केंद्रीय बजट: पूर्वोत्तर के लिए स्ट्रेटिजिक रेल कॉरिडोर का विस्तार और सुरक्षा में वृद्धि
गुवाहाटी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। संवेदनशील चिकन नेक क्षेत्र में रेलवे डबल लाइन का स्ट्रेटिजिक रेल कॉरिडोर बनाएगा। इसके बनने से पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रेल कनेक्टिविटी सुरक्षित, आरामदायक और रफ्तार में तेजी आएगी। ये बातें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से पूर्वी भारत के राज्य असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं ओड़िशा के लिए केंद्रीय बजट में रेल विकास पर प्रकाश डालते हुए कही।
स्ट्रेटिजिक रेल कॉरिडोर पर विस्तार से बताते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने गुवाहाटी के मालीगांव स्थित पूसीरे मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि कुल चार लेन के रेलवे ट्रैक का निर्माण करने की योजना है, जिससे वर्तमान के ट्रैक मिलाकर कुल छह लेन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी पर दो नए पुल बनाए जाएंगे, जिनमें एक का काम आरंभ...




