Saturday, May 9खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

2026 का सबसे बड़ा क्लैश : दो सुपरस्टार की धांसू फिल्में होंगी एक ही दिन रिलीज

2026 का सबसे बड़ा क्लैश : दो सुपरस्टार की धांसू फिल्में होंगी एक ही दिन रिलीज

मनोरंजन
मुंबई। हिंदी फिल्मों के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है। नए साल में कई शानदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी। आने वाले साल में रणबीर कपूर की रामयाण, सनी देओल की बॉर्डर, सलमान खान की गलवान और शाहरुख खान की किंग रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े क्लैश होने वाले हैं। साल 2026 का सबसे बड़ा क्लैश धुरंधर 2 और KGF के यश की फिल्म टॉक्सिक के बीच हो रहा है। ये क्लैश बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिलाने वाला है। 2026 का सबसे बड़ा क्लैश साल 2026 में वैसे तो कई बड़ी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं और इन फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश भी देखने को मिलने वाला है। लेकिन साल की शुरुआत में सबसे बड़ा क्लैश रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच होगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही फिल्में ईद के मौके पर यानी 19 मार्च 2026 को थिएटर में दस्तक दे रही हैं। पहले अजय देवगन की धमाल 4 भी इसी दिन रिल...
साल 2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, क्रिसमस पर एक या दो नहीं, रिलीज हो रही हैं 5 फिल्में

साल 2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, क्रिसमस पर एक या दो नहीं, रिलीज हो रही हैं 5 फिल्में

मनोरंजन
मुंबई। क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस धमाल होने वाला है। एक तरफ, दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होने वाली है। दूसरी तरफ, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमकॉम (रोमांटिक कॉमेडी फिल्म) ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा भी कई अन्य फिल्में आपको मनोरंजन करने वाली हैं। यहां देखिए लिस्ट।इक्कीस श्रीराम राघवन की वॉर फिल्म ‘इक्कीस’ में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई जाएगी। अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। दुखद बात ये है कि ये दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म। उनके साथ इस फिल्म में अगस्त्या नंदा और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू म...
मां-बाप की मौत के बाद शाहरुख खान की कैसे बदी जिंदगी, SRK ने बताया

मां-बाप की मौत के बाद शाहरुख खान की कैसे बदी जिंदगी, SRK ने बताया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। शाहरुख खान हर बड़े मौके पर अपने पेरेंट्स को जरूर याद करते हैं। हाल ही में वह दुबई के एक इवेंट में थे। यहां एक टॉवर का लॉन्च था जिसका नाम शाहरुख के नाम पर रखा गया है। उनके साथ फराह खान भी थी। शाहरुख ने यहां अपने मां-बाप से जुड़ी इमोशनल बात शेयर की। बताया कि ऐसा क्या था जिसने उनकी जिंदगी का रुख मोड़ दिया और उन्होंने सफल होने के लिए जी-जान लगा दी।शाहरुख ने बताया जिंदगी का टर्निंग पॉइंट इवेंट में शाहरुख खान बोले, 'क्योंकि हम सब इस पर बात कर रहे हैं तो मेरा जीवन बदलने वाला पल वो था जब बहुत छोटी उम्र में मेरे मां-बाप गुजर गए। मुझे लगा कि वे आसमान के सितारे बन गए। मुझे लगा कि वो तारा बन चुके हैं तो मुझे देख नहीं पाएंगे। तो मैंने बड़ा आदमी बनने के लिए बहुत मेहनत की। ईश्वर की बहुत कृपा रही। लंदन में रीसेंटली मैंने अपना दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगा का स्टैच्यू रखा है। मुझे नैशनल अवॉर्ड मिला।...
सलमान खान ने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में दायर की याचिका

सलमान खान ने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में दायर की याचिका

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। गुरुवार (11 दिसंबर) को न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करेगी। बता दें, सलमान खान से पहले ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा की मांग कर चुके हैं।याचिकाकर्ता की मांग सलमान खान ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व ई-कॉमर्स वेबसाइट्स को उनके नाम, तस्वीर, व्यक्तित्व व समानता का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से रोकने की मांग की गई है। याचिका में सलमान खान ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि उनकी तस्वीरों और एआई से बने वीडियोज का इस्तेमाल कर उनकी छवि और नाम खराब करने वालों के खिलाफ आदेश जारी क...
भारी कर्ज और कुप्रबंधन में डूबा पाकिस्तान… IMF-ADB ने खोली अर्थव्यवस्था की पोल

भारी कर्ज और कुप्रबंधन में डूबा पाकिस्तान… IMF-ADB ने खोली अर्थव्यवस्था की पोल

Uncategorized
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के लिए बुधवार को आई दो रिपोर्टें बेहद चौंकाने वाली और उसकी अर्थव्यवस्था (Economy) की कलई खोलने वाली हैं। पहली रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) (International Monetary Fund - IMF) की है जिसके नवीनतम अनुमानों से पता चलता है कि यह देश अब भी भारी कर्ज, कमजोर निवेश और धीमी रोजगार वृद्धि से जूझ रहा है। दूसरी रिपोर्ट एशियाई विकास बैंक (एडीबी) (Asian Development Bank -ADB) की है जिसमें चेताया गया है कि पाकिस्तान कुप्रबंधन में डूबा है और जल संकट गंभीरतम हालत में है। आईएमएफ ने पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर की नई राशि देने के बीच चेताया कि देश की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025 में 2.6% से बढ़कर 2026 तक 3.2% हो जाएगी, जो 24 करोड़ की आबादी वृद्धि की दर से लगभग मेल नहीं खाती। मुद्रास्फीति भी घटकर 4.5% रह गई है जो अस्थिरता का संकेत देती है। उधर, एडीबी ने कहा- पाक...
इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बने शे होप, शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बने शे होप, शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

Uncategorized
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान (Indian Test and ODI teams Captain) शुभमन गिल (Shubman Gill) का बल्ला इस साल खूब चला है। कप्तानी मिलने के बाद तो टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने तबाही मचा दी है। हालांकि टी20 में उनकी फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। साल 2025 में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अभी तक सभी फॉर्मेट में खेले 33 मैचों की 40 पारियों में 51.05 की औसत के साथ 1736 रन बनाए हैं जिसमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। गिल अभी तक इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, मगर वेस्टइंडीज के शे होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में जारी दूसरे टेस्ट में उनको पछाड़ नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। शे होप के नाम 2025 में अब सबसे अधिक 1749 रन हो गए हैं। साल 2025 में तीनों फॉर्मेट -टेस्ट, वनडे और टी20- में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस अब शे होप और शुभमन गिल के बीच ही हैं। इन दोनों...
नेतन्याहू ने PM मोदी से की फोन पर बातचीत, ‘बहुत जल्द मुलाकात पर जताई सहमति’

नेतन्याहू ने PM मोदी से की फोन पर बातचीत, ‘बहुत जल्द मुलाकात पर जताई सहमति’

राष्ट्रीय
येरूशलम। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने बुधवार (10 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से फोन पर बातचीत की। जिसमें दोनों नेताओं ने 'बहुत जल्द' मुलाकात करने पर सहमति जताई है। यह जानकारी इस्राइल प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने साझा की। नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बारे में बताते हुए इस्राइल पीएमओ (Israel PMO) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। इस्राइली पीएमओ ने साझा किया पोस्टपीएमओ की ओर से सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा गया, “गर्मजोशी भरी और मित्रतापूर्ण बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने बहुत जल्द मिलने पर सहमति दी।” मालूम हो कि दोनों नेताओं ने आपसी बातचीत में भारत–इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। इस्राइली प्रधानमंत्री की यह बहुप्रतीक्षित यात्रा दोनो...
राजनीति का सुखद पल… शरद पवार के घर डिनर में राहुल, अजित, अडानी समेत कई केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल

राजनीति का सुखद पल… शरद पवार के घर डिनर में राहुल, अजित, अडानी समेत कई केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में राजनीतिक गलियारों की शाम बुधवार बेहद ख़ास रही. एनसीपी–एसपी प्रमुख शरद पवार (NCP-SP chief Sharad Pawar) के आवास पर दलगत सीमाओं से परे कई नेता डिनर के लिए जुटे. इस डिनर में देश के उद्योगपति भी नज़र आए. यह मुलाकात उनके 85वें जन्मदिन (85th Birthday) से ठीक एक दिन पहले हुई और माहौल पूरी तरह निजी रहा. शरद पवार एक दिग्गज नेता हैं, जो लंबे समय से सियासत करते आ रहे हैं और उनके डिनर आयोजन में मौजूद नेताओं की लिस्ट ने इसे और ख़ास बना दिया. इस डिनर आयोजन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुए. सबसे ज्यादा ध्यान इस आयोजन में उद्योगपति गौतम अडानी की मौजूदगी ने खींचा, क्योंकि राजनीति और व्यापार के ऐसे मेलजोल के मौके कम देखने को मिलते हैं. इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हुए. प्रदेश में नई सरकार बनने के ...
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार को आंख मारी… भड़के लोग

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार को आंख मारी… भड़के लोग

Uncategorized
इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) की सेना के जनरल का एक वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल इस वीडियो में पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (Inter-Services Public Relations of Pakistan) के डायरेक्टर जनरल (Director General) और सैन्य प्रवक्ता (Military spokesman) लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी (Lieutenant General Ahmed Sharif Chaudhry) एक महिला पत्रकार को आंख मारते नाराज आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो कथित तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार अबसा कोमल जनरल चौधरी से पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर सवाल पूछ रही थीं। पत्रकार ने कहा, “आपने आज कहा कि वह (इमरान खान) राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं, देश विरोधी हैं और दिल्ली के इशारों ...
Pakistan की संसद में ईमानदारी के इम्तिहान… एक दर्जन से ज्यादा सांसद हुए फेल

Pakistan की संसद में ईमानदारी के इम्तिहान… एक दर्जन से ज्यादा सांसद हुए फेल

Uncategorized
इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) की संसद में बैठे सांसद कितने ईमानदार (Honest MPs) हैं? इसकी जब परीक्षा हुई तो करीब एक दर्जन से ज्यादा सांसद उसमें फेल हो गए। यह सब हुआ ऑन कैमरा। अब उसका वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, हुआ यूं कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (Pakistan National Assembly) के स्पीकर सरदार अयाज सादिक (Speaker Sardar Ayaz Sadiq) ने सांसदों की ईमानदारी का इम्तिहान लेने के लिए एक मजेदार तरकीब निकाला। उन्होंने कुछ कड़क-कड़क नोट लहराकर संसद में पूछा कि ये किसके हैं? वीडियो में दिख रहा है कि वह हाथों में नोट लहराते हुए पूछ रहे हैं कि ये किसी के पैसे गिर गए हैं, जिनके हैं हाथ खड़े करें। इसी बीच संसद में बैठे 12-13 सांसदों ने हाथ खड़े कर दिए। इस पर मुस्कुराते हुए स्पीकर ने कहा, “ये तो 10-12 हाथ खड़े हो गए हैं, पैसे उतने नहीं हैं, जितने लोगों के हाथ खड़े ...