Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

MP: ग्वालियर में कांवड़ियों पर हमला…. सरिए- हथौड़ों से बेरहमी से पीटा, 20 के खिलाफ FIR

MP: ग्वालियर में कांवड़ियों पर हमला…. सरिए- हथौड़ों से बेरहमी से पीटा, 20 के खिलाफ FIR

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में हरिद्वार (Haridwar) कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला किए जाने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। किला गेट थाना क्षेत्र के घासमंडी इलाके में टकराने की मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प (Violent clash) में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के 8 से 10 युवकों ने कांवड़ियों पर लाठी-डंडे, सरिए और हथौड़ों से हमला कर दिया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात ग्वालियर से 4-5 युवक बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए थे। घासमंडी इलाके में उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। कार में अरशद खान, गोलू और अकील खान समेत अन्य युवक सवार बताए जा रहे हैं। वाहन टकराने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद के दौरान 24 साल विवेक यादव के हाथ में चोट लग गई। इसके बाद मामला ...
MP: हर हफ्ते इस दिन रहेगा No-Meeting Day, CM-मंत्री से लेकर अधिकारी-जनप्रतिनिधि तक…. सब फील्ड पर रहेंगे

MP: हर हफ्ते इस दिन रहेगा No-Meeting Day, CM-मंत्री से लेकर अधिकारी-जनप्रतिनिधि तक…. सब फील्ड पर रहेंगे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि अब से हर शुक्रवार (Every Friday) को पूरे राज्य में 'नो मीटिंग्स डे' ('No-Meeting Day') (बैठक-रहित दिन) रहा करेगा और इस दिन मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारी फील्ड में जाकर लोगों से सीधे जुड़ेंगे, और 'जन विश्वास अभियान' के तहत उनकी शिकायतों का समाधान करेंगे। सीएम ने यह बात छिंदवाड़ा में छह महीने के 'जन विश्वास अभियान' की शुरुआत करने के बाद कही। इस दौरान सीएम यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पहल चार स्तंभों बातचीत, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी पर आधारित है और इसका मकसद प्रशासन को सरकारी दफ्तरों से बाहर निकालकर फील्ड में ले जाकर जनसेवा को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को जन-प्रतिनिधि, कलेक्टर, कमिश्नर और राज्य सचिवालय से लेकर तहसील स्तर तक के अधिकारी अपने-...
MP: कमलनाथ के गढ़ में CM मोहन यादव का एक्शन, CMHO समेत 3 अधिकारी सस्पेंड, SDM को नोटिस

MP: कमलनाथ के गढ़ में CM मोहन यादव का एक्शन, CMHO समेत 3 अधिकारी सस्पेंड, SDM को नोटिस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा (Chhindwara) दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) के सख्त तेवर देखने को मिले. 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान (Chief Minister's Public Trust Campaign)' में लोगों की शिकायतें सुनते हुए उन्होंने तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। जन सुनवाई के दौरान ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नरेश गुन्नाडे, स्थानीय तहसीलदार और पटवारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। CM यादव ने चौराई जनपद पंचायत के CEO और श्रम अधिकारी का एक-एक इंक्रीमेंट रोकने का भी आदेश दिया. इन अधिकारियों पर आरोप था कि उन्होंने मनवती वर्मा नाम की महिला को सरकारी योजना के तहत पिछले चार वर्षों से अंतिम संस्कार में मदद और आर्थिक सहायता नहीं दी, जबकि महिला ने CM हेल्पलाइन पर शिकायत भी की थी। मुख्यमं...
मूवी रिव्यू : असफलताओं से लड़ने का जज्बा सिखाती प्रभावशाली फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’

मूवी रिव्यू : असफलताओं से लड़ने का जज्बा सिखाती प्रभावशाली फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’

मनोरंजन
आज के दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं, बेरोजगारी और लगातार बढ़ते सामाजिक दबाव के बीच युवाओं की मानसिक स्थिति एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। निर्देशक कमल चंद्रा की 'आर्यभट्ट का जीरो' इसी संवेदनशील विषय को भावनात्मक और प्रेरक अंदाज में पेश करती है। यह सिर्फ एक युवक की सफलता-असफलता की कहानी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, पारिवारिक रिश्तों और खुद पर भरोसा बनाए रखने की सीख देने वाली फिल्म है। लंबे समय बाद हिमांश कोहली एक ऐसे किरदार में नजर आते हैं, जो उनकी अभिनय क्षमता को नए अंदाज में सामने लाता है। फिल्म की कहानी उत्तराखंड के रहने वाले ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ बग्गू (हिमांश कोहली) के इर्द-गिर्द घूमती है। साधारण परिवार से आने वाला बग्गू अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहता है, लेकिन हर कदम पर उसे असफलताओं का सामना करना पड़ता है। उसकी प्रेमिका रिंकू (सोनाली सेहगल) की शादी एक अफसर से हो जाती है, जिसके...
जीरम घाटी नक्सली हमला मामले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

जीरम घाटी नक्सली हमला मामले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

छत्तीसगढ़
जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुचर्चित जीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। लंबे समय से न्यायालय में चल रहे इस प्रकरण में आगामी 10 अगस्त को अंतिम बहस निर्धारित की गई है। इसके बाद न्यायालय निर्णय की तिथि घोषित कर सकता है। इस मामले में कुल 11 आरोपिताें के विरुद्ध अभियोजन चल रहा है। इनमें से एक आरोपित की मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष आरोपिताें के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई जारी है। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कुल 101 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए हैं। गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अब मामला अंतिम बहस के चरण में पहुंच गया है। 10 अगस्त को होने वाली अंतिम बहस के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष अपने-अपने अंतिम तर्क न्यायालय के समक्ष रखेंगे। इसके बाद सभी की नजरें न्यायालय के फैसले पर टिकी...
चावल महोत्सव के साथ मनेगा रोजगार और आवास दिवस

चावल महोत्सव के साथ मनेगा रोजगार और आवास दिवस

छत्तीसगढ़
धमतरी। शासन के निर्देशानुसार सात अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा वीबी-जी रामजी के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी, हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा तथा निर्माण संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को आवास निर्माण सामग्री की आपूर्ति और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने, आवास परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रोजगार दिवस ...
बायर डायरेक्टएकर्स की डीएसआर तकनीक से बदली धान की खेती की तस्वीर

बायर डायरेक्टएकर्स की डीएसआर तकनीक से बदली धान की खेती की तस्वीर

आर्थिक, मध्य प्रदेश
भारत में धान देश की प्रमुख खाद्यान्न फसलों में शामिल है और अधिकांश क्षेत्रों में इसकी खेती अब भी पारंपरिक रोपाई पद्धति से की जाती है। इस पद्धति में पहले नर्सरी तैयार की जाती है, फिर पौधों की रोपाई की जाती है, जिससे सिंचाई, मजदूरी और समय—तीनों पर अधिक खर्च आता है। ऐसे समय में मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का डोके गांव धान उत्पादन में एक नए बदलाव का उदाहरण बनकर उभरा है। यहां किसानों ने आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती की लागत घटाने और उत्पादन को अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की है। डोके गांव के अधिकांश किसान वर्षों से धान की खेती पर निर्भर रहे हैं। हालांकि लगातार बढ़ती मजदूरी, सिंचाई का खर्च और घटता मुनाफा उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया था। हर सीजन में खेती की लागत बढ़ रही थी, जबकि आय अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में किसानों को खेती के अधिक व्यवहारिक और किफायती विकल्प की तला...
सेना के लिए 2500 लॉजिस्टिक्स ड्रोन खरीदेगी सरकार… सैनिकों को 20 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचाएंगे हथियार और राशन

सेना के लिए 2500 लॉजिस्टिक्स ड्रोन खरीदेगी सरकार… सैनिकों को 20 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचाएंगे हथियार और राशन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चीन (China) और पाकिस्तान (Pakistan) से सटी दुर्गम सीमाओं (Inaccessible Borders) पर तैनात सैनिकों तक जरूरी सामान पहुंचाने का तरीका अब पूरी तरह बदलने वाला है। रक्षा मंत्रालय 2,500 से अधिक लॉजिस्टिक्स ड्रोन (Logistics drone) खरीदने की तैयारी में है। इस पहल के बाद सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात जवानों तक राशन, हथियार और जीवनरक्षक दवाइयां पहले से अधिक तेजी और आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी। युद्ध जैसी परिस्थितियों में गोला-बारूद और अन्य सैन्य उपकरण भी कम समय में मोर्चे तक पहुंचाए जा सकेंगे। तीन अलग-अलग ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए खरीदे जाएंगे ड्रोनभारतीय सेना ने लॉजिस्टिक्स ड्रोन खरीद के लिए रिक्वेस्ट फॉर इन्फॉर्मेशन (RFI) जारी कर दी है। योजना के तहत तीन श्रेणियों के ड्रोन खरीदे जाएंगे, जो अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में संचालन करने में सक्षम...
युद्ध के बीच रूस में चल रहा गजब खेल… मुआवजे के लिए सैनिकों से शादी कर रहीं महिलाएं!

युद्ध के बीच रूस में चल रहा गजब खेल… मुआवजे के लिए सैनिकों से शादी कर रहीं महिलाएं!

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को। यूक्रेन से युद्ध (Ukraine War) के बीच रूस (Russia) में एक नया घोटाला (New Scam) सामने आया है। सीएनएन की रिपोर्ट के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महिलाएं (Women) युद्ध पर जा रहे सैनिकों (soldiers) से जल्दबाजी में शादी (Fake Marriage) कर रही हैं और उनकी मौत के बाद मिलने वाला सरकारी मुआवजा (Compensation) हड़प जा रही है। रूस में हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें सैनिकों ने मोर्चे पर जाने से ठीक पहले या अस्पताल में मौत से पहले शादी की। इस पूरे घोटाले में सिर्फ महिलाएं व युवतियां ही नहीं, अस्पताल से लेकर सेना तक पर मिलीभगत के आरोप हैं। सबसे चर्चित मामला एक सैन्य अस्पताल में कार्यरत नर्स का है, जिस पर आरोप है कि उसने इलाज करा रहे पांच घायल सैनिकों से अलग-अलग समय पर शादी की। वह सैनिकों की मौत के बाद उनका मुआवजा लेना चाहती थी। पिता की मौत के बाद बेटी को पता चला-दो ...
लद्दाख के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में शुरू होगी देश की पहली हाई-एल्टीट्यूड वाइल्ड लाइफ सफारी

लद्दाख के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में शुरू होगी देश की पहली हाई-एल्टीट्यूड वाइल्ड लाइफ सफारी

राज्य, राष्ट्रीय
जम्मू/लेह । देश में पहली बार लद्दाख (Ladakh) के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में गाइडेड हाई-एल्टीट्यूड वाइल्ड लाइफ सफारी (Guided High-Altitude Wildlife Safari) शुरू होने जा रही है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Lieutenant Governor Vinai Kumar Saxena) ने स्नो लेपर्ड और बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स पर विशेष सफारी शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस पहल का उद्देश्य केवल पर्यटकों को दुर्लभ वन्यजीवों से रूबरू कराना ही नहीं, बल्कि स्थानीय समुदायों को संरक्षण गतिविधियों और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था का भागीदार बनाना भी है। यह देश में समुदाय आधारित वन्यजीव संरक्षण और इको टूरिज्म का पहला व्यापक मॉडल माना जा रहा है। वन विभाग को कांजीरंगा और रणथंभौर की तर्ज पर विशेष ओपन बैक जीपों से गाइडेड सफारी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षित स्थानीय ड्राइवर और गाइड पर्यटकों को निर्धारित मार्गों पर ले जाएंगे।...