Wednesday, November 4खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा ने रांची में निकाली पदयात्रा

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा ने रांची में निकाली पदयात्रा

राष्ट्रीय
रांची, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को राजधानी रांची में एक पदयात्रा निकाली। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य एसआईआर के समर्थन और कांग्रेस‑इंडी गठबंधन द्वारा फैलाई जा रही भ्रमात्मक जानकारी का खंडन था। केंद्रीय मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी जुएल उरांव, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री‑सह प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से प्रारम्भ हुई, जहाँ से समूह कचहरी चौक से गुजरते हुए जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय तक पहुँचा। समापन में संग्रहालय के परिसर में स्थित धरती आबा की प्रतिमा के सामने शोकांजलि अर्पित की गई। मार्ग म...
डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा, गायत्री परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “व्यसनमुक्त भारत, संस्कारयुक्त भारत” के विज़न को साकार कर रहा है

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा, गायत्री परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “व्यसनमुक्त भारत, संस्कारयुक्त भारत” के विज़न को साकार कर रहा है

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, ने सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के भव्य शताब्दी समारोह में ‘नशा मुक्त भारत’ पर अपना विचार रखा। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “व्यसनमुक्त भारत, संस्कारयुक्त भारत” के विज़न को वास्तविकता में बदल रहा है। समारोह को तीन प्रमुख ऐतिहासिक‑आध्यात्मिक चरणों को समर्पित किया गया। इनमें माता भगवती देवी शर्मा की 100वीं जयंती, ‘अखंड दीपक’ का 100 वर्ष पूर्ण होना, तथा आचार्य पं श्रीराम शर्मा आचार्य की तपस्या एवं साधना के शताब्दी वर्ष को प्रमुखता दी गई। इस महाकुंभ में देश‑विदेश से आए हजारों प्रतिनिधि, पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने संस्थापकों के आध्यात्मिक समर्पण और युग‑निर्माण के विज़न को स्मरण किया। डॉ. वीरेंद्र कु...
SIR: बंगाल में जजों को मिलेगी ई-साइन की सुविधा…एक साथ अपलोड हों कई आदेश !

SIR: बंगाल में जजों को मिलेगी ई-साइन की सुविधा…एक साथ अपलोड हों कई आदेश !

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मतदाता सूची (Electoral Rolls) के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे अपीलीय ट्रिब्यूनल के जजों को जल्द ही डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (Digital Signature Certificate-DSC) के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करने की सुविधा मिलने वाली है। चुनाव आयोग इसी सप्ताह आधार बेस्ड ई-साइन की जगह डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट को अनिवार्य करने की तैयारी में है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, ट्रिब्यूनल के जजों की दो अन्य मांगों को भी स्वीकार कर लिया गया है और उन्हें पोर्टल पर लागू कर दिया गया है। इन बदलावों का उद्देश्य आदेश अपलोड करने की प्रक्रिया को आसान बनाना और इसमें लगने वाले समय को कम करना है। अब एक साथ अपलोड कर सकेंगे कई आदेशएक रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने अपीलीय ट्रिब्यूनल के पोर्टल में ऐसा बदलाव किया है, जिससे...
J&K : डोडा के जंगलों में लगी आग वन भूमि पर फैली, बुझाने में जुटा वन अमला

J&K : डोडा के जंगलों में लगी आग वन भूमि पर फैली, बुझाने में जुटा वन अमला

राज्य, राष्ट्रीय
श्रीनगर। डोडा वन प्रभाग (Doda Forest Division) के ड्रबशल्ला इलाके (Drabshalla area) में जंगल में आग (Massive fire) लग गई है। यह आग कंपार्टमेंट नंबर 38/Kमें लगभग 10-12 कनाल वन भूमि (Forest Land) पर फैल गई है। वन विभाग के कर्मचारी कल रात से ही आग पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। कुंतवाड़ा के रेंज ऑफिसर आफताब अहमद ने बताया कि उनकी टीम कल रात से ही आग बुझाने में जुटी है। वे काफी हद तक आग को रोकने में सफल रहे हैं। हालांकि, यह इलाका काफी ढलान वाला है और यहां लगातार तेज हवाएं चलती रहती हैं। इन हवाओं के कारण आग बार-बार भड़क उठती है। आफताब अहमद ने इस काम को बहुत चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पूरी तरह से इस कार्य में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों में मौजूदा सूखा मौसम भी एक प्रमुख वजह है। यह चीड़ के पेड़ों का जंगल है, जहां अक्सर ऐसी आग लग जाती है। आग लगने के संभावित क...
महाराष्ट्र में FDA की बडी कार्रवाई… पतंजलि घी समेत 9 करोड़ का सामान जब्त; 16 गिरफ्तार

महाराष्ट्र में FDA की बडी कार्रवाई… पतंजलि घी समेत 9 करोड़ का सामान जब्त; 16 गिरफ्तार

राज्य, राष्ट्रीय
मुम्बई। महाराष्ट्र फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (Maharashtra Food and Drug Administration- FDA) ने दिवाली से पहले कई पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) के एक बड़े डिस्ट्रिब्यूटर समेत कम से कम 19 ऑपरेटर्स पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के बाद एफडीए ने इन सभी के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इसके साथ कही कम से कम 9 करोड़ रुपये की खाद्य सामग्री सीज कर दी गई है। एफडीए की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 114 ठिकानों से करीब 3.53 लाख किलो खाद्य सामग्री सीज की गई। सीज की गई सामग्री में 2,279 किलो पतंजलि गाय का घी भी शामिल है जिसकी कीमत लगभग 20 लाक रुपये बताइ गई है। स्टोर पर होती थी घी में मिलावट?छत्रपति संभाजीनगर में M/S दिव्या महावितरक नाम के डिस्ट्रिब्यूटर के यहां से पतंजलि घी सीज किया गया है। आरोप है स्टोर पर घी को लेकर गलत ब्रैंडिंग और मिलावट की जाती थी। यानी किसी और मिलावटी घी को पतंजलि के नाम से...
टाटा ग्रुप का देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान : वित्त मंत्री सीतारमण

टाटा ग्रुप का देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान : वित्त मंत्री सीतारमण

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप (Tata Group) में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स (Tata Sons and Tata Trusts ) के बीच चल रहे विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस विवाद को आपसी बातचीत से सौहार्दपूर्ण तरीके से जल्द सुलझाया जाना चाहिए। मामले को सार्वजनिक मंच पर उछालने के बजाय ग्रुप के नेतृत्व को मिल-बैठकर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने टाटा ग्रुप को भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बताया। निर्मला सीतारमण ने सोमवार को मुंबई में फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है, जिसे सुलझाने के लिए कारोबारी समझदारी और नेतृत्व में आपसी तालमेल की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टाटा ग्रुप का नेतृत्व जल्द ही मतभेद दूर कर सामान्य स्थिति बहाल करेगा। सार्वजनिक मंच पर नहीं उछल...
NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी…. सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी…. सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

राज्य, राष्ट्रीय
मुम्बई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (Nationalist Congress Party - Sharadchandra Pawar) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सदस्य और NCP (SCP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि खांसी आने के बाद 85 वर्षीय नेता को रूबी हॉल क्लीनिक लाया गया। सुले ने लिखा कि शरद पवार की चिकित्सकीय जांच की जा रही है और उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक स्थिर हैं। रूबी हॉल क्लीनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ, चेयर और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज के ग्रांट ने कहा कि पवार की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है और एहतियात के तौर पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। प्लूरिटिक पेन (श्वसन संबंधी सीने का दर्द) ऐस...
MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी के सामने मोबाइल दुकानदार ने ठोंकी ताल

MP से राज्यसभा उपचुनाव के लिए केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी के सामने मोबाइल दुकानदार ने ठोंकी ताल

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) के राजकुमार लोहानी (Rajkumar Lohani) ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव (Rajya Sabha by-election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। प्रक्रिया के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वाले लोहानी (68) भोपाल के पुराने शहर के घोरा नक्कस इलाके के निवासी हैं। उन्होंने उच्च माध्यमिक की परीक्षा पास की है और मोबाइल उपकरणों की दुकान चलाते हैं। कांग्रेस ने समर्थन का किया ऐलानअमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ कथित संबंधों को लेकर पुरी की उम्मीदवारी का विरोध कर रही विपक्षी कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी विधायक लोहानी का समर्थन करेंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हे...
उज्जैन में स्थापित होगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित रिसर्च लाइब्रेरी: CM मोहन यादव

उज्जैन में स्थापित होगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित रिसर्च लाइब्रेरी: CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन ( Ujjain) में भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) पर केंद्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी (Research Library) स्थापित की जाएगी. इसमें दुर्लभ पांडुलिपियों और शोध पत्रों को संरक्षित किया जाएगा. इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े शोध, वृत्तचित्र, नाटक और संगीत श्रृंखलाओं के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म भी संचालित करने की योजना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोमवार को मंत्रालय में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विचार आज भी जीवन प्रबंधन, अर्थव्यवस्था, कृषि और गौ-संवर्धन जैसे क्षेत्रों में मार्गदर्शन देते हैं. इन विषयों पर प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर विचार सत्र और संगोष्ठियां आयोजित की जानी चाहिए। CM ने कहा कि भगवान श्रीक...
MP: कूनो के चीते की गोली मारकर हत्या के मामले में दो भाई गिरफ्तार, शिकार में इस्तेमाल बंदूक बरामद

MP: कूनो के चीते की गोली मारकर हत्या के मामले में दो भाई गिरफ्तार, शिकार में इस्तेमाल बंदूक बरामद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
श्योपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो (Kuno) क्षेत्र में चीते KNG-22 को गोली मारने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (Special Task Force-STF) ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान मुरैना जिले (Morena District) के भगवान सिंह और प्रीतम सिंह के रूप में हुई है. STF ने उनकी निशानदेही पर शिकार में इस्तेमाल लाइसेंसी दो नाली वाली टोपीदार भरमार बंदूक भी बरामद की है। वन विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक, पूछताछ में भगवान सिंह ने चीते पर गोली चलाने की बात स्वीकार की है. उसने बताया कि 24 अक्टूबर को वह अपने भाई प्रीतम सिंह के साथ शिकार के इरादे से जंगल में मौजूद था. इसी दौरान चीते की मौजूदगी देखकर उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी। घायल हालत में मिला था चीता KNG-2225 अक्टूबर 2026 को श्योपुर वनमंडल के कक्ष क्रमांक 748 में नर चीता KNG-22 घायल अवस्था में मिला था. उसे रेस्क...