मीडिया इंडस्ट्री में एआई की मास्टरिंग जरूरीः जयप्रकाश पराशर
भोपाल। एआई के बिना आज किसी भी सेक्टर में काम नहीं चल सकता। मीडिया हो या कोई दूसरी इंडस्ट्री,एआई तकनीक एक को-वर्कर की तरह हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। न्यूजरूम में टेक्नालाजी के कारण बहुत से बदलाव आ रहे हैं। एआई के पास डेटा है जिसके आधार पर मीडिया में न्यूज का प्लेसमेंट और प्रजेंटेशन बदल रहे हैं। लेकिन इस सबके बावजूद न्यूजरूम में सोर्स को वेरिफाई करने वाले एक्सपर्ट्स की हमेशा मांग बनी रहेगी। इन विशेषज्ञों को एआई कभी भी रिप्लेस नहीं कर सकेगी। मीडिया और कम्युनिकेशन के प्रोफेशनल्स को एआई जैसी अपडेटेड टेक्नालाजी सीखना जरूरी है। यह बात आज एमसीयू में चल रहे एआई एफडीपी में आज वरिष्ठ पत्रकार श्री जयप्रकाश पराशर ने कही।श्री जयप्रकाश पराशर ने कहा कि मौजूदा समय में जर्नलिज्म में आटोमेटेड न्यूज रूम बन रहे हैं। खोजी पत्रकारिता में भी एआई का खूब उपयोग हो रहा है। उन्होंने कम्युनिकेशन और मीडिया ...









