Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Bigg Boss 19: एक या दो नहीं, बल्कि 8 रिलेशनशिप्स में रह चुकी हैं कुनिका सदानंद, बोलीं- बहुत शराब पी है


मुंबई। सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हर एपिसोड किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। इस बार सुर्खियों में रहने की वजह सीनियर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद हैं। कुनिका ने शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वह दो लिव-इन, चार रोमांस और दो शादियों में रही हैं।
“ब्रेकअप के बाद बहुत पीती थी”
एपिसोड की शुरुआत में मृदुल तिवारी ने कुनिका से मजेदार सवाल पूछा, “आप ऐसी चीज बताओ जो आपने अपनी जिंदगी में कभी नहीं की हो?” इस पर कुनिका बोलीं, “मैंने ड्रग्स कभी नहीं किए। हां, एक समय था जब मैं बहुत पीती थी। ब्रेकअप के बाद मैं इतनी फूल गई थी। फिर जब मैंने अपने आप को डबिंग करते देखा तो एहसास हुआ कि कितनी फूल गई हूं।”
“2 लिव-इन, 4 रोमांस और 2 शादियां की हैं”
बात यहीं खत्म नहीं हुई। गौरव खन्ना ने उनसे सीधा सवाल पूछा, “आपके कितने रिलेशनशिप्स में रह चुकी हो?” कुनिका बोलीं, “दो लिव-इन रिलेशनशिप्स, चार रोमांस और दो शादियां।” यह सुनकर मृदुल ने कहा, “जिंदगी में इतना कॉन्फिडेंट होना है।” इस पर गौरव और प्रणित मोरे हंसते हुए बोले, “अरे कुछ नहीं। उन्हें हमसे ये सब्जी कटवानी थी। सब्जी कटने के बाद बोलेंगी सब झूठ बोला और मृदुल खुश भी हो गया।” इस पर कुनिका भी ठहाका लगाकर हंसने लगीं।
“एक्टर के साथ कभी नहीं करना”
कुनिका ने मुस्कुराते हुए कहा, “कुल 8 रिलेशनशिप्स में रही हूं मतलब। ठीक है यार। 60 की उम्र तक इतना सही है।” उनकी यह लाइन सुनकर सब हंसने लगे। इसके बाद गौरव ने उनसे एक और चटपटा सवाल किया, “इनमें से कोई भी एक्टर था?” कुनिका ने तुरंत जवाब दिया, “नहीं! एक्टर के साथ कभी नहीं करना। जो मेल एक्टर होते हैं न वो अपने आपको बहुत पसंद करते हैं। हर समय खुद को ही देखते रहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *