Wednesday, May 6खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

रेखा और मौसमी चटर्जी के बीच हुआ था फिल्म क्रेडिट को लेकर विवाद

रेखा और मौसमी चटर्जी के बीच हुआ था फिल्म क्रेडिट को लेकर विवाद

मनोरंजन
मुंबई। 1980 के दशक में रेखा और मौसमी चटर्जी छाई हुई थीं। दोनों उस समय की टॉप एक्ट्रेसेज मानी जाती थीं। ऐसे में मेकर्स दो हीरोइन और एक हीरो को लेकर कई फिल्में बना रहे थे। इसमें से एक फिल्म थी मांग भरो सजना। 1980 में आई इस फिल्म में मौसमी और रेखा ने साथ काम किया था। फिल्म के हीरो थे जितेंद्र। फिल्म में रेखा ने तुलसी का किरदार निभाया था और मौसमी थीं शांति। एक लव ट्रायंगल था जिसमें जितेंद्र दोनों से प्यार करते हैं। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही इस फिल्म के पीछे की कहानी कम ही लोग जानते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के दौरान क्रेडिट को लेकर रेखा और मौसमी में विवाद हो गया था। रेखा के खिलाफ मौसमीदरअसल, फिल्म शुरू होने के दौरान स्क्रीन पर सभी कलाकारों के नाम आते हैं। उस क्रेडिट में रेखा का नाम मौसमी के नाम से पहले था। ये बात मौसमी को पसंद नहीं आई। उन्होंने मेकर्स के सामने विवाद किया कि उनका नाम रेखा से...
कुनिका ने जाते-जाते गौरव खन्ना के बारे में खोला यह राज

कुनिका ने जाते-जाते गौरव खन्ना के बारे में खोला यह राज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते कुनिका सदानंद का सफर खत्म हो गया। सलमान खाने ने पहले तो कुछ खिलाड़ियों को सीधे बता दिया कि वो इस हफ्ते एविक्ट नहीं हो रहे हैं। फिर उन्होंने चार खिलाड़ियों का नाम बताया, जिनमें से कोई एक बेघर होने वाला था। फरहाना, तान्या, अमाल और कुनिका सदानंद में फाइनली यह बताया गया कि कुनिका बेघर होती हैं। कुनिका सदानंद जाने से सभी से अच्छे से मिलीं और जिनके साथ मनमुटाव था उनसे माफी मांगी। कुनिका सदानंद ने खोला यह सीक्रेटकुनिका सदानंद ने मुख्य द्वार से बाहर कदम रखने से पहले एक ऐसा राज भी खोल दिया जिसके बारे में घरवालों को शायद ही अभी तक पता था। कुनिका सदानंद ने गौरव खन्ना को बहुत प्यार से गले लगाया और उसे बेस्ट विशेज दीं। कुनिका सदानंद ने कहा कि वो गौरव खन्ना को वाकई अपने बेटे की तरह मानती थीं। लेकिन उन्होंने कभी शो में यह बात कही नहीं क्योंकि उन्ह...
श्रद्धा कपूर ने कन्फर्म की बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ अगली फिल्म

श्रद्धा कपूर ने कन्फर्म की बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ अगली फिल्म

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुईं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस राइटर-डायरेक्टर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। अब ताजा खबरों की मानें तो श्रद्धा अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ अगली फिल्म में साथ काम करती दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब जल्द फिल्म का एलान होगा। श्रद्धा ने खुद इस बारे में जानकारी शेयर की है। साथ ही ये भी बताया कि अब वो स्क्रिप्ट और किरदारों को लेकर ज्यादा सजग हो गई हैं।राहुल मोदी के साथ फिल्म श्रद्धा ने राहुल मोदी की फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह स्टार्टअप की दुनिया और हसल कल्चर पर आधारित होगी। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए बिल्कुल नया और चुनौतीपूर्ण किरदार होगा। इसके साथ ही अभिनेत्री अब प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। वह सुपर फैट स्टूडियो के साथ मिलकर दो फिल्में...
महंगाई दर में जोरदार गिरावट… 14 साल के निचले स्तर पर पहुंची

महंगाई दर में जोरदार गिरावट… 14 साल के निचले स्तर पर पहुंची

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। लंबे समय तक महंगाई (Inflation) आम भारतीयों (Ordinary Indians) की बड़ी चिंताओं में से एक रही है, लेकिन इस वक्त तस्वीर उल्टी दिख रही है। खुदरा महंगाई बढ़ने की दर (Retail Inflation increase Rate) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) यानी सीपीआई, दोनों में जबर्दस्त गिरावट दिख रही है। रिजर्व बैंक का लक्ष्य है कि महंगाई दर को चार प्रतिशत या उससे दो फीसदी ऊपर-नीचे के दायरे में रखा जाए। यानी, एक अच्छी अर्थव्यवस्था में दो से छह प्रतिशत तक की महंगाई दर को बर्दाश्त करने लायक माना जाता है। इस वक्त महंगाई पिछले 14 साल में सबसे कम है। अगर विकास की रफ्तार तेज करने में कामयाबी मिल जाए, तो शायद महंगाई थोड़ी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था का भविष्य बेहतर हो सकेगा। रिजर्व बैंक की जिम्मेदारी यही है कि वह महंगाई की लगाम इतनी कसे कि अर्थव्यवस्था का घोड़ा न तो बेरोकटोक भागे और न ही रुकने को मजब...
नारायण मूर्ति का 996 वर्क कल्चर पर जोर, बोले- हफ्ते में 72 घंटे काम की आदत डालें युवा

नारायण मूर्ति का 996 वर्क कल्चर पर जोर, बोले- हफ्ते में 72 घंटे काम की आदत डालें युवा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इन्फोसिस के को-फाउंडर (Infosys co-founder) नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) ने हाल ही में युवाओं से कहा कि अगर भारत (India) को तेजी से विकास करना है, तो युवाओं को हफ्ते में 72 घंटे काम करने (Working 72 Hours Week.) की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने चीन के मशहूर “996 वर्क कल्चर” का उदाहरण देते हुए कहा, “सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, हफ्ते में 6 दिन यानी 72 घंटे।” उनका तर्क था कि चीन जैसे देशों ने ऐसी मेहनती संस्कृति से तेज विकास हासिल किया। मूर्ति ने बताया कि उनकी कंपनी कैटामरन के कुछ अधिकारी चीन गए थे ताकि वे वहां की असली कामकाजी संस्कृति को समझ सकें। वहां एक कहावत है, “9, 9, 6” यानी “सुबह 9 से रात 9 तक, हफ्ते में 6 दिन।” '996' वर्क कल्चर का मतलब है कि सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, हफ्ते में 6 दिन काम करना। यानी कुल 72 घंटे काम करना, जो सामान्य कामकाजी घंटों से कहीं ज्यादा है। यह प्...
टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, लंबे समय बाद केन विलियमसन वापसी,

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, लंबे समय बाद केन विलियमसन वापसी,

Uncategorized
आकलैंड। न्यूजीलैंड (New Zealand) के स्टार बल्लेबाज (Star batsman) केन विलियमसन (Kane Williamson) की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (New Zealand Cricket.) ने 2 दिसंबर से वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 14 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में विलियमसन के अलावा डेरिल मिशेल का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। जबकि पेस तिकड़ी जैकब डफी, जकारी फाउल्केस और ब्लेयर टिकनर को पहले टेस्ट के लिए 14 खिलाड़ियों की टीम में शामिल किया गया है। विलियमसन ने इस साल जुलाई की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहने का फैसला किया था। वह न्यूजीलैंड के लिए आखिरी टेस्ट दिसंबर 2024 में खेले थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले विलियमसन खुद को...
ट्रंप का बड़ा दावा, बोले – टैरिफ की धमकी का इस्तेमाल कर आठ में से 5 युद्धों को रुकवाया

ट्रंप का बड़ा दावा, बोले – टैरिफ की धमकी का इस्तेमाल कर आठ में से 5 युद्धों को रुकवाया

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने दावा किया कि उन्होंने 8 में से 5 युद्धों को रोकने के लिए टैरिफ (Tariff) का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि यूएस दुनिया भर के देशों से टैरिफ के रूप में खरबों डॉलर कमा रहा है, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था (American Economy) को फायदा हुआ है। ट्रुथ सोशल पर एक लंबे पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, 'हम विदेशों से टैरिफ और निवेश के रूप में खरबों डॉलर कमा रहे हैं। मैंने आठ में से पांच युद्धों को टैरिफ की धमकी के जरिए रोका है। अगर वे लड़ना बंद नहीं करेंगे या फिर शुरू करेंगे तो टैरिफ लगा दूंगा।' डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रोकने का दावा कई बार कर चुके हैं। हालांकि, भारत ने कभी भी ट्रंप की उस सीजफायर समझौते में भूमिका की पुष्टि नहीं की है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर तंज कसते हुए ट्रंप ने दावा किया कि ...
CG: बीजापुर जिले में 5 नक्सली और दो मददगार विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

CG: बीजापुर जिले में 5 नक्सली और दो मददगार विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

राज्य, राष्ट्रीय
बीजापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले (Bijapur district) में 5 नक्सलियों और 2 समर्थकों को विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार (5 Naxalites and 2 supporters arrested) किया गया है। इनके कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर समेत अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा 210 बटालियन की संयुक्त टीम ने दो आपरेशनों को अंजाम देकर नक्सलियों और उनके दो मददगारों को दबोचा। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि पांचों नक्सलियों को नैमेड पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले कांडका और जबेली गांवों के पास जंगल से तब पकड़ा गया जब सीआरपीएफ की एक खास यूनिट CoBRA (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की 210वीं बटालियन शुक्रवार को नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांचों की पहचान कमलू ओयाम (33), लक्ष्मण उरसा(30), ले...
SIR से डरे घुसपैठिए… अवैध बांग्लादेशी कर रहे वापसी, बांग्लादेश सीमा पर बढ़ी हलचल

SIR से डरे घुसपैठिए… अवैध बांग्लादेशी कर रहे वापसी, बांग्लादेश सीमा पर बढ़ी हलचल

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा (West Bengal-Bangladesh border) पर इन दिनों असामान्य हलचल है। एनआरसी और नागरिकता सत्यापन (NRC and citizenship verification) प्रक्रियाओं के बाद अब एसआईआर (SIR) की संभावित कार्रवाई की चर्चा के बीच बड़ी संख्या में बांग्लादेशी अवैध प्रवासी राज्य छोड़कर वापस बांग्लादेश की ओर लौट रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के अनुसार पिछले दो सप्ताह में हजारों लोग सीमा पार कर चुके हैं, जबकि कई गांवों में घर और झुग्गियां लगभग खाली हो गई हैं। हकीमपुर पोस्ट, चपईनवाबगंज, मालदा, मूर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना के सीमा क्षेत्रों में सबसे अधिक गतिविधि देखी गई है।बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार केवल मालदा सेक्टर में ही लगभग 8,000 से 9,000 लोगों के सीमा पार करने का अनुमान है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कुल मिलाकर 26,000 के आसपास लोग पिछले दो हफ्तों में ...
जनगणना 2027: पहले चरण में पूछे जाएंगे 30 से ज्यादा सवाल…. हर घर में दस्तक देगी टीम

जनगणना 2027: पहले चरण में पूछे जाएंगे 30 से ज्यादा सवाल…. हर घर में दस्तक देगी टीम

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नए साल में जनगणना (Census 2027 First Phase) वाले कई सवाल लेकर आपके घर पर दस्तक देंगे। वे घर के निर्माण से लेकर उसके उपयोग के बाबत तमाम जानकारी एकत्र करेंगे। मसलन सौर ऊर्जा से लेकर इंटरनेट के इस्तेमाल तक की जानकारी मांगी जाएगी। घर के फर्श, छत व दीवारें किस चीज से बनीं हैं। मकान का उपयोग आवास के रूप में होता या उसमें कार्यालय, गेस्ट हाउस या पूजा स्थल भी है। पीने का पानी नहर, नदी, कुएं हैंडपंप व नल से मिलता है या सीलबंद पैकेट या बोतल का पानी उपयोग में आता है। यह सब जानकारियां भी हासिल की जाएंगी। टेलीफोन या स्मार्टफोन तक की जानकारी भी साझा करनी है। इस कवायद का मकसद देश के लोगों के रहन सहन के स्तर को जानना है। इससे निकले आंकड़े विकसित भारत की मुहिम में नई नीतियां बनाने व मौजूदा नीतियों में कमियों को दूर करने में सहायक होंगे। भारत सरकार (Government of India) ने जनगणना 2027 (Census ...