Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

बलरामपुर : तातापानी महोत्सव में सुरों की धूम, आदित्य नारायण एवं सना अरोड़ा ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया

बलरामपुर, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव अपने चरम पर पहुँच गया है। महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार की संध्या सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया, जब मशहूर Bollywood गायक आदित्य नारायण और sana अरोड़ा की धमाकेदार प्रस्तुति ने हजारों दर्शकों को झूमने-नाचने पर मजबूर कर दिया।

उल्लेखनीय है कि तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुर, संगीत और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंच पर जैसे ही आदित्य नारायण और सना अरोड़ा की जोड़ी उतरी, पूरा जनसैलाब तालियों और उत्साह से गूंज उठा। एक के बाद एक हिट बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय कर दिया।

आदित्य नारायण की ऊर्जावान आवाज और मंचीय अंदाज ने दर्शकों को अपनी सीटों से उठकर थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं सना अरोड़ा की सधी हुई गायकी और मंच पर उनकी केमिस्ट्री ने प्रस्तुति को और भी खास बना दिया। दर्शक देर रात तक गीतों की धुन पर झूमते नजर आए।

कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस एवं प्रशासनिक अमले की मौजूदगी से पूरे आयोजन स्थल पर अनुशासन और सुरक्षा बनी रही।

उल्लेखनीय है कि, तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 200 कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

इसके पश्चात संध्या कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार, पद्मश्री से सम्मानित एवं विधायक अनुज शर्मा ने अपनी सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक देर तक झूमते नजर आए और पूरा महोत्सव स्थल छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *