Sunday, November 8खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

MP की बड़ी उपलब्धि…. यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

MP की बड़ी उपलब्धि…. यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत (Rich Historical and Cultural Heritage) को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और ऐतिहासिक सफलता मिली है. प्रदेश के चार ऐतिहासिक स्थलों को UNESCO की Tentative List में शामिल किया गया है. इनमें धार की बाघ गुफाओं के भित्ति चित्र, सीहोर की गिन्नौरगढ़ किला, मुरैना के बटेश्वर-पदावली-ककरामठ मंदिर समूह और विदिशा की उदयगिरि गुफाएं शामिल हैं। UNESCO के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक इन चारों स्थलों को 8 जुलाई 2026 को भारत की ओर से Tentative List के लिए प्रस्तुत किया गया. भारत की Tentative List में फिलहाल 78 स्थल दर्ज हैं. हालांकि, Tentative List में शामिल होना अभी UNESCO की World Heritage List में शामिल होने के बराबर नहीं है. यह किसी स्थल के संभावित विश्व धरोहर नामांकन की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआती चरण है। चारों धरोहरों में क्या...
MP: निधि तिवारी केस में नया मोड….2 बच्चों के इंजीनियर पिता से कैसे बढ़ी नजदीकी…मां ने किए कई खुलासे

MP: निधि तिवारी केस में नया मोड….2 बच्चों के इंजीनियर पिता से कैसे बढ़ी नजदीकी…मां ने किए कई खुलासे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सिंगरौली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर (Social Media Influencer) निधि तिवारी (Nidhi Tiwari) की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है. निधि की मौत के बाद अब उसकी मां हेमलता तिवारी (Hemlata Tiwari) ने बेटी की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे दावे किए हैं, जिन्होंने इस पूरे मामले में नए सवाल खड़े कर दिए हैं. मां के मुताबिक निधि परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी और घर की जिम्मेदारियां संभालने के साथ बैढ़न में एक आलीशान मकान भी बनवा रही थी. इसी दौरान उसकी नजदीकी एक शादीशुदा इंजीनियर से बढ़ी, जो दो बच्चों का पिता था। होटल में हुई थी सोनू से मुलाकातहेमलता तिवारी के मुताबिक निधि मोरवा के जीएस ग्रैंड होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी. इसी होटल में एनसीएल से जुड़े आउटसोर्सिंग काम के सिलसिले में आने वाला सोनू सिंह अक्सर ठहरता था. सोन...
त्योहारी सीजन से पहले महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज…. 1 अक्टूबर से दाम बढ़ाने की तैयारी

त्योहारी सीजन से पहले महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज…. 1 अक्टूबर से दाम बढ़ाने की तैयारी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन (Festive season) से ठीक पहले आम लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। एसी, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान (Electronic products) एक अक्तूबर से महंगे (Costlier) होने वाले हैं। कंपनियां कीमतों में 3 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी में हैं। एसी के दाम 5 से 8 फीसदी तक बढ़ने की संभावनाएसी के दाम करीब पांच से आठ फीसदी, जबकि कुछ कंपनियां टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज के दाम तीन से चार फीसदी बढ़ा सकती हैं। यह इस साल तीसरी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, कुछ कंपनियां अभी बाजार की स्थिति का आकलन कर रही हैं। महंगाई बढ़ने के 3 कारण- एल्युमिनियम, तांबा, स्टील और प्लास्टिक के दाम बढ़े।- माल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की लागत बढ़ी।- डॉलर मजबूत होने से आयातित सामान की लागत बढ़ी है। कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाया कंपनियों का खर्च- ब्लू स्टार न...
बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित, नागरिकों ने ली राहत की सांस

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित, नागरिकों ने ली राहत की सांस

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (Indian Banks' Association- IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (United Forum of Bank Unions- UFBU) के बीच रविवार को हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल टाल दी गई है. बैठक में बैंक सुधार, स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI स्कीम में बदलाव समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। रविवार रात लगभग 9:30 बजे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) की बैंक हड़ताल को लेकर बैठक हुई. इस बैठक में बैंक यूनियन की मांगों समेत अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ फैसलों को लेकर सहमति बनी है। शनिवार को छुट्टी घोषित किए जाने के मु्द्दे पर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) की एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया जाएगा. यह कमेटी सभी संभावित विकल्पों पर वि...
जयंती विशेष: अभिनय से शुरुआत…. 5 वर्ष की उम्र में रंगमंच पर आईं थीं लता मंगेशकर

जयंती विशेष: अभिनय से शुरुआत…. 5 वर्ष की उम्र में रंगमंच पर आईं थीं लता मंगेशकर

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुम्बई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अगर आज हमारे बीच होतीं तो अपना 97वां जन्मदिन (Birth Anniversary) मना रही होतीं। भले ही सशरीर वे आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी सुरीली आवाज (Melodious voice) आज भी हमारे मन को तर करती है। उनके गाए गीतों के सहारे प्रशंसक हर पल उन्हें अपने करीब महसूस करते हैं। दिवंगत लता मंगेशकर की आवाज ही उनकी पहचान बन गई और यह सदा बनी रहेगी। सुरीला कंठ उन्हें कुदरती रूप से उपहार में मिला था। लेकिन, हैरानी की बात है कि उन्होंने शुरुआत अभिनय से की थी। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर के मराठी परिवार में पंडित दीनदयाल मंगेशकर के घर हुआ था। लता जी की मां का नाम श्रीमती माई था। जन्म के समय लता जी का नाम हेमा रखा गया था, लेकिन कुछ समय बाद उनके पिता ने थिएटर के कैरेक्टर लतिका के नाम पर उनका नाम लता रख दिया। लता जी के पिता ने अपने गांव मंगेशी के...
तिलक लगवाने को लेकर मलयाली स्टार ममूटी पर भड़के कट्टरपंथी, हरिश्री यूसुफ ने किया बचाव

तिलक लगवाने को लेकर मलयाली स्टार ममूटी पर भड़के कट्टरपंथी, हरिश्री यूसुफ ने किया बचाव

मनोरंजन, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मलयालम सुपरस्टार ममूटी (Malayalam superstar Mammootty) को गुजरात में एक स्वागत समारोह के दौरान माथे पर पारंपरिक तिलक लगवाने के बाद ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा. वे वहां 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'बेस्ट एक्टर' की ट्रॉफी लेने पहुंचे थे. अब्बास नाम के एक सोशल मीडिया यूज़र ने इस हरकत को धार्मिक अपराध बताया, जिसके बाद एक्टर-कॉमेडियन हरिश्री यूसुफ ने इस आलोचना का जवाब दिया और दिग्गज स्टार का बचाव किया। धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठने की जरूरत पर जोर देते हुए, यूसुफ ने इस संकीर्ण सोच वाली प्रतिक्रिया की निंदा की और भारत में सांस्कृतिक मेहमाननवाजी के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को उजागर किया। तिलक लगवाने के लिए ममूटी को निशाना बनाने वाले आलोचक की आलोचना करते हुए, यूसुफ ने कमेंट करने वाले को 'कुएं का मेंढक' कहा क्योंकि उसने स्वागत के एक पारंपरिक तरीके को सांप्रदायिक मुद्दा बना दिया। ...
MP: उज्जैन की 636 साल पुरानी शाही मस्जिद हटाने का विरोध… एकजुट हुआ मुस्लिम समाज, ओवैसी ने दी प्रतिक्रिया

MP: उज्जैन की 636 साल पुरानी शाही मस्जिद हटाने का विरोध… एकजुट हुआ मुस्लिम समाज, ओवैसी ने दी प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। महाकाल नगरी उज्जैन (City of Mahakal Ujjain) स्थित शाही मस्जिद (Shahi Masjid) इन दिनों खासी चर्चाओं में है। इससे पहले खड़े हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) वाला मुद्दा चर्चाओं में था। दरअसल, इन दिनों उज्जैन में ‘सिंहस्थ 2028’ (‘Simhastha 2028’) के तहत सड़क चौड़ीकरण (Road widening) का काम प्रस्तावित है। इसकी ही जद में उज्जैन स्थित खड़े हनुमान मंदिर और शाही मस्जिद (Shahi Masjid) आ रहे हैं। अब मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में एकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। मस्जिद के तोड़फोड़ के मुद्दे पर AIMIM अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने प्रोटेस्ट को बताया गांधीवादी, सरकार पर बोला हमलाअसदुद्दीन ओवैसी ने प्रोटेस्ट कर रहे लोगों के बारे में कहा- "मैं सलाम करता हूं जनता को कि वो लोग गांधीवादी तरीके से प्रोटेस्ट कर र...
पुणे के कपल ने बनाई देश की पहली ‘नमक वाली’ बैटरी, सोलर से होगी चार्ज; हैदराबाद में शुरू हुआ इस्तेमाल

पुणे के कपल ने बनाई देश की पहली ‘नमक वाली’ बैटरी, सोलर से होगी चार्ज; हैदराबाद में शुरू हुआ इस्तेमाल

राष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
पुणे। पुणे के डीप-टेक स्टार्टअप Rechargion ने भारत की पहली 1 kWh क्षमता वाली सोडियम-आयन बैटरी पेश की है। इस स्टार्टअप की शुरुआत पुणे के रिसर्चर दंपति ने की है। खास बात यह है कि कंपनी की स्वदेशी बैटरी का इस्तेमाल हैदराबाद स्थित सीआईआई के गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर में शुरू हो गया है। इसे सोलर पैनलों से पैदा होने वाली बिजली से चार्ज किया जा सकता है। आज के समय में लिथियम-आयन बैटरियों का इस्तेमाल मोबाइल से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों और ऊर्जा भंडारण तक कई क्षेत्रों में हो रहा है। इन बैटरियों के लिए भारत काफी हद तक दूसरे देशों पर निर्भर है। ऐसे में पुणे की कंपनी की सोडियम-आयन बैटरी को देश में वैकल्पिक बैटरी तकनीक विकसित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कैसे काम करती है ‘नमक वाली’ बैटरी? हैदराबाद के गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर की छत पर लगे सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली पैदा करते हैं।...
ज्ञानेश कुमार को हटाना इतना आसान नहीं! नोटिस से राष्ट्रपति के आदेश तक, जानिए CEC को हटाने का पूरा प्रोसेस

ज्ञानेश कुमार को हटाना इतना आसान नहीं! नोटिस से राष्ट्रपति के आदेश तक, जानिए CEC को हटाने का पूरा प्रोसेस

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच उन्हें पद से हटाने की मांग भी चर्चा में है। मौजूदा समय में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं और उन्होंने 19 फरवरी 2025 को 26वें CEC के रूप में पदभार संभाला था। CEC को पद से हटाने की प्रक्रिया सामान्य सरकारी अधिकारियों से अलग और काफी कठिन है। संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त को उसी तरीके और उन्हीं आधारों पर हटाया जा सकता है, जिस तरह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को हटाया जाता है। 2023 के संबंधित कानून में भी यही प्रावधान दोहराया गया है। सबसे पहले संसद में देना होता है नोटिस CEC को हटाने की प्रक्रिया संसद में प्रस्ताव के नोटिस से शुरू होती है। लोकसभा में दिए जाने वाले नोटिस पर कम से कम 100 सांसदों और राज्यसभा में दिए जाने वाले नोटिस पर कम से कम 50 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी हैं। इसके ...
भारत-अमेरिका के बीच निर्णायक मोड़ पर पहुंची ट्रेड डील, 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा

भारत-अमेरिका के बीच निर्णायक मोड़ पर पहुंची ट्रेड डील, 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। भारत और अमेरिका (India and America) के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना हुआ था, लेकिन अब दोनों देश एक निर्णायक मोड़ क करीब दिख रहे हैं. अमेरिकी विदेश विभाग के सीनियर अधिकारी ने कहा है कि प्रस्‍ताव‍ित समझौता 90 फीसदी (Agreement 90% Complete) से ज्‍यादा पूरा हो चुका है, बस मसले बचे हुए हैं.। अधिकारी ने कहा कि यह डील दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जा सकता है। इस सवाल- कब डील पर साइन हो सकता है, के जवाब में अधिकार ने कहा कि मैं यही कहूंगा कि देखते रहिए, जैसा कि हम बार-बार कहते हैं, 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बस कुछ आखिरी चीजें तय की जा रही हैं. इस कारण मुझे उम्‍मीद है कि आपको इस बारे में बहुत जल्‍द कुछ जानकारी मिलेगी.। अधिकारी ने आगे कहा कि यह समझौता द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएगा. अधिकारी ने यह भी कहा कि और इससे वास्त...