Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: संगीत

आरपीएफ बैंड ने उच्च न्यायालय परिसर को संगीतमय बनाया

आरपीएफ बैंड ने उच्च न्यायालय परिसर को संगीतमय बनाया

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में ‘एन इवनिंग ऑफ म्यूजिकल हॉरमोनी‘ का भव्य एवं संगीतमय कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के पाइप एवं ब्रास बैंड ने अनुशासित एवं मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से संगीत, अनुशासन एवं सांस्कृतिक सौहार्द का सुंदर समन्वय देखने को मिला। बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति धुनों, पारंपरिक एवं समकालीन संगीत ने सभी को भावविभोर कर दिया। बैंड सदस्यों की अनुशासित परेड, तालमेल एवं संगीतात्मक उत्कृष्टता ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने बैंड की प्रस्तुति एवं कलाकारों के अनुशासन और संगीतात्मक उत्कृष्टता की सराहना की और प्रतिभागियों...
आईआईटी खड़गपुर में अंतरराष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव ‘सुर-जहान 2026’ का आरंभ

आईआईटी खड़गपुर में अंतरराष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव ‘सुर-जहान 2026’ का आरंभ

राष्ट्रीय
खड़गपुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के प्लेटिनम जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव ‘सुर-जहान 2026’ आज से शुरू हो रहा है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 30 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें देश और विदेश के लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। आईआईटी खड़गपुर प्रशासन के अनुसार, महोत्सव का आयोजन संस्थान परिसर स्थित कालिदास सभागार और रामानुजन एरीना में किया जाएगा। प्रतिदिन सायंकाल अंतरराष्ट्रीय और भारतीय लोक कलाकारों की भव्य संगीत व नृत्य प्रस्तुतियां होंगी, जबकि दिन के समय लोक संगीत, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और विभिन्न सांस्कृतिक शैलियों पर आधारित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य लोक संगीत की परंपराओं को समझना और नई पीढ़ी से जोड़ना है। ‘सुर-जह...
तातापानी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, दर्शकों ने झूम उठी रितेश पांडेय-डिंपल सिंह की जोड़ी पर

तातापानी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, दर्शकों ने झूम उठी रितेश पांडेय-डिंपल सिंह की जोड़ी पर

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव 2026 का शुक्रशार की देर रात भव्य और यादगार समापन हुआ। समापन संध्या पर भोजपुरी संगीत और नृत्य का ऐसा रंग चढ़ा कि हजारों दर्शक देर रात तक झूमते रहे। भोजपुरी स्टार गायक रितेश पांडेय, चर्चित अदाकारा डिंपल सिंह, गायिका खुशी कक्कड़ और उनकी टीम की शानदार प्रस्तुतियों ने महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। तातापानी महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शिखर देखने को मिला। मंच पर जैसे ही भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय और डिंपल सिंह की जोड़ी उतरी, माहौल पूरी तरह बदल गया। दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होकर थिरकने पर मजबूर कर दिया। कई दर्शक तो उत्साह में कुर्सियों के ऊपर खड़े होकर तालियां बजाते और नाचते नजर आए। रितेश पांडेय ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट भोजपुरी गीतों ...
महाकाल महोत्सव: संगीत और भक्ति का विशेष कार्यक्रम, विपिन अनेजा देंगे प्रस्तुति

महाकाल महोत्सव: संगीत और भक्ति का विशेष कार्यक्रम, विपिन अनेजा देंगे प्रस्तुति

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित पाँच दिवसीय महाकाल महोत्सव के चौथे दिन आज शनिवार को महाकाल लोक में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजक संस्था वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य प्रस्तुति सुगम संगीत की रहेगी, जिसमें श्रेयश शुक्ला एवं बैंड (इंदौर) तथा विपिन अनेजा एवं बैंड (मुंबई) द्वारा मधुर और भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वीर भारत न्यास एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महाकाल महोत्सव में आज लोक-संस्कृति के रंगों से सजी इस संध्या में जनजातीय एवं लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें कोरकू जनजातीय गुदली नृत्य मंशाराम एवं साथी (हरदा), गण...
बलरामपुर : तातापानी महोत्सव में सुरों की धूम, आदित्य नारायण एवं सना अरोड़ा ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया

बलरामपुर : तातापानी महोत्सव में सुरों की धूम, आदित्य नारायण एवं सना अरोड़ा ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव अपने चरम पर पहुँच गया है। महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार की संध्या सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया, जब मशहूर Bollywood गायक आदित्य नारायण और sana अरोड़ा की धमाकेदार प्रस्तुति ने हजारों दर्शकों को झूमने-नाचने पर मजबूर कर दिया। उल्लेखनीय है कि तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुर, संगीत और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंच पर जैसे ही आदित्य नारायण और सना अरोड़ा की जोड़ी उतरी, पूरा जनसैलाब तालियों और उत्साह से गूंज उठा। एक के बाद एक हिट बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय कर दिया। आदित्य नारायण की ऊर्जावान आवाज और मंचीय अंदाज ने दर्शकों को अपनी सीटों से उठकर थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं सना अरोड़ा की सधी हुई ग...
उज्जैनः महाकाल महोत्सव का आज दूसरा दिन, शिव तत्त्व पर आधारित प्रस्तुति “शिवा” होगी मुख्य आकर्षण

उज्जैनः महाकाल महोत्सव का आज दूसरा दिन, शिव तत्त्व पर आधारित प्रस्तुति “शिवा” होगी मुख्य आकर्षण

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में आयोजित महाकाल महोत्सव 2026 के दूसरे दिन यानी आज गुरुवार को श्री महाकाल लोक में शिव तत्त्व पर आधारित भव्य सांगीतिक प्रस्तुति “शिवा” महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी। सायं 7 बजे से आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक संध्या में देश का प्रतिष्ठित समूह द ग्रेट इंडियन कॉयर (मुंबई) द्वारा भगवान शिव के तत्त्व, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को स्वरबद्ध किया जाएगा। यह प्रस्तुति संगीत, साधना और शिव अनुभूति का अद्भुत संगम होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि वीर भारत न्यास, विक्रमादित्य शोध पीठ तथा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में उज्जैन में आयोजित पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव का उद्देश्य भगवान शिव के तत्त्व, महाकाल की अवधारणा तथा भारतीय संस्कृति...
पानी में डूबने से हुई जुबीन गर्ग की मौत, सिंगापुर की अदालत में अहम खुलासे

पानी में डूबने से हुई जुबीन गर्ग की मौत, सिंगापुर की अदालत में अहम खुलासे

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मौत पानी में डूबने से हुई थी। यह जानकारी सिंगापुर की एक अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान सामने आई, जहां इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए गए। सिंगापुर पुलिस की जांच टीम ने अदालत को बताया कि समुद्र में उतरने से पहले जुबीन गर्ग ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी को इस हादसे का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि तैराकी से पहले यॉट पर शराब पार्टी हुई थी, जिससे हादसे की परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है और आगे की सुनवाई के दौरान साक्ष्यों एवं गवाहों की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में समुद्र में स्नान के दौरान जुबीन गर्ग की डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में असम पुलिस ने स...
मप्रः उज्जैन में पाँच दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ आज से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मप्रः उज्जैन में पाँच दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ आज से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को श्रीमहाकाल महालोक उज्जैन में पाँच दिवसीय 'श्रीमहाकाल महोत्सव' का शुभारंभ करेंगे। आगामी 18 जनवरी तक चलने वाला यह महोत्सव श्रीमहाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय के प्रांगण में कला, संगीत और वैचारिक विमर्श का अनूठा संगम होगा। वीर भारत न्यास और श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन एक बार फिर भारतीय संस्कृति, कला और अटूट श्रद्धा के महोत्सव की साक्षी बनने जा रही है। 5 दिनों तक बहेगी संगीत सरिता जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि महोत्सव की मुख्य सभाओं में देश के ख्यातिलब्ध कलाकार भगवान शिव की आराधना अपनी स्वर-लहरियों से करेंगे। 14 जनवरी: महोत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन अपने पुत्रों सिद्धार्...
मप्र के उज्जैन में पहली बार होगा महाकाल महोत्सव, मुख्यमंत्री 14 जनवरी को करेंगे शुभारंभ

मप्र के उज्जैन में पहली बार होगा महाकाल महोत्सव, मुख्यमंत्री 14 जनवरी को करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन इस बार भारतीय संस्कृति, कला और श्रद्धा का महोत्सव देखने जा रही है। यहां पहली बार श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन 14 जनवरी को होगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 7 बजे श्री महाकाल महालोक में करेंगे। यह महोत्सव 18 जनवरी 2026 तक चलेगा। वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह महोत्सव श्री महाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय में कला, संगीत और विमर्श का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। इस महोत्सव में कई प्रमुख कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। पहले दिन शंकर महादेवन अपने बेटों के साथ प्रस्तुति देंगे, इसके साथ ही आगामी दिनों में अन्य प्रमुख कलाकार भी अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव के दौरान जनजातीय कला का प्रदर्शन भी होगा, जिसमें विभिन्न राज्य की पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल...
मप्र: मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन, 14 से 16 जनवरी

मप्र: मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन, 14 से 16 जनवरी

मध्य प्रदेश, राज्य
मुलताई, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsमध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आगामी 14 से 16 जनवरी तक बैतूल जिले के मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद बैतूल एवं मुलताई के सहयोग से हाई स्कूल मैदान मुलताई में आयोजित इस महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे।ताप्ती महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायकगण चंद्रशेखर देशमुख, महेंद्र सिंह चौहान, डॉ योगेश पंडाग्रे व गंगा सज्जन सिंह उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नागर, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर व बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की गरिमामय उपस्थिति में होगा।संस्कृति व...