Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

जमीन विवाद में पड़ोसी ने 77 साल के वृद्ध पर चाकू से घातक हमला, आरोपी को गिरफ्तार

रायगढ़, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाने चक्रधरनगर के अंतर्गत ग्राम बड़े रेगड़ा में जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हिंसक घटना घटी। लंबे समय से चल रहे विवाद में एक पड़ोसी ने 77 वर्षीयर मनधर यादव के गले पर धारदार चाकू वार करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पर चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नत्थूलाल अगरिया को गिरफ्तार कर आज शनिवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को डायल 112 रायनो को ग्राम बड़े रेगड़ा में नत्थूलाल अगरिया द्वारा मनधर यादव के गले पर चाकू वार करने की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और घायल को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया। अस्पताल से जानकारी मिलने पर थाने प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश मिश्रा ने प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहाँ घायल के पुत्र रामकुमार यादव, आयु 37 वर्ष, ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट में लिखा है कि 15 अक्टूबर की शाम लगभग 6 से 7 बजे मनधर यादव गांव के दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गये थे। इसी दौरान नत्थूलाल अगरिया ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उनके गले पर वार किया, जिससे उनके गले में गंभीर चोट लगी। घायल को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में ली गई। पूछताछ में नत्थूलाल अगरिया ने बताया कि उनका और मनधर यादव का घर आपस में लगा हुआ है तथा जमीन को लेकर अक्सर विवाद होते रहे हैं। वही दिन उन्होंने कटहल काटने वाले धारदार चाकू से वार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

घायल मनधर यादव की स्थिति अब सामान्य बताई गई है। आरोपित की पतासाजी, गिरफ्तार और मामले की कार्यवाही में थाने प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रशिक्षु निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी तथा साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *