Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

8 घंटे शिफ्ट वाली डिमांड पर दीपिका पादुकोण को पाकिस्तानी एक्ट्रेस का सपोर्ट


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त से अपनी 8 घंटे की शिफ्ट वाली डिमांड को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दीपिका ने उस डिमांड को लेकर चर्चा भी की है। दीपिका पादुकोण ने कहा कि जब मेल सुपरस्टार्स ऐसी डिमांड करते हैं तो उसकी हेडलाइन क्यों नहीं बनती है? दीपिका पादुकोण की इस डिमांड पर उन्हें पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज ने सपोर्ट किया है। इकरा ने दीपिका पादुकोण के इंटरव्यू की क्लिप शेयर करते हुए अपने विचार सामने रखे हैं।
इकरा ने दीपिका के लिए लगाई स्टोरी

भारत में पाकिस्तान सिलेब्स का इंस्टा अकाउंट बैन है। ऐसे में इकरा की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट रेडिट पर वायरल हो रहा है। इस स्टोरी में इकरा ने दीपिका के इंटरव्यू का एक क्लिप शेयर किया है। इस क्लिप के साथ इकरा ने लिखा- इसमें जोर 8 घंटे की शिफ्ट पर नहीं दिया गया है बल्कि उनके कथित डिमांडिंग नेचर पर जोर दिया गया है।
रेडिट स्क्रीनशॉट

क्या बोलीं इकरा अजीज

इकरा ने आगे लिखा- एक मां जो वर्क लाइफ बैलेंस बनाना चाह रही है उसे सपोर्ट मिलना चाहिए। जब तक वो अपने कमिटमेंट्स को पूरा कर रही हैं, उनके साथ काम करने वालों को टीम प्लेयर होना चाहिए और उनके समय का सम्मान करना चाहिए।

दीपिका ने क्या बोला

सीएनबीसी टीवी 18 के साथ खास बातचीत में दीपिका ने कहा कि बहुत से मेल एक्टर्स सालों से 8 घंटे की शिफ्ट कर रहे हैं और ये चीज कभी हेडलाइन्स में नहीं आई। उन्होंने कहा कि वो किसी का नाम नहीं लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *