Tuesday, September 15खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

इंडिगो ने जुलाई से 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा…

इंडिगो ने जुलाई से 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा…

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। विमान कंपनी इंडिगो (Airline company Indigo) ने जुलाई महीने से छह डेस्टिनेशंस (Six Destinations) के लिए अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है. विमानन कंपनी ने ये कदम कमजोर मांग और लगातार बढ़ रही ऑपरेटिंग कॉस्ट (Increasing Operating Costs) को देखते हुए उठाया है। इंडिगो का ये फैसला गर्मियों की छुट्टियों मौजूदा सीजन में आया है. इंडिगो के मुताबिक, मलेशिया के लांगकावी, थाईलैंड के क्राबी और वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी के लिए उड़ानें 1 जुलाई से सस्पेंड यानी बंद कर दी जाएंगी। इसके अलावा, हांगकांग और चीन के शंघाई, कंबोडिया के सिएम रीप के लिए उड़ानों को 3 जुलाई से रोक दिया जाएगा। इन सभी छह रूटों पर उड़ानों का सस्पेंशन 30 सितंबर तक लागू रहेगा. ये सभी रूट भारतीय यात्रियों के बीच काफी पॉपुलर हैं. ये रूट दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन के प्रमुख पर्यटन और व्यावसायिक शहरों के लिए...
MP: मैहर में बेकाबू बोलेरो खाई में गिरी, सात वर्षीय मासूम समेत 2 की मौत, 8 घायल

MP: मैहर में बेकाबू बोलेरो खाई में गिरी, सात वर्षीय मासूम समेत 2 की मौत, 8 घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मैहर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर जिले (Maihar district) के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़ी के पास नेशनल हाईवे-30 (National Highway-30) पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन (High speed Bolero) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे स्टेशन से लौटते समय हुआ हादसाजानकारी के अनुसार, अमरपाटन निवासी एक परिवार अपने परिजन को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद बोलेरो वाहन से वापस घर लौट रहा था। देर रात ग्राम पहाड़ी के समीप अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बोलेरो सड़क से नीचे उतरकर कई पलटे खाते हुए खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्...
कांग्रेस का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा- ‘अपनी करनी का फल भुगत रहीं’ टीएमसी प्रमुख

कांग्रेस का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा- ‘अपनी करनी का फल भुगत रहीं’ टीएमसी प्रमुख

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी (Senior leader Adhir Ranjan Chowdhury) ने बुधवार को ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला। उन्होंने कहाकि टीएमसी प्रमुख ‘अपनी करनी का फल भुगत रहीं’ हैं। उन्होंने बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) (Trinamool Congress -TMC) में जारी उथल-पुथल की तुलना 2016 विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में कांग्रेस में हुए दल-बदल से की, जिसकी वजह से पार्टी कमजोर हो गई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पूर्व प्रमुख ने इस मौके पर साधारण टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहाकि उन लोगों के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं, जिन्होंने पूरी श्रद्धा से टीएमसी के लिए काम करते हुए राजनीतिक उत्पीड़न का सामना किया। 2016 में क्या हुआ थापश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद लेकर बढ़ते संकट के बीच संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहाकि इति...
राहुल गांधी बोले- खुफिया सिस्टम-ज्यूडिशियरी से हो रहा विद्रोह…मुख्य चुनाव आयुक्त के आ रहे मैसेज

राहुल गांधी बोले- खुफिया सिस्टम-ज्यूडिशियरी से हो रहा विद्रोह…मुख्य चुनाव आयुक्त के आ रहे मैसेज

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को दावा किया कि चीजों को नियंत्रित करने का सिस्टम अब ध्वस्त हो रहा है और उनका अंदाजा है कि एक साल के भीतर नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) प्रधानमंत्री (Prime Minister) के पद पर नहीं रहेंगे। उन्होंने पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह दावा भी किया कि अब सरकार के भीतर से ही संस्थागत विद्रोह शुरू हो रहा है और बहुत बड़ी आर्थिक सुनामी आने वाली है। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) के मैसेज आ रहे हैं, खुफिया सिस्टम प्रमुख और हाई ज्यूडिशियरी के लोगों की तरफ से विद्रोह हो रहा है। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में उनके द्वारा दिए गए भाषण का एक संक्षिप्त वीडियो जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा, "भयंकर आर्थिक सुनामी आने वाली है क्योंकि इस सरकार ने अर्थव्यवस्था...
Uttarakhand: ढलान में बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ से बचाई 34 यात्रियों की जान, खुद की दे दी कुर्बानी

Uttarakhand: ढलान में बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ से बचाई 34 यात्रियों की जान, खुद की दे दी कुर्बानी

राज्य, राष्ट्रीय
चंपावत। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत जिले (Champawat district) में एक रोडवेज बस चालक ने अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए 34 यात्रियों की जान बचा ली, लेकिन इस दौरान खुद की जान गंवा बैठा. हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे ऑल वेदर रोड पर मरोड़ाखान के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) की बस धारचूला से टनकपुर जा रही थी. रास्ते में ढलान वाले हिस्से पर बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए. बस में सवार यात्रियों की जान खतरे में देख चालक बेनीराम थ्वाल (49) ने बड़ा फैसला लिया और बस को सड़क किनारे पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन रुक गया और बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, टक्कर के दौरान चालक बस से बाहर जा गिरा और बस के अगले पहिये के नीचे आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बस में सवार 34 यात्रियों में से केवल एक महिला को मामूली चोटें...
दिल्ली में अब बैग उठाने की टेंशन खत्म… दो मम्म‍ियों ने बाजारों में उतारा “कैरीमेन”

दिल्ली में अब बैग उठाने की टेंशन खत्म… दो मम्म‍ियों ने बाजारों में उतारा “कैरीमेन”

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के सरोजनी नगर, लाजपत नगर या चांदनी चौक के मुहाने पर खड़े होकर गौर से देखें तो एक बड़ा ही दिलचस्प नजारा दिखता है. एक तरफ वो पति, दोस्त या बॉयफ्रेंड्स हैं, जो शॉपिंग बैग्स (Shopping bags) के बोझ तले दबे, रीढ़ की हड्डी को 45 डिग्री पर झुकाए, चेहरे पर ‘मुझे घर जाना है’ वाले भाव लिए घूम रहे हैं. और दूसरी तरफ... एक नई नस्ल का उदय हुआ है- नाम है ‘कैरीमैन (Carryman)’. जो न फुल टाइम सैलरी (Full time salary) पर जॉब कर रहे हैं, बल्क‍ि हैप्पी कस्टमर वाली संतुष्ट‍ि भी बटोर रहे। शॉपिंग का ये वो गंभीर मोड़ है जहां अमूमन एक लंबा पारिवारिक झगड़ा शुरू होता है, लेकिन दो मम्म‍ियों के एक अनोखे बिजनेस आइडिया ने इस 'वेटलिफ्टिंग' को एक बेहद दिलचस्प स्टार्टअप में बदल दिया है. सोशल मीडिया पर इस सर्विस की तस्वीरें और रील्स इस कदर वायरल हो रही हैं कि लोग इसकी क्रिएटिविटी को सलाम कर रहे है...
भारत सहित 54 देशों पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका…. USTR ने रखा प्रस्ताव

भारत सहित 54 देशों पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका…. USTR ने रखा प्रस्ताव

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल (India and US Delegation) द्विपक्षीय व्यापार वार्ता (Bilateral Trade talks) को अंतिम रूप देने की कोशिशों में जुटा है। इसी बीच अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (US Trade Representative- USTR) ने बंधुआ मजदूरी से निर्मित वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लागू न करने के आरोप में भारत सहित 54 देशों पर 12.5% अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव उन जांच के बाद सामने आया है, जो अमेरिका ने 60 देशों के खिलाफ इस आधार पर शुरू की थीं कि वे बंधुआ मजदूरी से बनी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने में असफल रहे हैं। इस प्रस्ताव की टाइमिंग काफी अहम है क्योंकि इस वक्त नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच व्यापार सौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस लिहाज से इसे एक झटका माना जा रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTS) जैमीसन ग्रीर ने एक ...
अभी और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल….2.5 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

अभी और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल….2.5 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (Rating Agency CRISIL) ने चेतावनी दी है कि तेल पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rates) में करीब 2.5 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में आज पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Diesel Rates) जानना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए आपको पेट्रोल पंप तक जाने की जरूरत नहीं है। प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के रेटसरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट भी कर दी हैं। आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत मुंबई 97.83 रुपये है। यानी राहत की बात यह है कि पेट्रो...
वैश्विक संकट के बीच भारत में पडोसी देश के मुकाबले सस्ता है LPG सिलेंडर, जानें आज के रेट….

वैश्विक संकट के बीच भारत में पडोसी देश के मुकाबले सस्ता है LPG सिलेंडर, जानें आज के रेट….

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एलपीजी (LPG) सब्सिडी (Subsidy), सप्लाई (Supply) और सिलेंडर प्राइस (Cylinder Price ) को लेकर कई अपडेट्स हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। इनके अलावा आपको यह जानकर हैरानी होगी कि घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहे राहत का बोझ कैसे सरकार उठा रही है। फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) दुनिया के कई देशों की तुलना में सस्ता उपलब्ध है। क्या है सब्सिडी पर अपडेटसबसे पहले बात एलपीजी (LPG) सब्सिडी की। अब एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी पाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है। एचपीसीएल ने कहा है कि अपनी एलपीजी सब्सिडी का लाभ बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए 30 जून 2026 तक e-KYC पूरा कर लें। यह प्रक्रिया HP PAY ऐप के माध्यम से या अपने गैस वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) के कार्या...
दिल्ली के होटल में भड़की आग ने छीन ली 21 लोगों की जिंदगी… एसी या सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

दिल्ली के होटल में भड़की आग ने छीन ली 21 लोगों की जिंदगी… एसी या सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के भीड़भाड़ वाले इलाके मालवीय नगर (Malviya Nagar) में बुधवार को भी सुबह की शुरुआत तो आम दिनों की तरह ही हुई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद जो कुछ यहां घटा उसका दर्द दर्जनों परिवारों के लोग जिंदगीभर नहीं भुला पाएंगे। सुबह करीब पौने 9 बजे होटल में भड़की आग (Fire broke out Hotel) ने 21 लोगों की जिंदगी छीन तो 20 अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए। कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। अनुमति से अधिक कमरे, एक ही रास्ता, बंद खिड़कियां और आग बुझाने के इंतजामों के बिना चल रहे होटल में आखिर वह पहली जिंगारी निकली कहां से जिसने इतनी बड़ी तबाही मचा दी। इसका सही जवाब तो जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन शुरुआती तौर पर एसी, एलपीजी सिलेंडर फटने या तारों में शॉर्ट सर्किट होने की बात कही जा रही है। थ्योरी 1- किचन में सिलेंडर ब्लास्टप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग नीचे के मंजिल में कहीं भड़की ...