83 के हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, ‘जलसा’ के बाहर फैंस का जनसैलाब – जश्न बना मिनी फेस्टिवल
मुंबई, 10 अक्टूबर।सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज अपना 83वां जन्मदिन मनाया, और हर साल की तरह इस बार भी उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ा। घड़ी ने जैसे ही रात के बारह बजाए, मुंबई की सड़कों पर “हैप्पी बर्थडे अमिताभ बच्चन” के नारों की गूंज छा गई।
हजारों की तादाद में जुटे फैंस अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए देर रात तक ‘जलसा’ के बाहर खड़े रहे। किसी के हाथों में पोस्टर थे, कोई ‘खईके पान बनारसवाला’, ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ और ‘डॉन’ जैसे सुपरहिट गानों पर थिरकता नजर आया। मुंबई की सड़कों पर लगे बड़े-बड़े कटआउट्स और बैनर्स ने माहौल को एक मिनी फेस्टिवल का रूप दे दिया।
बिग बी के दर्शन के लिए रातभर इंतज़ारजैसे ही अमिताभ बच्चन रात में घर से बाहर आए, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने हाथ जोड़कर आशीर्वाद दिया और मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर...







