Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2025

करवाचौथ के रंग में रंगीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम की लगाई मेहंदी

करवाचौथ के रंग में रंगीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम की लगाई मेहंदी

मनोरंजन
दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही पति निक जोनस के साथ विदेश में रहती हों, लेकिन भारतीय परंपराओं और त्योहारों से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है। आने वाले 10 अक्टूबर को पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा और इस मौके पर प्रियंका ने भी पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने अपने पति निक के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचा ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी की कई झलकियां दिखाई हैं। तस्वीरों में उनके हाथों पर सजी डिजाइनर मेहंदी बेहद खूबसूरत लग रही है, जबकि हथेली पर लिखा 'निकोलस' नाम सबका ध्यान खींच रहा है। बता दें, बहुत कम लोग जानते हैं कि निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के हाथों में लगी छोटी-सी मेहंदी की झलक भी शेयर की,...
नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तब्बू की एंट्री

नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तब्बू की एंट्री

मनोरंजन
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इस माइलस्टोन प्रोजेक्ट का नाम 'किंग 100' बताया जा रहा है और जैसा कि नाम से ही झलकता है। यह फिल्म उनके करियर की शाही झलक बनने वाली है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके नागार्जुन को आखिरी बार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुली' में देखा गया था, जहां उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। और अब 'किंग 100' से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके फैन्स को पूरी तरह एक्साइटेड कर दिया है, तब्बू इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्ममेकर्स ने जब तब्बू से संपर्क किया तो उन्होंने कहानी सुनते ही हामी भर दी। उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट और अपने किरदार की गहराई इतनी पसंद आई कि उन्होंने बिना देरी के साइन कर लिया। हालांकि इस बार दर्शकों को नागार्जुन और तब्बू की रोमांटिक केमिस्ट्र...
‘महारानी 4’ की रिलीज़ डेट आई सामने

‘महारानी 4’ की रिलीज़ डेट आई सामने

मनोरंजन
हुमा कुरैशी की चर्चित वेब सीरीज 'महारानी 4' का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। लंबे समय से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए निर्माताओं ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सोनी लिव ने सीरीज का दमदार टीज़र जारी करते हुए रिलीज़ डेट से पर्दा उठा दिया है। प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "शेरनी अपने घर की सुरक्षा के लिए लौट आई है। इस बार महारानी अपनी अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार है।" सीरीज का चौथा सीजन 7 नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार भी हुमा कुरैशी अपने निडर और सशक्त नेता के किरदार में वापसी कर रही हैं। उनके साथ विपिन शर्मा और श्वेता बसु प्रसाद भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। विपिन एक प्रभावशाली राजनीतिक चेहरे के रूप में दिखाई देंगे। वहीं, अमित सियाल, विनीत कुमार, शार्दुल भारद्वाज, कनी कुसरुति और प्रमोद पाठक भी अहम किरदार निभा रहे है...
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर दरभंगा में हुई महत्वपूर्ण बैठक, डीएम कौशल कुमार ने दिए सख्त निर्देश

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर दरभंगा में हुई महत्वपूर्ण बैठक, डीएम कौशल कुमार ने दिए सख्त निर्देश

Uncategorized
दरभंगा, 8 अक्टूबर ।दरभंगा, — आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंड विका पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक की शुरुआत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रेस नोट जारी होते ही सभी सरकारी और राजनीतिक बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स और वाल पेंटिंग तत्काल हटा दिए जाएं। यहां तक कि राज्य सरकार की उपलब्धियों से जुड़े होर्डिंग्स भी नहीं लगेंगे। डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, गलती करने वाले अध...
अलीनगर से बीजेपी की संभावित उम्मीदवार बनेंगी लोकगायिका मैथिली ठाकुर, मिथिला में उत्साह की लहर

अलीनगर से बीजेपी की संभावित उम्मीदवार बनेंगी लोकगायिका मैथिली ठाकुर, मिथिला में उत्साह की लहर

Uncategorized
दरभंगा, 6 अक्टूबर ।अलीनगर विधानसभा सीट से इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दांव राजनीति से अधिक सांस्कृतिक दिख रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुप्रसिद्ध लोकगायिका और मिथिला की पहचान मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में सियासी हलचल और चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है। अलीनगर में एनडीए के भीतर लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी और स्थानीय दावेदारों के बीच मतभेद के चलते पार्टी ने इस बार एक बाहरी लेकिन लोकप्रिय चेहरा मैदान ईमें उतारने की रणनीति बनाई है। मैथिली ठाकुर जैसे सांस्कृतिक प्रतीक के संभावित प्रवेश से जहां युवाओं और आम जनता में उत्साह की लहर है, वहीं कई स्थानीय दावेदारों और कार्यकर्ताओं में निराशा देखी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मैथिली ठाकुर के म...
शिवदीप लांडे ने आखिर क्यों अररिया और जमालपुर से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

शिवदीप लांडे ने आखिर क्यों अररिया और जमालपुर से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Uncategorized
अररिया, 09 अक्टूबर । सिंघम और सुपरकॉप के नाम से मशहूर 2006 बैच के आईपीएस अफसर शिवदीप वामनराव लांडे ने 18 साल तक बतौर आईपीएस की सेवा देने के बाद सियासत की पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने अररिया और मुंगेर के जमालपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 2006 बैच के आईपीएस 18 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद जब पूर्णिया में आईजी के रूप में पोस्टिंग देने के 13 दिनों के बाद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस्तीफे की घोषणा की तो सियासी भूचाल के साथ ही सभी हतप्रभ रह गए। 19 सितम्बर 2024 को उन्होंने इस्तीफा दिया था। हालांकि इस्तीफे को पहले बिहार सरकार ने नामंजूर कर दिया था।लेकिन वे अपने फैसले को लेकर अडिग रहे और अंततः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया।जिसके बाद उन्होंने अपनी वर्दी के साथ सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट करते हुए बिहार में अपनी सेवा जारी रखने...
शिमला में सेब आढ़तियों से फिर ठगी, यूपी के शख्स पर एफआईआर

शिमला में सेब आढ़तियों से फिर ठगी, यूपी के शख्स पर एफआईआर

Uncategorized
शिमला, 9 अक्टूबर। जिला शिमला के ठियोग स्थित शिलारू फल मंडी एक बार फिर करोड़ों की ठगी के मामले से सुर्खियों में आ गई है। कुमारसैन थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना कुमारसैन में दर्ज एफआईआर के अनुसार यह मामला शिलारू एपीएमसी फल मंडी में सेब खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। शिकायतकर्ता दलीप सिंह पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल निवासी गांव धर, डाकघर भलावाग, तहसील कुमारसैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका शिलारू फल मंडी में सेब का थोक कारोबार है। इस साल उन्होंने और चार अन्य आढ़तियों ने मिलकर यूपी के आजमगढ़ जिले के नई मेहनगर निवासी व्यापारी इंदरदेव तिवारी पुत्र श्रीराम को कुल 28,182 सेब के बॉक्स बेचे थे। इनकी कुल कीमत 3,55,17,396 रुपये थी, जिसमें से आरोपी ने 1,84,83,081 रुपये का भुगतान किया, जबकि 1,70,34,315 रुपये अब तक नहीं दिए...
हिमाचल विश्वविद्यालय में एबीवीपी व एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, एफआईआर

हिमाचल विश्वविद्यालय में एबीवीपी व एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प, कई घायल, एफआईआर

Uncategorized
शिमला, 09 अक्टूबर । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गुरूवार सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में कई छात्र चोटिल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एबीवीपी की शिकायत पर बालूगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार एबीवीपी के कार्यकर्ता रोज की तरह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर नए छात्रों के स्वागत के लिए खड़े थे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इसी दौरान अचानक 20 से 25 एसएफआई कार्यकर्ता वहां पहुंचे और कथित तौर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं से झगड़ा करने लगे। एबीवीपी की शिकायत के मुताबिक एसएफआई कार्यकर्ताओं ने निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लात-घूंसों और मुक्कों से हमला किया, जिससे उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गए। एबीवीपी ने ये भी आरोप लगाया ...
हाथरस का सिपाही गिरफ्तार, मनी ट्रांसफर की दुकान पर धोखाधड़ी कर की थी ठगी

हाथरस का सिपाही गिरफ्तार, मनी ट्रांसफर की दुकान पर धोखाधड़ी कर की थी ठगी

Uncategorized
फिरोजाबाद, 9 अक्टूबर । थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने गुरुवार को हाथरस में तैनात एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कर्मी पर आरोप है कि उसने एक माह पूर्व वर्दी में धोखाधड़ी पर 60 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। जिनमें से पुलिस ने 30 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। मामला थाना रामगढ़ से जुड़ा है। थाना क्षेत्र अन्तर्गत 8 सितम्बर को रैपुरा रोड पर मनी ट्रान्सफर की दुकान पर एक वर्दी धारक पुलिस कर्मी ने धोखाधड़ी कर खाते में 60000 रुपये ट्रान्सफर करा लिये थे तथा मौके से फरार हो गया था। इस मामले में थाना रामगढ़ पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव कुमार दुबे ने बताया कि विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त आरक्षी गजेन्द्र सिंह (हाल तैनाती पुलिस लाइन जनपद हाथरस) पुत्र गुरूप्रसाद निवासी ग्राम नगला नरिया थाना जसवन्त नगर इटावा का नाम प्रकाश में आया। जिसकी गिरफ्तारी के प...
फाइल पास कराने के लिए मांगी थी 40 हजार की रिश्वत, 5 हजार लेते ही वीडीओ रंगेहाथ गिरफ्तार

फाइल पास कराने के लिए मांगी थी 40 हजार की रिश्वत, 5 हजार लेते ही वीडीओ रंगेहाथ गिरफ्तार

Uncategorized
बरेली, 9 अक्टूबर । शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीडीओ ने फाइल पास कराने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, गौरव कुमार सिंह, निवासी काजी टाेला वार्ड नंबर-1 थाना इस्लामनगर, जिला बदायूं, जो वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी, विकास खंड आसफपुर, तहसील विसौली के पद पर तैनात था, उसने शिकायतकर्ता सुरेश कुमार (भूतपूर्व सैनिक) से ग्राम पिपरिया में उचित दर विक्रेता की दुकान हेतु पत्रावली स्वीकृति के बदले में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली की टीम ने निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में जाल बिछाया। गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे टीम ने गौरव कुमार सिंह को 5 हजार रुपये की पहली किस्त लेत...