Tuesday, September 15खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

झांसी-ग्वालियर हाईवे पर नींबू से भरे ट्रक में भीषण आग, आधे घंटे में जलकर खाक; चालक ने कूदकर बचाई जान

झांसी-ग्वालियर हाईवे पर नींबू से भरे ट्रक में भीषण आग, आधे घंटे में जलकर खाक; चालक ने कूदकर बचाई जान

राष्ट्रीय
दतिया! दतिया जिले के चिरूला थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी-ग्वालियर हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आरटीओ बैरियर के पास आंध्रप्रदेश से आगरा की ओर जा रहा नींबू से भरा एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब आधे घंटे के भीतर पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। हादसे में चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक प्रशांत निवासी आंध्रप्रदेश नींबू से भरा ट्रक लेकर आगरा जा रहा था। ट्रक जैसे ही चिरूला थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ बैरियर के पास पहुंचा, तभी अचानक वाहन की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। चालक ने स्थिति भांपते हुए तत्काल ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया। बताया जा रहा है कि कुछ ही क्षणों में ट्रक के केबिन से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग पूरे वाहन में फैल गई। ट्रक में बड़ी मा...
पनगढ़िया ने दी रुपये की गिरावट में हस्तक्षेप न करने की सलाह, बोले- 100 सिर्फ एक संख्या

पनगढ़िया ने दी रुपये की गिरावट में हस्तक्षेप न करने की सलाह, बोले- 100 सिर्फ एक संख्या

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नीति आयोग (Policy Commission) के पूर्व उपाध्यक्ष और प्रमुख अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया (Arvind Panagariya) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India.- RBI) को रुपये के गिरावट (Decline of Rs) पर हस्तक्षेप न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि एक डॉलर के बराबर 100 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर को नीति निर्धारण का आधार न बनाएं। पनगढ़िया ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 100 भी बस एक संख्या है, ठीक 99 और 101 की तरह। उन्होंने साफ कहा कि कच्चे तेल (Crude oil) की कमी अल्पकालिक हो या दीर्घकालिक, इस समय रुपये को अपने स्तर पर गिरने देना ही सही नीति है। अर्थशास्त्री ने कहा कि यदि कच्चे तेल की कमी तीन महीने से एक साल तक की है तो रुपये में शुरुआती कमजोरी आएगी, लेकिन बाद में तेल कीमतों में नरमी आने पर रुपये में मजबूत वापसी होगी। इस दौरान विदेशी निवेशक 'सस...
पांच देशों की यात्रा से लौटते ही एक्शन मोड में PM मोदी… खोला मंत्रियों के कामकाज का ‘रिपोर्ट कार्ड’

पांच देशों की यात्रा से लौटते ही एक्शन मोड में PM मोदी… खोला मंत्रियों के कामकाज का ‘रिपोर्ट कार्ड’

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अपने पांच देशों (यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली) के सफल दौरे से लौटते ही सीधे ऐक्शन मोड (Action mode) में आ गए हैं। गुरुवार (21 मई) को दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद (Council of Ministers) की एक बेहद अहम और लंबी बैठक हुई। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक की गूंज बहुत तेज है, क्योंकि इसमें सीधे तौर पर मंत्रियों के कामकाज का 'रिपोर्ट कार्ड' खोलकर रख दिया गया। एनडीए-3 सरकार (NDA-3 Government) के दो साल पूरे होने से ठीक पहले हुई इस मिड-टर्म समीक्षा ने मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलों को हवा दे दी है। किस आधार पर बनी 'टॉप-5' और 'बॉटम-5' की लिस्ट?सूत्रों के मुताबिक, यह करीब चार घंटे चली बैठक केवल एक सामान्य चर्चा नहीं थी, बल्कि इसमें मंत्रालयों के परफॉरमेंस का बारीकी से ऑडिट किया गया। बैठक में क...
कैबिनेट में बायोगैस को बढ़ावा देने पर जोर…. PM मोदी ने मंत्रियों से कहा- ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत खोजें

कैबिनेट में बायोगैस को बढ़ावा देने पर जोर…. PM मोदी ने मंत्रियों से कहा- ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत खोजें

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर नाकेबंदी के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे असर के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक अहम निर्देश दिया है। गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम मोदी ने ऊर्जा के नए और वैकल्पिक स्रोतों की तलाश तेज करने को कहा है। उन्होंने खास तौर पर रसोई गैस (LPG) के विकल्प के रूप में बायोगैस को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। 5 देशों के दौरे से लौटते ही ऐक्शन में पीएमयूएई (UAE) और चार यूरोपीय देशों का अहम दौरा पूरा करके लौटने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के साथ यह मैराथन बैठक की, जो करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। गौरतलब है कि पीएम के इस विदेशी दौरे पर भी पश्चिमी एशिया का तनाव और उसके परिणाम चर्चा के मुख्य विषय रहे थे। इस बैठक की शुरुआत विदेश मंत्री एस. जयशंकर के ...
इस दिन रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य देव…. नौतपा में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

इस दिन रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य देव…. नौतपा में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ज्येष्ठ महीने (Jyeshtha month) के शुरू होते ही गर्मी अपना प्रचंड (Extreme Heat) रूप दिखाने लगी है. लेकिन अब नौतपा (Nautapa) के चलते सूरज आग के गोले की तरह तपने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 25 मई 2026 को दोपहर 03:37 बजे ग्रहों के राजा सूर्य देव अपने मित्र चंद्रमा के नक्षत्र 'रोहिणी' (Nakshatra 'Rohini') में प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन (Surya Nakshatra Parivartan 2026) प्रकृति और मानव जीवन पर बड़ा असर डालेगा. सूर्य के रोहिणी में आते ही 25 मई से 2 जून 2026 तक 'नौतपा' रहेगा, जिसके कारण उत्तर और मध्य भारत में भीषण हीटवेव (लू) की स्थिति बनेगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं, जो शीतलता के प्रतीक हैं. जब अग्नि तत्व सूर्य देव इस नक्षत्र में आते हैं, तो वे इसकी शीतलता को सोख लेते हैं, जिससे पृथ्वी का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच ...
MP: धार भोजशाला विवाद मामला SC पहुंचा…. मुस्लिम पक्ष ने HC के फैसले को दी चुनौती

MP: धार भोजशाला विवाद मामला SC पहुंचा…. मुस्लिम पक्ष ने HC के फैसले को दी चुनौती

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
धार/नई दिल्ली। धार भोजशाला (Dhar Bhojshala) मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) के निर्णय को अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चुनौती दी गई है. मुस्लिम पक्ष (Muslim side) की ओर से काजी मोइनुद्दीन (Qazi Moinuddin) ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है. इंतजामिया कमेटी कमाल मौला मस्जिद और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी हाईकोर्ट में इस मामले में पक्षकार और पैरोकार थे। हाईकोर्ट ने इस परिसर को देवी सरस्वती यानी वाग्देवी का मंदिर घोषित करते हुए मुस्लिम समुदाय को जुमे की साप्ताहिक नमाज पढ़ने की अनुमति रद्द कर दी थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने अपने ऐतिहासिक फैसले में भोजशाला परिसर में स्थित कमाल मौला मस्जिद परिसर को पूरी तरह से देवी सरस्वती का मंदिर माना था। कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के 2003 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसके तहत मुस्लिम ...
MP: देवास पटाखा ब्लास्ट का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, चीन से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

MP: देवास पटाखा ब्लास्ट का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, चीन से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
देवास। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले (Dewas district) की टोंककला पटाखा फैक्ट्री (Tonkala Firecracker Factory Blast) में हुए भीषण ब्लास्ट मामले में देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. फैक्ट्री ब्लास्ट के मुख्य आरोपी (Main accused) और कथित असली संचालक मुकेश विज को पुलिस ने चीन से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. मुकेश विज गुरुवार को ग्वांग्झू (चीन) से भारत लौटा था. ब्लास्ट के बाद से ही वह फरार चल रहा था। देवास पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए देशभर के एयरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया था. इसी के आधार पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी पहचान हुई और उसे हिरासत में लिया गया. अब पुलिस उसे देवास लाकर विस्तृत पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही मुकेश विज विदेश में छिपा हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स में उसके चीन में होने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी...
US में हजारों H-1B वीजा धारक मुश्किल में…. 60 दिन में दूसरी नौकरी नहीं मिली तो छोड़ना पड़ेगा अमेरिका

US में हजारों H-1B वीजा धारक मुश्किल में…. 60 दिन में दूसरी नौकरी नहीं मिली तो छोड़ना पड़ेगा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका (America) की दिग्गज टेक कंपनियों मेटा (Meta), अमेज़न (Amazon) और ओरेकल (Oracle) में हाल ही में बड़े पैमाने पर हुई छंटनी ने हजारों भारतीय टेक पेशेवरों (Indian Tech Professionals) को मुश्किल में डाल दिया है। नौकरी जाने के बाद अब H-1B वीज़ा धारक भारतीयों (H-1B Visa holding Indians.) के सामने केवल 60 दिनों का समय बचा है। इसी दौरान उन्हें नई नौकरी खोजनी होगी वरना उन्हें अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। दरअसल, अमेरिकी इमिग्रेशन नियमों के अनुसार, H-1B वीजा पर काम कर रहे किसी विदेशी कर्मचारी की नौकरी जाने के बाद उसे 60 दिनों का “ग्रेस पीरियड” मिलता है। इस दौरान अगर उसे कोई नया नियोक्ता नहीं मिलता जो उसके वीज़ा को स्पॉन्सर करे, तो उसे अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। अब इस संकट की वजह से वर्षों से अमेरिका में बसे कई भारतीय परिवारों के लिए स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। उनके सामने अब नौक...
NEET UG: री-एग्जाम से पहले अलर्ट मोड पर सरकार…. अफवाहों पर नकेल कसने की तैयारी

NEET UG: री-एग्जाम से पहले अलर्ट मोड पर सरकार…. अफवाहों पर नकेल कसने की तैयारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मेडिकल (Medical) की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार (Central government) पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। 3 मई को हुई परीक्षा में पेपर लीक (Paper leak) और ग्रेस मार्क्स जैसे विवादों के बाद, अब सरकार सोशल मीडिया पर फैलने वाली झूठी अफवाहों और पैनिक फैलाने वाले पोस्ट्स पर सख्त नकेल कसने की तैयारी में है। छात्रों का भरोसा फिर से बहाल करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने टेक जगत के दिग्गजों- गूगल (Google), मेटा (Meta) और टेलीग्राम (Telegram) को भी अपने साथ जोड़ लिया है, ताकि किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी को इंटरनेट पर फैलने से पहले ही रोका जा सके। बता दें कि आज 21 जून को NEET-UG का दोबारा एग्जाम हो रहा है। शिक्षा मंत्री ने लिया मोर्चा, दिए 'फोकस्ड क्रैकडाउन' के निर्देशकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को एक हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्...
MP: धार भोजशाला परिसर के नीचे दबी है हनुमान प्रतिमा….! जाने क्या उठी नई मांग?

MP: धार भोजशाला परिसर के नीचे दबी है हनुमान प्रतिमा….! जाने क्या उठी नई मांग?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
धार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) स्थित भोजशाला परिसर (Bhojshala Complex) में श्रद्धालुओं के निःशुल्क प्रवेश की मांग को लेकर एक याचिकाकर्ता ने बुधवार को ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) को आवेदन भेजा। वहीं, दूसरे याचिकाकर्ता ने अलग अर्जी में दावा किया कि इस मध्यकालीन स्मारक की जमीन के नीचे भगवान हनुमान और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां दबी हो सकती हैं। ये ताजा आवेदन उन दो याचिकाकर्ताओं ने भेजे हैं, जिनकी ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court) की इंदौर पीठ ने इस ASI संरक्षित परिसर को 15 मई को वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर घोषित किया था। सामाजिक संगठन 'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' से जुड़े याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने ASI को भेजे आवेदन में कहा कि श्रद्धालुओं को उपासना के अधिकार के तहत भोजशाला में निःशुल्क प्रवेश दिया जाना चाहिए। आ...