिसमें 35 हजार से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, यह सम्मेलन जिम्मेदार, समावेशी और प्रभाव-संचालित एआई के लिए बढ़ती अंतरराष्ट्रीय गति को प्रदर्शित करेगा। इसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिसमें 15-20 राष्ट्राध्यक्ष और 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मंत्रियों की भी भागीदारी होगी। इसके अतिरिक्त, दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों के 40 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और 500 से अधिक एआई विशेषज्ञ भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन केवल चर्चाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह नवाचार का प्रदर्शन भी करेगा। इस आयोजन के दौरान 500 से अधिक एआई स्टार्टअप्स अपने कौशल क...
रोहतास: ट्रॉली बैग में महिला का शव मिलने के मामले में दो गिरफ्तार, हत्या के पीछे अवैध संबंध

रोहतास: ट्रॉली बैग में महिला का शव मिलने के मामले में दो गिरफ्तार, हत्या के पीछे अवैध संबंध

अपराध
रोहतास, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड के निकट सब्जी मंडी के पास ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, जक्की बिगहा निवासी मोहम्मद कयामुद्दीन अंसारी का दूसरी युवती से अवैध संबंध था, जिसके कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में बंद कर सब्जी मंडी के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मैरून खातून के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटघी गांव की निवासी थी। उसकी शादी 5 नवंबर 2022 को डेहरी के जक्की बिगहा निवासी मोहम्मद कयामुद्दीन से हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार देर शाम मृतका की मां समेत अन्य परिजन सासाराम पोस्टमार्टम हाउस...
यमुनानगर में नशा तस्करी के मामले का खुलासा

यमुनानगर में नशा तस्करी के मामले का खुलासा

अपराध
यमुनानगर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के दो मामलों का पर्दाफाश किया है। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 1,752 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं और दोनों मामलों में आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पहला मामला थाना बिलासपुर क्षेत्र से संबंधित है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजीजपुर कलां के आसपास एक युवक नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान पंजाब नंबर की मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने अपनी पहचान चाहड़वाला निवासी बलविंदर सिंह, के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से सपा...
ममता बनर्जी ने आई-पैक रेड मामले में ईडी की याचिका खत्म करने की अपील की

ममता बनर्जी ने आई-पैक रेड मामले में ईडी की याचिका खत्म करने की अपील की

कानून
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आई-पैक के दफ्तर में हुई रेड के मामले में उच्चतम न्यायालय से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका को खारिज करने की मांग की है। राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए हलफनामे में कहा गया है कि जब इसी विषय पर याचिका कलकत्ता उच्च न्यायालय में पहले से लंबित है, तो समानांतर कार्रवाई करना उचित नहीं है। हलफनामे में स्पष्ट किया गया है कि ईडी को उच्चतम न्यायालय में रिट याचिका दाखिल करने का अधिकार नहीं है। इसे भी बताया गया कि आई-पैक के दफ्तर पर छापे से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया था। राज्य सरकार ने आरोप लगाया कि ईडी ने प्रिविलेज्ड कम्युनिकेशन का उल्लंघन किया है। ज्ञात हो कि 15 जनवरी को ईडी की याचिका पर ममता बनर्जी और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया गया था। जस्टिस प्रशा...
हाईकोर्ट ने जाली दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले टीचरों की जांच का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने जाली दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले टीचरों की जांच का आदेश दिया

कानून
प्रयागराज, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश में उत्तर प्रदेश में कई असिस्टेंट टीचरों द्वारा जाली और मनगढ़ंत सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी पाने के 'परेशान करने वाले' पैटर्न पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को पूरे राज्य में उनकी व्यापक जांच करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी, बेसिक शिक्षा को यह काम यथासंभव छह महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि न केवल अवैध नियुक्तियों को रद्द किया जाए, बल्कि सैलरी भी रिकवर की जाए और मिलीभगत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जस्टिस मंजू रानी चौहान ने यह आदेश पारित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई सर्कुलर और निर्देश जारी करने के बावजूद, शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ज़िम्मेदार अधिकारी ऐसी अवैध नियुक्तियों क...
सीबीआई ने ‘ऑपरेशन साइस्ट्राइक’ के तहत 35 ठिकानों पर छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

सीबीआई ने ‘ऑपरेशन साइस्ट्राइक’ के तहत 35 ठिकानों पर छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत, आयरलैंड और सिंगापुर की एजेंसियों के सहयोग से बहुराष्ट्रीय 'ऑपरेशन साइस्ट्राइक' के तहत एक अंतरराष्ट्रीय साइबर-वित्तीय अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने का बड़ा अभियान चलाया। यह अभियान भारत में 35 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए, मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी और ऑनलाइन ठगी से जुड़े डिजिटल सबूत तथा 60 लाख रुपये नकद की बरामदगी सहित सम्पन्न हुआ। सीबीआई ने मुख्य आरोपित की पहचान फोकरेहरी पीटर के रूप में की है। एजेंसी ने दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की। जांच में यह सामने आया कि आरोपित अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत, आयरलैंड, सिंगापुर और भारत के नागरिकों को ऑनलाइन ठग रहे थे। दिल्ली से संचालित एक नेटवर्क से लैपटॉप, मोबाइल फोन और हार्...
सिरसा में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, एक की मौत और दो लोग घायल

सिरसा में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, एक की मौत और दो लोग घायल

अपराध
सिरसा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिरसा जिले के गांव तिलोकेवाला के पास सोमवार को एक स्कूली बस और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि बस में सवार विद्यार्थियों को कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा गया जहां पिकअप चालक फतेहाबाद निवासी राजकुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्कूल बस कालांवाली से लगभग 26 बच्चों को लेकर गांव तिलोकेवाला के एक निजी स्कूल में छोड़ने जा रही थी। वहीं पिकअप रतिया से सरदूलगढ़ होकर कालांवाली की तरफ जा रही थी। पिकअप चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके चलते यह बस से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में स्कूल बस चालक नाहर सिंह और पिकअप कंडक्टर मग्घर सिंह घायल हो गए। सूचना मि...