शिमला में चिट्टा तस्करी के दो मामले दर्ज, एक गिरफ्तार, एक को नोटिस पर छोड़ा
Uncategorized
शिमला, 12 अक्टूबर।शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे को नोटिस जारी कर छोड़ा गया है।
पहला मामला शिमला के सदर थाना क्षेत्र का है। शनिवार देर शाम एसआई हेमराज नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम पुराना बस अड्डा शिमला के नीचे चौहान गेस्ट हाउस के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 10.710 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह (24) पुत्र गुरजंत सिंह निवासी हरलालपुर, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरा मामला ठियोग थाना क्षेत्र का है। शनिवार को फागू पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल विजय की अगु...









