Sunday, September 13खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली केन्द्र में बड़ी जिम्मेदारी…Niti Aayog के सीईओ बने

MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली केन्द्र में बड़ी जिम्मेदारी…Niti Aayog के सीईओ बने

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार (Central Government) ने देश के नीतिगत थिंक-टैंक नीति आयोग (NITI Aayog) के शीर्ष प्रशासनिक नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने बुधवार, 22 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश कैडर (Madhya Pradesh Cadre) के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी और मप्र के मौजूद मुख्य सचिव अनुराग जैन (Anurag Jain) को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। देश के नीति-निर्माण और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को नया नेतृत्व प्रदान करेगी। नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में किसकी नियुक्ति हुई है?कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश कैडर के अनुभवी आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग के नए सीईओ...
त्योहारी सीजन में महंगी हुई शक्कर…. एक माह में 15% बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे दाम

त्योहारी सीजन में महंगी हुई शक्कर…. एक माह में 15% बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे दाम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन (Festive Season) से ठीक पहले देश में चीनी की कीमतों (Sugar Prices) में आई तेज बढ़ोतरी ने केंद्र सरकार (Central government) के साथ-साथ आम लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है। बीते एक महीने में घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें 15 फीसदी से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड स्तर (Record level) पर पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश में एक्स-मिल कीमतें 4,400 से 4,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुकी हैं, जबकि दिल्ली के थोक बाजार (Wholesale market) में चीनी 4,800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। कीमतों में इस अप्रत्याशित उछाल के बाद सरकार ने चीनी उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ आपात बैठक की है। सट्टेबाजी और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए कारोबारियों और चीनी मिलों पर स्टॉक सीमा लगाने के विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल चीनी आयात करने की कोई योजना नही...
Bihar: मुजफ्फरपुर में गोल्ड फ्लैक के नाम से नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़… 5 करोड़ की मशीनें जब्त

Bihar: मुजफ्फरपुर में गोल्ड फ्लैक के नाम से नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़… 5 करोड़ की मशीनें जब्त

राज्य, राष्ट्रीय
मुजफ्फरपुर। बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur district) में पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सिगरेट (Fake cigarettes) बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री (Illegal Factory) का भंडाफोड़ किया है. तुर्की थाना क्षेत्र के लक्की नंदलालपुर गांव में की गई इस कार्रवाई में लाखों रुपये की तैयार नकली सिगरेट, भारी मात्रा में कच्चा माल और करोड़ों रुपये की अत्याधुनिक मशीनें जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई पश्चिम-2 के एसडीपीओ अनिमेष चंद्र ज्ञानी और तुर्की थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में की गई. पुलिस के अनुसार, आईटीसी की इंटेलिजेंस टीम पिछले एक महीने से इस फैक्ट्री की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने तुर्की थाना पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस और कंपनी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री और उससे जुड़े दो गोद...
MP: पन्ना जिले में थाना परिसर में खड़ी पुलिस की कार लेकर भागा शराबी…भरे बाजार में मचाया कोहराम

MP: पन्ना जिले में थाना परिसर में खड़ी पुलिस की कार लेकर भागा शराबी…भरे बाजार में मचाया कोहराम

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
पन्ना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna district) के रैपुरा थाना क्षेत्र (Raipura police station area) से पुलिस की गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. थाने के परिसर में खड़ी सरकारी कार में चाबी लगी देखकर एक शराबी युवक (Drunken young man) उसे लेकर फरार हो गया. इसके बाद उसने भीड़भाड़ वाले हाट बाजार में ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी तेज रफ्तार में सरकारी कार लेकर बाजार की ओर भागा और रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार दी. कटनी तिराहे के पास उसने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरा, जबकि बाइक कार के नीचे फंस गई। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका. वह फंसी हुई बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. प्रत्यक...
नई दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में आज बंद रहेगा महाराष्ट्र

नई दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में आज बंद रहेगा महाराष्ट्र

राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। वंचित बहुजन आघाड़ी (Vanchit Bahujan Aghadi) ने नई दिल्ली (New Delhi) के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन (Student movement) के पक्ष में गुरुवार को 'महाराष्ट्र बंद' का आह्वान किया है। वीबीए अध्यक्ष और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) के पोते प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने यहां प्रेस वार्ता में बताया कि वामपंथी राजनीतिक दलों, शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटरों ने बंद का समर्थन किया है। क्या खुला रहेगा, क्या बंदबंद के समर्थन में कुछ क्षेत्रों ऐच्छिक रूप से कुछ दुकानें और बाजार बंद रह सकते हैं। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। खबर है कि इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट सामान्य रूप से चल सकता है। हालांकि, अगर प्रदर्शन होता है तो यातायात व्यवस्था, रोड ब्लॉक जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्यों बुलाया बंदउन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार छात्र आंदोलनो...
NEET परीक्षा को ही खत्म करो… CJP प्रोटेस्ट के बीच थलपति विजय की मांग, क्या बोली TVK?

NEET परीक्षा को ही खत्म करो… CJP प्रोटेस्ट के बीच थलपति विजय की मांग, क्या बोली TVK?

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। देशभर में NEET परीक्षा में हालिया पेपर लीक को लेकर लोगों के बीच गुस्सा उबाल पर है। दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले एक महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है। अब इस परीक्षा को लेकर थलपति विजय की TVK ने एक मांग की है।NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक को लेकर दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय भी छात्रों के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। तमिल सिनेमा के 'थलपति' विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कज़गम (TVK) ने नीट परीक्षा को लेकर एक अलग ही मांग कर दी है। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के हक में आवाज बुलंद करते हुए TVK ने मंगलवार को कहा है कि नीट में होने वाली धांधली को रोकना ही काफी नहीं है, बल्कि इस पूरी प्रवेश परीक्षा को ही हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाना चाहिए। छात्रों के भविष्य और राज्यों के अधिकारों का हवाला देते हुए TVK ने संविधान में बड़े बदलाव की म...
पहले शादी टालने की थी साजिश, फिर बना हत्या का प्लान; सिया-चेतन केस में जांच के नए खुलासे

पहले शादी टालने की थी साजिश, फिर बना हत्या का प्लान; सिया-चेतन केस में जांच के नए खुलासे

अपराध, राष्ट्रीय
मुंबई। केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने शुरुआत में हत्या की योजना नहीं बनाई थी। दोनों पहले ऐसी घटना करवाना चाहते थे जिससे केतन घायल हो जाए और शादी टल जाए। लेकिन बाद में उन्होंने इस योजना को छोड़कर हत्या की साजिश रची। घायल करने की योजना क्यों बदली? जांच अधिकारियों के अनुसार, सिया अपने परिवार की बदनामी नहीं चाहती थी और न ही वह घर छोड़कर चेतन के साथ शादी करना चाहती थी। ऐसे में दोनों ने पहले किसी दुर्घटना के जरिए केतन को घायल करने का विचार बनाया, ताकि विवाह टल सके। हालांकि बाद में उन्हें लगा कि इस योजना में पकड़े जाने का खतरा ज्यादा है, इसलिए उन्होंने हत्या की योजना पर काम शुरू कर दिया। इंटरनेट और फिल्मों से जुटाई जानकारी पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों ने वारदात को दुर्घटना...
Chip पैकेजिंग का नया ग्लोबल हब बनेगा भारत…. सरकार ने बनाया चीन को मात देने का मेगा प्लान

Chip पैकेजिंग का नया ग्लोबल हब बनेगा भारत…. सरकार ने बनाया चीन को मात देने का मेगा प्लान

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन (Global Electronics Supply Chain) में चीन (China) का विकल्प बनने के लिए भारत (India) ने एक और बड़ा कदम उठाया है। देश जल्द ही चिप पैकेजिंग (Chip Packaging) के वैश्विक केंद्र के तौर पर उभरेगा। निर्माताओं को भारत में चिप निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए आकर्षित करने के प्रयास किए जाएंगे। सरकार कंपनियों को यूनिट लगाने पर पूंजीगत व्यय का 35 फीसदी तक वित्तीय सहायता देगी। पारंपरिक पैकेजिंग इकाइयों को यह सहायता 25 फीसदी तक होगी। इससे वैश्विक आपूर्ति शृंखला में भारत की स्थिति मजबूत होगी। सरकार का मानना है कि केवल चिप निर्माण ही नहीं, बल्कि उनकी टेस्टिंग और पैकेजिंग भी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नई रणनीति से यूं आएगा बदलावनई रणनीति के तहत विश्व-स्तरीय अग्रणी कंपनियां जैसे इंटेल, लॉकहीड मार्टिन और एप्लाइड मैटेरियल्स ने भारत ...
ट्रंप के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता… भारतीय छात्रों को 54 दिन के भीतर लौटना होगा अमेरिका

ट्रंप के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता… भारतीय छात्रों को 54 दिन के भीतर लौटना होगा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका (America) में आव्रजन नियमों (Immigration rules) में एक बड़े बदलाव के चलते भारतीय छात्रों (Indian students) समेत अंतरराष्ट्रीय छात्रों को लौटने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालयों ने सलाह दी है कि अगर वे मौजूदा आव्रजन व्यवस्था का लाभ बनाए रखना चाहते हैं तो 15 सितंबर से पहले अमेरिका लौट आएं। यह सलाह उन छात्रों के लिए है जो शैक्षणिक अवकाश के दौरान अपने देश आए हुए हैं और एफ-1 या जे-1 वीजा पर पढ़ाई कर रहे हैं। यह सलाह अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के नए "अंतिम नियम" के लागू होने से पहले दी गई है। यह नियम लंबे समय से लागू "ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस यानी डी/एस व्यवस्था" की जगह लेगा। 15 सितंबर से लागू होगा नया नियमनए नियम के तहत अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अमेरिका में अधिकतम चार वर्ष की निश्चित अवधि के लिए ही प्रवेश मिलेगा। मौजूदा व्यवस्था में एफ-1 वीजा धारक छात्र तब तक अमेरिका मे...
देशभर में प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले – छात्रों का फायदा उठा रहे राहुल गांधी

देशभर में प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले – छात्रों का फायदा उठा रहे राहुल गांधी

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) समेत कई शहरों में छात्रों और युवाओं का गुस्सा चरम पर है। इसी बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) छात्रों का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार की जवाबदेही की तरफ संकेत करते हुए कहा, हमें युवाओं और छात्रों के लिए इनके गुस्से से कहीं अधिक करने की जरूरत है। प्रधान का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party- CJP) और कांग्रेस पार्टी समेत कई दलों के नेता और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। आज प्रधानमंत्री आवास के पास भी प्रदर्शन किया गया। क्या शिक्षा मंत्री के बयान में सरकार के रवैये का संकेत?प्रधान ने कहा, हमारी सरकार नीट पर चर्चा करने और सदन में हमारे युवाओं की हर सही चिंता को दूर करने के लिए सौ फीसदी प्रतिबद्ध है। भारत के छात्र राजनीतिक अभिय...