होसबाले: शुद्धि आंदोलन के नायक स्वामी श्रद्धानंद का सम्मान
भोपाल, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में 2 से 4 नवंबर तक चल रही बुधवार की बैठक में देशभर से लगभग 400 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के समापन पर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने पत्रकारों से बातचीत में शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों, संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक समरसता, आरक्षण, युवाओं की चुनौतियों, आपदा राहत और संघ की भविष्य की योजनाओं का विस्तृत ब्योरा पेश किया। इस दौरान उन्होंने शुद्धि आंदोलन के प्रखर नायक स्वामी श्रद्धानंद के जीवन एवं योगदान पर विशेष वक्तव्य भी प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, समाज‑सुधारक, धर्म प्रचारक और शुद्धि आंदोलन के प्रखर नायक स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान के 100 वर्ष पूर्ण होने के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें आदरपूर्वक स्मरण करता है। पंजाब के जालंधर जिले के तलवन ग्राम में जन्म...

