Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2025

बिहार चुनाव देश के भविष्य की दिशा तय करेगा : अशोक गहलोत

बिहार चुनाव देश के भविष्य की दिशा तय करेगा : अशोक गहलोत

राष्ट्रीय
पटना/ जयपुर, 09 अक्टूबर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को पटना में कहा कि “पूरा देश यह जानना चाहता है कि बिहार के चुनाव में क्या होगा, क्योंकि यह चुनाव केवल बिहार तक सीमित नहीं है बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करेगा।” अशोक गहलोत, जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। गुरुवार को अपने पटना दौरे के दौरान पार्टी द्वारा आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 'बीस साल विनाशकाल' अपने आप में एक बड़ा संदेश है। गहलोत ने कहा कि पिछले बीस वर्षों में बिहार में सुशासन की भारी कमी रही है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार बार-बार पाला बदलते रहे, जिसके कारण राज्य में ठोस और निरंतर शासन नहीं हो पाया। बिना गुड गवर्नेंस के विकास, समस्याओं का समाधान और इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण संभव न...
मध्य प्रदेश को मुम्बई के इन्टरैक्टिव सेशन में मिले 74,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव

मध्य प्रदेश को मुम्बई के इन्टरैक्टिव सेशन में मिले 74,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराष्ट्र के उद्यमियों से मध्य प्रदेश में निवेश का किया अनुरोध भोपाल, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से मुम्बई में गुरुवार को आयोजित "इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन पॉवर एंड रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड वाइट गुड्स इन मध्य प्रदेश" कार्यक्रम में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 19,900 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश एवं अन्य सभी सेक्टर्स में 54,400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार सत्र में मध्य प्रदेश को कुल 74,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्राप्त हुए हैं। इसके माध्यम से लगभग 7000 से अधिक रोजगार सृजित होंने की संभावना है। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्र को संबोधित करते हुए दी। कार्यक्रम में सन फार्मा के अध्यक्ष दिलीप सांघवी, सीआईआई के अध्...
छत्तीसगढ़ में 36 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें बनाने के मामले में आरोपित छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़ में 36 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें बनाने के मामले में आरोपित छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय
रायपुर, 9 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ट्रिपल आईटी (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र ने संस्थान की 36 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें एआई तकनीक के माध्यम तैयार की थी। राखी थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपित छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रबंधन की लिखित शिकायत के बाद राखी थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 66(ई) (निजता का उल्लंघन), 67, 67(ए) (अश्लील सामग्री प्रसारित करना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया या किसी और माध्यम से वायरल नहीं हुई हैं। कॉलेज प्रशासन इस मामले में कोई ठोस जानकारी देगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्र...
पर्यटन पत्रिका कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर की सूची में टाेक्याे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर

पर्यटन पत्रिका कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर की सूची में टाेक्याे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर

Uncategorized
टोक्यो, 9 अक्टूबर । जापान के टोक्यो शहर को लगातार दूसरे साल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बड़े शहर का खिताब मिला है। पर्यटन पत्रिका कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर के इस साल के रीडर्स चॉइस अवार्ड्स में टाेक्याे काे यह दर्जा दिया गया है। पत्रिका के सर्वेक्षण में 7,57,109 पाठकों ने वोट डाले। पुरस्कार के दाैरान चुने गए दुनिया के शीर्ष 10 बड़े शहरों की रैंकिंग में काेई भी अमेरिकी शहर शामिल नहीं हैं जबकि जापान के ही क्योटो ने इसमें दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद केप टाउन, सिंगापुर और सियोल का स्थान रहा। टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने एक बयान में इस आशय की घाेषणा की। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि दुनियाभर के लाेग टोक्यो के कई विशेषताओं को तेजी से पहचान रहे हैं। कोइके ने शहर की ऐतिहासिक एवं समकालीन संस्कृति के मिश्रण, एदो काल (1603-1867) के दौरान बनाए गए बगीचों और सुशी रेस्टोरेंट आदि काे इसकी अंतररा...
संयुक्त राष्ट्र में पीपी चौधरी ने दिखाया पाकिस्तान को आईना

संयुक्त राष्ट्र में पीपी चौधरी ने दिखाया पाकिस्तान को आईना

Uncategorized
न्यूयार्क, 9 अक्टूबर (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की असलियत सामने रखी। इस बार भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने पाकिस्तान में चुनावों में धांधली, लोकप्रिय नेताओं को जेल में डालने, अपनी ही जनता पर बमबारी करने और जन-आंदोलनों का क्रूरतापूर्वक दमन करने के तथ्य सामने रखे। चौधरी ने कहा कि इस सबके बावजूद पाकिस्तान संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंचों का आदतन दुरुपयोग करता है, जिसकी भारत पुरजोर तरीके से निंदा करता है। राजस्थान के पाली से सांसद और एक राष्ट्र एक चुनाव पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की तीसरी समिति की बैठक में आम बहस के दौरान भारत का पक्ष रखते हुए पाकिस्तान के नापाक इरादों और दुष्प्रचार के रिकॉर्ड को तीखे ढंग से...
इजरायल-हमास समझौते का नेपाल ने किया स्वागत, विपिन जोशी के रिहा होने की उम्मीद बढ़ी

इजरायल-हमास समझौते का नेपाल ने किया स्वागत, विपिन जोशी के रिहा होने की उम्मीद बढ़ी

Uncategorized
काठमांडू, 09 अक्टूबर । नेपाल सरकार ने इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते का स्वागत किया है। समझौते के तहत हमास ने 20 इजरायली बंधकों कमरिया करने की शर्त मान ली है। अब हमास के कब्जे से नेपाली नागरिक विपिन जोशी के रिहा होने की उम्मीद भी बढ़ गई है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रस्तावित 'मध्य पूर्व शांति योजना' के पहले चरण को लागू करने के लिए इजरायल और हमास के बीच हुआ समझौता स्वागत करने योग्य है। नेपाल ने इस समझौते के बाद नेपाली नागरिक बिपिन जोशी सहित सभी बंधकों को तत्काल रिहा करने का आह्वान किया है, जिन्हें हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 से पकड़ रखा है। नेपाल सरकार ने सभी संबंधित पक्षों से आग्रह किया है कि वे इस योजना को अपनी वास्तविक भावना से लागू करें, ताकि गाजा के लोगों को मानवीय सहायता का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके और क्षेत्र और...
मैक्रॉ 48 घंटे में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करेंगे

मैक्रॉ 48 घंटे में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करेंगे

Uncategorized
पेरिस, 09 अक्टूबर । फ्रांस में गहराते राजनीतिक संकट का हल निकालने के प्रयासाें के तहत राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने घोषणा की है कि वह अगले 48 घंटे में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करेंगे। उनका यह फैसला प्रधानमंत्री के ताैर पर सेबेस्टियन लेकोर्नू के अचानक इस्तीफे के बाद आया, जिन्होंने महज 26 दिनों में पद छोड़ दिया। यह आधुनिक फ्रांसीसी इतिहास में किसी प्रधानमंत्री का अबतक का सबसे छोटा कार्यकाल है। मैक्रॉ ने बुधवार काे इस आशय की घाेषणा की कि वह दाे दिनाें के अंदर ही नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करेंगे। मैक्रॉ के करीबी और पूर्व रक्षा मंत्री लेकोर्नू ने सोमवार को एक मध्यमार्गी विचारधारा समर्थक मंत्रिमंडल का ऐलान किया था जिसकी सत्तारूढ़ और विराेधी सभी दलाें ने कड़ी आलोचना की। आलोचकों ने पूर्व वित्त मंत्री ब्रूनो ले मेयर जैसे चेहरों को बरकरार रखने पर तीखा हमला बोला, जिन्हाेंने कर्ज संकट के ...
पुतिन ने अजरबैजान विमान दुर्घटना में पहली बार मानी गलती

पुतिन ने अजरबैजान विमान दुर्घटना में पहली बार मानी गलती

Uncategorized
मास्काे, 9 अक्टूबर । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान एयरलाइंस के विमान हादसे में पहली बार रूस की भूमिका को स्वीकार किया है। पुतिन ने कहा कि रूस ने घटना की सुबह यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट करने के लिए मिसाइलें तैनात की थीं और वे विमान से कुछ मीटर की दूरी पर फट गए। पुतिन ने ताजिकिस्तान में दूसरे रूस-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात के दाैरान यह बात कही। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, पुतिन ने अपने समकक्ष को बताया कि यह घटना तब हुई जब यूक्रेनी ड्रोनों पर नज़र रख रही रूसी मिसाइलें नागरिक विमान से कुछ ही मीटर की दूरी पर फट गईं। पुतिन ने कहा, "रूस अपनी सीमा पार करने वाले तीन यूक्रेनी ड्रोनों पर नज़र रख रहा था। रूस द्वारा दागी गई दो वायु-रक्षा मिसाइलें सीधे विमान से नहीं टकराईं बल्कि वे कुछ मीटर की दूरी पर फट गईं। विमा...
‘कांतारा: चैप्टर 1’ से रिलीज हुआ एनर्जी से भरपूर गाना ‘ब्रह्मकलशा’ का वीडियो वर्जन

‘कांतारा: चैप्टर 1’ से रिलीज हुआ एनर्जी से भरपूर गाना ‘ब्रह्मकलशा’ का वीडियो वर्जन

मनोरंजन
होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। रिलीज़ के बाद से यह फिल्म न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपनी दमदार कहानी, अद्भुत सिनेमेटोग्राफी और कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय के चलते यह फिल्म दर्शकों, समीक्षकों और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से लेकर ग्लोबल ऑडियंस तक सभी की तारीफें बटोर रही है। फिल्म के लोकप्रिय गीत 'ब्रह्मकलशा' के ऑडियो वर्जन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब होम्बले फिल्म्स ने इसका वीडियो वर्जन भी जारी कर दिया है। यह गाना फिल्म की पवित्रता, शक्ति और भावनात्मक गहराई को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। 'ब्रह्मकलशा' का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और दर्शक इसकी एनर्जी और दिव्यता की तारीफ करते नहीं थक रहे। वीडियो में फिल्म की कई झ...
बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का जादू

बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का जादू

मनोरंजन
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष लगातार जारी है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हैरानी की बात यह है कि सिर्फ एक हफ्ते में ही फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के सातवें दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आ चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने रिलीज के सातवें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले छठे दिन 3.25 करोड़, पांचवें दिन 3.25 करोड़, चौथे दिन 7.75 करोड़, तीसरे दिन 7.5 करोड़, दूसरे दिन 5.5 करोड़ और पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। ह...