Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

सीबीआई ने ‘ऑपरेशन साइस्ट्राइक’ के तहत 35 ठिकानों पर छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत, आयरलैंड और सिंगापुर की एजेंसियों के सहयोग से बहुराष्ट्रीय ‘ऑपरेशन साइस्ट्राइक’ के तहत एक अंतरराष्ट्रीय साइबर-वित्तीय अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने का बड़ा अभियान चलाया। यह अभियान भारत में 35 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए, मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी और ऑनलाइन ठगी से जुड़े डिजिटल सबूत तथा 60 लाख रुपये नकद की बरामदगी सहित सम्पन्न हुआ।

सीबीआई ने मुख्य आरोपित की पहचान फोकरेहरी पीटर के रूप में की है। एजेंसी ने दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की। जांच में यह सामने आया कि आरोपित अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत, आयरलैंड, सिंगापुर और भारत के नागरिकों को ऑनलाइन ठग रहे थे।

दिल्ली से संचालित एक नेटवर्क से लैपटॉप, मोबाइल फोन और हार्ड डिस्क बरामद किए गए जिनमें अमेरिकी पीड़ितों को निशाना बनाने के सबूत मिले। साथ ही, दिल्ली, गाजियाबाद और कर्नाटक से चल रहे एक अन्य नेटवर्क को भी नष्ट किया गया, जो कुवैती ई-वीजा और नौकरी के फर्जी ऑफर देकर भारतीय नागरिकों से पैसे वसूल रहा था। इस दौरान भी 60 लाख रुपये की नकद बरामदगी हुई।

सीबीआई ने विभिन्न देशों के नागरिकों को निशाना बनाने वाले नेटवर्क्स को भी समाप्त किया और जो म्यूल अकाउंट्स अपराध की रकम के ट्रांसफर में शामिल थे, उन्हें बंद कर दिया। मामले की जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *