Monday, November 9खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

UPI से भुगतान पर 0.4% एमडीआर का विरोध शुरू…. सरकार बोली- वापस नहीं होगा फैसला

UPI से भुगतान पर 0.4% एमडीआर का विरोध शुरू…. सरकार बोली- वापस नहीं होगा फैसला

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। यूपीआई (UPI ) के जरिये 2000 से अधिक के भुगतान पर 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (0.4% Merchant Discount Rate- MDR) लगाने का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। कारोबारी संगठनों ने सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि फैसला वापस नहीं होगा। वहीं, बुधवार को टैक्स विशेषज्ञों ने यह खुलासा भी किया कि व्यापारियों को 0.4 फीसदी एमडीआर पर 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। हालांकि, इसके बदले वे इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा कर पाएंगे जिससे उनका कुल टैक्स बोझ कम हो जाएगा। एनपीसीआई ने मंगलवार को यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क की घोषणा की थी जिसकी अधिकतम सीमा 300 रुपये है। यह 15 अक्तूबर से लागू होगा। एमडीआर को वापस नहीं लेगी केंद्र सरकारसरकारी सूत्रों ने कहा, एमडीआर को वापस नहीं लिया जाएगा। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या सरकार एमडीआर को...
NSE का IPO आज हो रहा ओपन, कमाई के साथ जोखिम भी… सोच-समझकर पैसे लगाएं निवेशक

NSE का IPO आज हो रहा ओपन, कमाई के साथ जोखिम भी… सोच-समझकर पैसे लगाएं निवेशक

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) (National Stock Exchange of India - NSE) का सार्वजनिक निर्गम खुदरा निवेशकों के लिए आज से खुलेगा। यह आईपीओ (IPO) ऐसे समय आ रहा है, जब डेरिवेटिव ट्रेडिंग वॉल्यूम (Derivative trading volume) में गिरावट के कारण कैपिटल मार्केट फर्मों को लेकर निवेशकों में सतर्कता का माहौल है, जिसका असर पहले ही ऑफर प्राइस पर पड़ चुका है। एनएसई आईपीओ का मूल्यांकन वित्त वर्ष 2027-28 की अनुमानित कमाई के करीब 35 से 38 गुना के बराबर है। यह वैश्विक एक्सचेंज ऑपरेटरों के मुकाबले कहीं अधिक है। कारोबार कितना मजबूत?किसी भी कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसका बिजनेस देखना सबसे पहला नियम है। वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के मुताबिक, कैश-मार्केट टर्नओवर में एनएसई की हिस्सेदारी 92.99 फीसदी, इक्विटी फ्यूचर्स में 99.79 फीसदी और इक्विटी ऑप्शंस प्रीमियम टर्नओवर में 74.71 फीसदी रही ...
दिल्ली में आज ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, 52 देशों की कंपनियां लेंगी हिस्सा

दिल्ली में आज ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, 52 देशों की कंपनियां लेंगी हिस्सा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज सुबह नई दिल्ली (New Delhi) में एक खास प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसका नाम सेमीकॉन इंडिया 2026 (SemiconIndia 2026) है. इस इवेंट की शुरुआत सुबह 10 बजे नई दिल्ली स्थित यशोभूमी में होगी. इस कार्यक्राम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस कार्यक्रम में 52 देशों की 300 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। 17 सितंबर से 19 सितंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम 'सिलिकॉन से सिस्टम तक: इको सिस्टम का निर्माण' पर बेस्ड है. इसमें निर्माता सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रोनिक्स सीरीज से कनेक्टेड ग्लोबल और भारतीय कंपनियां शामिल होंगी। सेमीकॉन इंडिया 2026 में भारतीय कंपनियां, नीति, निर्माता, इन्वेस्टर्स, रिसर्चर, स्टार्टअप, एजुकेशन इंस्टीट्यूट और कई स्टूडेंट शामिल हो सकेंगे. सेमीकॉन इंडिया 2026 से एक दिन पहले यानी बुधवार...
प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा है कि भारत के नवोदय, नवचेतना और नव संकल्प के प्रतीक प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्म दिवस हम सबके लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत की सांस्कृतिक, विरासत नागरिक चेतना के अग्रदूत है। उनके दिल की हर धड़कन राष्ट्र प्रथम और जनसेवा के लिए धड़कती है। वह हम सभी भारतवासियों के दिल में बसे है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ आधारित विदेश नीति, सर्जिकल, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिन्दूर की कार्रवाई ने विश्व को भारत की शक्ति से परिचित कराया है। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इण्डिया, चन्द्रयान, मंगलयान मिशन, केन-बेतवा और चीता पुनर्वास परियोजनाएं भारत की विकास गाथा के गौरवशाली अध्याय...
भारतीय छात्रों के लिए न्यूजीलैंड ने खोले दरवाजे…. पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा नियमों में किया बदलाव

भारतीय छात्रों के लिए न्यूजीलैंड ने खोले दरवाजे…. पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा नियमों में किया बदलाव

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड (New Zealand) ने भारतीय छात्रों (Indian Students) के लिए पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा नियमों (Post-Study Work Visa Rules) में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड के आव्रजन मंत्रालय ने 15 सितंबर 2026 को नए अल्पकालिक स्नातक कार्य वीजा की घोषणा की है। यह वीजा 16 नवंबर 2026 से लागू होगा। इसके तहत पात्र अंतरराष्ट्रीय स्नातकों को छह महीने तक खुले तौर पर काम करने का अधिकार मिलेगा। यह नया वीजा उन छात्रों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा जो पढ़ाई पूरी करने के बाद तत्काल लंबे समय के पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा के पात्र नहीं होते। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे छात्रों को नौकरी तलाशने और रोजगार हासिल करने के लिए छह महीने का समय देना है। इस अवधि में वे मान्यता प्राप्त नियोक्ता कार्य वीजा जैसे दीर्घकालिक विकल्पों की ओर बढ़ सकेंगे। 16 नवंबर से एक और महत्वपूर्ण बदलाव भी लागू होगा। इसके तहत न्यूज...
भारत में भी दिखने लगा अल नीनो का असर…. जेब पर पड़ रहा भारी, चीनी के कई चीजें हुई महंगी

भारत में भी दिखने लगा अल नीनो का असर…. जेब पर पड़ रहा भारी, चीनी के कई चीजें हुई महंगी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अल नीनो (El Niño) ने दस्तक दे दी है। अब भारत (India) में भी इसका असर दिखने लगा है। यहां अल नीनो ने मौसम को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम ने फसलों पर असर डाला और फसलें अब आपकी जेब पर असर डाल रही हैं। चीनी (Sugar) के बाद अंडे और चिकन के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिस तरह गन्ने का उत्पादन गिरा है, अगर उसी तरह मक्के का उत्पादन भी घटा तो इन चीजों के दाम और बढ़ सकते हैं। चावल और सोयाबीन जैसी फसलें भी संकट के केंद्र में हैं। गौरतलब है कि अल नीनो की स्थिति में मानसून कमजोर और अनियमित रहता है। साथ ही ज्यादा गर्मी रहने से मिट्टी में नमी कम हो जाती है, जिससे खरीफ फसलों की पैदावार घट सकती है। इस बार मौसम विज्ञानियों ने सदी के सबसे ताकतवर अल नीनो की दस्तक की चेतावनी दी है। भारत में इसका असर दिखना शुरू हो गया है और साल के अंत तक इसके पीक पर पहुंचने की संभावना है। चीनी...
सांसद प्रिया सरोज से शादी करेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह…. लखनऊ में इस तारीख को लेंगे सात फेरे…

सांसद प्रिया सरोज से शादी करेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह…. लखनऊ में इस तारीख को लेंगे सात फेरे…

खेल, राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। क्रिकेटर रिंकू सिंह (Cricketer Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सांसद प्रिया सरोज (MP Priya Saroj) की शादी की तारीख और स्थान तय हो गया है। इसके साथ ही शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया है। खेल और राजनीति (Sports and Politics) के इस हाई प्रोफाइल गठबंधन का लंबे समय से प्रशंसकों और समर्थकों को इंतजार था। रिंकू और प्रिया सरोज लखनऊ में 4 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। दोनों की सगाई भी लखनऊ में ही हुई थी। उस समय चर्चा थी कि शादी वाराणसी के होटल ताज में होगी। प्रिया सरोज के संसदीय क्षेत्र मछली शहर में वाराणसी जिले का पिंडरा विधानसभा क्षेत्र भी आता है। लखनऊ के होटल रमाडा में होगा आयोजनप्रिया के पिता जौनपुर के केराकत से विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से तारीख और स्थल तय कर लिया गया है। लखनऊ के रमाडा होटल में चार दिसंबर ...
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका…, भारत की दो टूक

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका…, भारत की दो टूक

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका (America) ने रूस (Russia) से ज्यादा तेल खरीद (Buy Oil) रहे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ (Tariff) लगाने के लिए कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीनेट से बिल को मंजूरी मिलने के बाद अब इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (House of Representatives) में भी लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन में इस बिल पर गुरुवार को वोटिंग होगी। अगर यह बिल पास हो जाता है तो भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लग सकता है। हालांकि इसके बावजूद भारत (India) ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका चाहे जो कर ले, भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा और दबाव के आगे नहीं झुकेगा। भारत ने मंगलवार को एक बयान में कहा है कि अमेरिका भले ही टैरिफ लगा ले, भारत दबाव में नहीं आएगा और रूस से तेल की खरीद जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों से जुड़े फैसले अपने 140 ...
MP में 19 सितंबर से फिर हो सकती है झमाझम बारिश, सक्रिय होने वाला है नया सिस्टम

MP में 19 सितंबर से फिर हो सकती है झमाझम बारिश, सक्रिय होने वाला है नया सिस्टम

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) की विदाई का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन बारिश (Rain) का आंकड़ा अभी सामान्य से पीछे है। ऐसे में सितंबर के आखिरी दौर में सक्रिय होने वाला मौसम तंत्र प्रदेश के लिए अहम रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 19 सितंबर के बाद नया सिस्टम सक्रिय (New System Active) हो सकता है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है। तंत्र मजबूत रहा तो मानसून का सामान्य कोटा पूरा हो सकता है। प्रदेश में मंगलवार तक 33 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है, जबकि पूरे मानसून सीजन का सामान्य औसत 37.3 इंच है। यानी सामान्य आंकड़े तक पहुंचने के लिए अब करीब 4.3 इंच बारिश और चाहिए। फिलहाल प्रदेश में सामान्य से करीब 6% कम बारिश हुई है। 17 से 19 सितंबर तक बढ़ेगी बारिश की गतिविधिमौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार, 17 से 19 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की...
MP: भोपाल में VIP रोड पर ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट….अचानक ब्रेक लगाने से आपस में टकराए वाहन

MP: भोपाल में VIP रोड पर ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट….अचानक ब्रेक लगाने से आपस में टकराए वाहन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के काफिले (Convoy) से जुड़ा सड़क हादसा सामने आया है. शहर के VIP रोड पर ओवैसी के काफिले के दौरान हादसा हुआ, जिसमें करीब 4 से 5 बाइक सवारों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि VIP रोड पर ओवैसी का काफिला गुजर रहा था. इसी दौरान काफिले के वाहनों और बाइक सवारों (Motorcyclists) के बीच टक्कर हो गई. हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सड़क पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. हादसे में घायल बाइक सवारों को किस तरह की चोटें आई हैं। इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी ...