Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

‘महारानी 4’ की रिलीज़ डेट आई सामने

हुमा कुरैशी की चर्चित वेब सीरीज ‘महारानी 4’ का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। लंबे समय से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए निर्माताओं ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सोनी लिव ने सीरीज का दमदार टीज़र जारी करते हुए रिलीज़ डेट से पर्दा उठा दिया है। प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “शेरनी अपने घर की सुरक्षा के लिए लौट आई है। इस बार महारानी अपनी अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार है।” सीरीज का चौथा सीजन 7 नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।

इस बार भी हुमा कुरैशी अपने निडर और सशक्त नेता के किरदार में वापसी कर रही हैं। उनके साथ विपिन शर्मा और श्वेता बसु प्रसाद भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। विपिन एक प्रभावशाली राजनीतिक चेहरे के रूप में दिखाई देंगे। वहीं, अमित सियाल, विनीत कुमार, शार्दुल भारद्वाज, कनी कुसरुति और प्रमोद पाठक भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

कांगड़ा टॉकीज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्देशन एक बार फिर सुभाष कपूर ने किया है। ‘महारानी’ के पिछले तीनों सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा था, और अब चौथा सीजन राजनीतिक ड्रामा और सस्पेंस को एक नए स्तर पर ले जाने का वादा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *