Thursday, September 17खबर जो असर करे |
Shadow

दिल्ली में आज ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, 52 देशों की कंपनियां लेंगी हिस्सा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज सुबह नई दिल्ली (New Delhi) में एक खास प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसका नाम सेमीकॉन इंडिया 2026 (SemiconIndia 2026) है. इस इवेंट की शुरुआत सुबह 10 बजे नई दिल्ली स्थित यशोभूमी में होगी. इस कार्यक्राम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस कार्यक्रम में 52 देशों की 300 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी।


17 सितंबर से 19 सितंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इको सिस्टम का निर्माण’ पर बेस्ड है. इसमें निर्माता सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रोनिक्स सीरीज से कनेक्टेड ग्लोबल और भारतीय कंपनियां शामिल होंगी।


सेमीकॉन इंडिया 2026 में भारतीय कंपनियां, नीति, निर्माता, इन्वेस्टर्स, रिसर्चर, स्टार्टअप, एजुकेशन इंस्टीट्यूट और कई स्टूडेंट शामिल हो सकेंगे. सेमीकॉन इंडिया 2026 से एक दिन पहले यानी बुधवार को PM मोदी ने सेमीकंडक्टर के सीईओ के साथ मेगा राउंड टेबल पर चर्चा कर चुके हैं।
.

सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्देश्य
सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्देश्य भारत में सहयोग, इनवेस्टमेंट, प्रतिभा विकास को बढ़ावा देना है. हाल ही के दिनों में डिस्प्ले इंडस्ट्री में प्रगति हुई है।


सेमीकॉन इंडिया 2026 कार्यक्रम में क्या होगा?
सेमीकॉन इंडिया 2026 कार्यक्रम के तहत सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को एक साथ शोकेश किया जाएगा. इसमें सेमीकंडक्टर मटेरियल, उपकरण और चिप डिजाइन से लेकर फैब्रिकेशन, एडवांस्ड पैकेजिंग, इलेक्ट्रोनिक्स और सिस्टम्स तक की पूरे प्रोसेस को दिखाया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक, इस बार सैंड टू सिलिकॉम टू सिस्टम वैल्यू चैन एक्सपीरियंस के जरिए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के इस पूरे सफर को दिखाया जाएगा।


सेमीकॉन इंडिया 2026 में 600 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 50 हजार विजिटर्स भी पहुंचने की उम्मीद जताई है. इसमें 52 देशों से 400 से अधिक एग्जीक्यूटिव्स और 150 से अधिक स्पीकर्स शामिल होने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *