एआई से दूरसंचार क्षेत्र में क्रांति: अब नेटवर्क खुद करेगा अपनी मरम्मत, ग्राहक सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव — दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल
Uncategorized
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर।दूरसंचार क्षेत्र में कृत्रिम मेधा (Artificial Intelligence - AI) नई संभावनाओं के द्वार खोलने जा रही है। दूरसंचार विभाग के सचिव नीरज मित्तल ने कहा है कि एआई की मदद से आने वाले वर्षों में टेलीकॉम नेटवर्क खुद अपनी तकनीकी खराबियों को पहचानकर स्वतः ठीक करने में सक्षम होंगे, जिससे न केवल सेवा की गुणवत्ता बेहतर होगी बल्कि ग्राहकों को भी निर्बाध संचार अनुभव मिलेगा।
मित्तल ने शनिवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के दौरान कहा कि “जैसे-जैसे हम 5G से 6G की ओर बढ़ रहे हैं, कृत्रिम मेधा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती जा रही है। एआई नेटवर्क में बुद्धिमत्ता जोड़ेगी, जिससे यह अपने आप समस्याओं की पहचान और समाधान कर सकेगा।” उन्होंने कहा कि यह तकनीक पारंपरिक सिस्टम से आगे बढ़कर नेटवर्क प्रबंधन और ग्राहक सेवा दोनों में नई दिशा प्रदान करेगी।
उन्होंने बताया कि एआई नेटवर्क के हर हिस...









