Sunday, November 8खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

सिंधिया परिवार की 40 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद केस में नया मोड़…. 14 अक्टूबर को आएगा फैसला

सिंधिया परिवार की 40 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद केस में नया मोड़…. 14 अक्टूबर को आएगा फैसला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। ग्वालियर (Gwalior) के सिंधिया राजघराने (Scindia Royal Family) की करीब 40 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे (Property Division) का विवाद लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है. अब इस मामले में ऐसा मोड़ आया है कि जिसने पूरे विवाद को फिर चर्चा में ला दिया. सिंधिया परिवार की सदस्य प्रतिमा देवी (Pratima Devi) की तरफ से कोर्ट में अतिरिक्त आवेदन पेश किया गया है. इसमें उन्होंने संपत्ति बंटवारे से जुड़े दस्तावेजों पर किए गए अपने हस्ताक्षरों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. प्रतिमा देवी का दावा है कि इन दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर उनकी पूरी सहमति से नहीं कराए गए, बल्कि उन्हें धोखे में रखकर हस्ताक्षर करवाए गए. प्रतिमा देवी ने अपने दावे के समर्थन में साक्ष्य पेश करने की अनुमति भी कोर्ट से मांगी है। प्रतिमा देवी का आरोप है कि संपत्ति बंटवारे से जुड़े जरूरी दस्तावेजों और नोटिस की उन्हें पूरी जान...
MP: भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर फटने से छोले-भटुरे की दुकान में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे लोग

MP: भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर फटने से छोले-भटुरे की दुकान में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे लोग

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से भीषण आग (Massive fire) लगने की खबर सामने आई है। यह घटना न्यू मार्केट (New Market) में छोले-भटूरे की दुकान पर हुई। दुकान में सिलेंडर फटने से भीषण आग लगी, जिसकी लपटे 25-30 फीट तक पहुंच गईं। आग इतनी भीषण थी कि आस-पास की 5-6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। वहां लगीं 10-12 रेहड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय मार्केट में करीब 50-60 लोग थे। इसी दौरान सिलेंडर फटा और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को भड़कते देख दुकान की पहली मंजिल पर मौजूद कर्मचारी और दुकानदार नीचे कूद गए। उन्हें हल्की-फुल्की चोटें भी आई हैं। आग की जानकारी दमकल विभाग को मिली तो फायर ब्रिगेड की 15 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। भोपाल के न्यू मार्केट स्थित दुकान में लगी आग, छोले भटूरे की दुकान पर आग लगने की सूचना! http...
नाना पाटेकर की मौत के मामले में अप्राकृतिक डेथ का केस दर्ज… पणजी पुलिस ने शुरू की जांच

नाना पाटेकर की मौत के मामले में अप्राकृतिक डेथ का केस दर्ज… पणजी पुलिस ने शुरू की जांच

मनोरंजन, राज्य, राष्ट्रीय
पणजी। पणजी पुलिस (Panaji Police) ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) की मौत के मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत (Unnatural death- UD) का मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 76 वर्षीय अभिनेता को गोवा (Goa) के डोना पाउला (Dona Paula) स्थित ओशन पार्क में उनके आवास से मणिपाल अस्पताल, बम्बोलिम के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की आगे की जांच पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) नितिन नाइक के नेतृत्व में की जा रही है। राजकीय सम्मान के साथ हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कारनाना पाटेकर का गुरुवार रात पुणे के डोंजे स्थित उनके फार्महाउस में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की खबर गुरुवार सुबह सामने आई थी। इसके बाद से ही फिल्म जगत से लेकर आम लोगों तक, हर कोई उन्हें याद कर श्रद्...
नेशनल हाईवे को जाम फ्री बनाने की तैयारी…. फास्टैग और वाहन डेटाबेस की मदद से होगी एडवांस प्लानिंग

नेशनल हाईवे को जाम फ्री बनाने की तैयारी…. फास्टैग और वाहन डेटाबेस की मदद से होगी एडवांस प्लानिंग

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में नेशनल हाईवे (National Highway) के निर्माण और ट्रैफिक प्रबंधन की पुरानी परिपाटी बदलने जा रही है। अब हाईवे पर घंटों लंबे जाम और हादसों का इंतजार करने के बजाय सरकार (Government) फास्टैग (FASTag) और वाहन डेटाबेस (Vehicle Database) की मदद से एडवांस प्लानिंग करेगी। इसके तहत किसी हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से दो-तीन साल पहले ही उसके चौड़ीकरण या बाईपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फास्टैग अब सिर्फ टोल वसूली का जरिया नहीं रहेगा। इसके डेटा का उपयोग ट्रैफिक पैटर्न, गाड़ियों की रफ्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग में किया जाएगा। वर्तमान में किसी हाईवे सेक्शन पर वाहनों की संख्या उसकी कुल क्षमता के 75 से 80 प्रतिशत तक पहुंचेगी तो डिजिटल सिस्टम ऑटोमैटिक तरीके से चौड़ीकर...
गुस्सैल स्वभाव के चलते हमेशा सुर्खियों में रहे नाना पाटेकर… एक्ट्रेस को सच में मार दिया था थप्पड़

गुस्सैल स्वभाव के चलते हमेशा सुर्खियों में रहे नाना पाटेकर… एक्ट्रेस को सच में मार दिया था थप्पड़

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुम्बई। नाना पाटेकर (Nana Patekar) अपनी इंटेंस एक्टिंग और गुस्सैल स्वभाव के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहे। ऐसा ही एक किस्सा साल 1997 की फिल्म ‘यशवंत’ के दौरान हुआ था, जब उन्होंने एक सीन में अपनी को-स्टार को सच में थप्पड़ (Actually Slapped) मार दिया था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो और भी चौंकाने वाला था। एक्ट्रेस ने याद किया किस्सा‘यशवंत’ फिल्म में एक्ट्रेस मधु (Madhu) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) पति-पत्नी के रोल में थे, जिसे अनिल मट्टू (Anil Mattu) ने डायरेक्ट किया था। हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधु ने इस घटना को याद किया और बताया कि सीन में उन्हें रोना था, लेकिन जब उन्होंने ग्लिसरीन इस्तेमाल करने की कोशिश की, तो नाना ने मना कर दिया। क्या है पूरी कहानी?मधु ने कहा कि नाना के साथ काम करने से वह एक ज्यादा नेचुरल और इमोशनल एक्टिंग करने लगीं। उन्होंने बताया, ‘नाना पाटेकर के स...
मॉनसून की विदाई के बाद भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी… दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट

मॉनसून की विदाई के बाद भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी… दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मॉनसून (Monsoon) की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) का दौर अभी खत्म होने वाला नहीं है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall) भी शुरू हो गई है. वहीं, मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी बनी हुई है, लेकिन सुबह और रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वह...
इस कार कंपनी में बड़ी छंटनी की तैयारी… 1 लाख कर्मियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता!

इस कार कंपनी में बड़ी छंटनी की तैयारी… 1 लाख कर्मियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। लग्जरी स्पोर्ट्स कार (Luxury Sports Car Manufacturer) बनाने वाली कंपनी पोर्शे (Porsche) बड़े रीस्ट्रक्चरिंग प्लान की तैयारी कर रही है। कंपनी 2030 तक करीब 9,000 नौकरियों में कटौती कर सकती है। यह उसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 25% है। कंपनी के मुताबिक, पहले से घोषित कटौती को शामिल करने पर कुल वर्कफोर्स रिडक्शन (Workforce reduction) करीब 30% तक पहुंच सकती है। चीन में बिक्री में गिरावट और ईवी स्ट्रेटजी में महंगे बदलावों ने कंपनी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसके अलावा पोर्शे की मदर कंपनी फॉक्सवैगन ग्रुप में करीब 1 लाख जॉब कम करने पर काम कर रही है। आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं। पोर्शे के CEO माइकल लीटर्स ने 7 अक्टूबर को Stuttgart के पास कंपनी के Weissach डेवलपमेंट सेंटर में कैपिटल मार्केट डे के दौरान नई रणनीति पेश की। ‘Sportwagenschmiede '35’ नाम की इस योजना का फोकस कम गाड़ियां बेचक...
आम आदमी को झटका…. महंगाई पर लगाम कसने के बहाने बढ़ाया रेपो रेट… अब EMI करेगी जेब ढ़ीली!

आम आदमी को झटका…. महंगाई पर लगाम कसने के बहाने बढ़ाया रेपो रेट… अब EMI करेगी जेब ढ़ीली!

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। तकनीकी रूप से बताया जाए तो रेपो रेट (Repo Rate) वह ब्याज दर होती है जिस पर रिजर्व बैंक (Reserve Bank) देश के कमर्शियल बैंकों (Commercial Banks) को उनके दैनिक कामकाज के लिए कर्ज देता है. देखने-सुनने में यह भले दो बैंकों के बीच की बात लगे, लेकिन जैसे ही रेप रेप बढ़ने की खबर आती है, आम आदमी की जेब पर इसका असर बेहद पेंचीदा और खर्चीला हो जाता है. साढ़े तीन साल बाद RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. इसके पीछे तर्क ये दिया गया है कि ईरान वॉर (Iran War) के कारण देश में बढ़ती महंगाई को 6 फीसदी के भीतर रोके रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। रिजर्व बैंक की दलील और उसके सामने के हालात अपनी जगह है, लेकिन आपकी और हमारी रसोई तक पहुंचने वाला यह एक बड़ा झटका भी है. बैंक को मिलने वाला महंगा कर्ज घूम-फिरकर आखिरकार आम इंसान की EMI, मकान के सपने और महीने के बजट पर ही भारी पड़ता ह...
MP: पटवारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन…. 27 की सेवाएं समाप्त… कइयों को थमाए नोटिस

MP: पटवारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन…. 27 की सेवाएं समाप्त… कइयों को थमाए नोटिस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में स्वामित्व योजना (SVAMITVA Scheme) के तहत ग्रामीण आबादी की संपत्तियों की रजिस्ट्री को लेकर सरकार (Government) और पटवारियों (Patwaris) के बीच टकराव बढ़ गया है। सरकार ने कार्रवाई तेज करते हुए देवास और आगर-मालवा (Dewas and Agar-Malwa) में 27 प्रोबेशनरी पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं, अलग-अलग जिलों में कई पटवारियों को सेवा समाप्ति से पहले कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। ग्वालियर में भी बड़ी संख्या में पटवारियों को नोटिस मिलने की जानकारी सामने आई है। गुना में चार पटवारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस दिए गए हैं, जबकि पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष समेत चार पटवारियों के निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसको लेकर अब पटवारी संघ ने भी नोटिस वापस नहीं लेने पर काम बंद करने की चेतावनी दी हैं। रजिस्ट्री में अड़ंगेबाजी का आरोपसरकार की कार्रवाई को स्वामित्व योजना के तह...
शिवराज सिंह चौहान के घर आया नन्हा मेहमान…. रिद्धि- कुणाल बने माता-पिता

शिवराज सिंह चौहान के घर आया नन्हा मेहमान…. रिद्धि- कुणाल बने माता-पिता

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। उनके बेटे कुणाल (Son Kunal) की पत्नी रिद्धि (Wife Riddhi) ने बेटे को जन्म (Giving Birth Son) दिया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शिवराज सिंह ने अपनी खुशू जाहिर की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, आज हमारे जीवन में एक बार फिर से सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। क्या रखा है नामबहू रिद्धि के बच्चे के जन्म के बाद शिवराज सिंह ने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया है। शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट करते हुए लिखा, "बेटे के रूप में ‘अहान’ हमारे घर अपार खुशियां लेकर आया है। कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने है, मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। कार्तिकेय-अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं और हमारी ...