फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में सितारों का जलवा, शाहरुख खान की होस्टिंग और कृति सेनन का ग्लैमरस लुक बना आकर्षण
अहमदाबाद, 12 अक्टूबर।फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की 70वीं वर्षगांठ इस बार अहमदाबाद में ग्लैमर और स्टार पॉवर से भरपूर माहौल में मनाई गई। गुजरात टूरिज्म के सहयोग से आयोजित इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड के सितारों ने अपनी मौजूदगी से शाम को यादगार बना दिया।
लंबे समय बाद शाहरुख खान ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की होस्टिंग की और अपनी करिश्माई शैली से दर्शकों का दिल जीत लिया। रेड कार्पेट पर उनका सिग्नेचर पोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच उत्साह देखने लायक था।
कृति सेनन का ग्लैमरस अंदाज़ इस शाम की खास झलक बना। वहीं अनन्या पांडे ने अपने एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गीत मन मोहिनी पर परफॉर्म कर स्टेज पर धमाल मचा दिया।
इस बार अवॉर्ड्स में ‘किल’ और ‘लापता लेडीज’ का जलवा देखने को मिला। ‘किल’ ने बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एक्शन और...









