मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में मध्यप्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर संवाद
भोपाल ! ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 का आयोजन 21 और 22 अगस्त को नई दिल्ली में किया जा रहा है। देश और दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं एवं वैश्विक विशेषज्ञों की सहभागिता वाले इस प्रतिष्ठित मंच पर मध्यप्रदेश की विकास संभावनाओं, निवेश अवसरों और औद्योगिक क्षेत्र में राज्य की नई दिशा पर विशेष चर्चा होगी। फोरम के दूसरे दिन 22 अगस्त को ‘MP: Unlocking the Heart of India’ विषय पर विशेष फायरसाइड चैट आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की आर्थिक एवं औद्योगिक विकास यात्रा, निवेश की संभावनाओं तथा राज्य को देश के प्रमुख विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों पर विचार साझा करेंगे। यह सत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष मध्यप्रदेश की संभावनाओं को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
टेक्सटाइल क्षेत्र में मध्यप्रदेश क...









